आईटी शेयरों ने लगातार भाग रहे बाजार का मनोबल तोड़ दिया। आज पिछले 9 दिनों की तेजी पर ब्रेक लगता हुआ दिखा। सेंसेक्स करीब 800 प्वाइंट नीचे गिरकर कारोबार कर रहा है। जबकि निफ्टी भी करीब 200 प्वाइंट नीचे गिरकर कारोबार कर रहा है। हलांकि बैंक निफ्टी में निचले स्तरों दिख रहा है सुधार नजर आया। ऐसे बाजार में आज कमाई के लिए सच्चितानंद उत्तेकर ने एसीसी पर सस्ता ऑप्शन सुझाया। जबकि चंदन तापड़िया ने चोला इनवेस्टमेंट में एफएंडओ सुपर स्टार स्टॉक बताया। इनके अलावा राहुल शर्मा ने पूनावाला फिनकॉर्प पर दांव लगाया। जबकि आशीष माहेश्वरी ने अतुल ऑटो पर मिडकैप स्टॉक सुझाया।
चार का चौका में आज का सस्ता ऑप्शनः ACC
सच्चितानंद उत्तेकर ने ACC के स्टॉक में सस्ता ऑप्शन सुझाया है। उन्होंने कहा कि इसमें अप्रैल की एक्सपायरी वाली 1700 के स्ट्राइक वाली कॉल खरीदने पर अच्छा रिटर्न मिल सकता है। इसमें 88.80 रुपये के स्तर पर खरीदारी करें। इसमें 125/140 रुपये के लक्ष्य देखने को मिल सकते हैं। साथ ही इसमें 68 रुपये पर स्टॉपलॉस भी लगाना चाहिए।
चंदन तापड़िया ने Chola Investment पर खरीदारी करने की राय दी। उन्होंने कहा कि Chola Investment में 836 रुपये के स्तर पर खरीदारी करें। इसमें फ्यूचर में 860 रुपये के टारगेट देखने को मिल सकते हैं। इसमें स्टॉपलॉस 812 रुपये पर लगाएं।
चार का चौका में चार्ट का चमत्कार दिखाने वाला कॉलः Poonawala Fincorp
राहुल शर्मा ने Poonawala Fincorp पर खरीदारी करने को कहा है। उन्होंने कहा कि Poonawala Fincorp में 295 रुपये के स्तर पर खरीदारी करें। इसमें 320/325 रुपये के टारगेट देखने को मिल सकते हैं। इसमें स्टॉपलॉस 285 रुपये पर लगाएं।
चार का चौका में मिडकैप फंडा स्टॉकः Atul Auto
आशीष माहेश्वरी ने मिडकैप सेगमेंट से Atul Auto का स्टॉक चुना है। उन्होंने कहा कि Atul Auto के स्टॉक में मिड से लॉन्ग टर्म के नजरिये से 423 रुपये के आस-पास खरीदारी करनी चाहिए। इसमें बने रहने पर मध्यम से लंबी अवधि में अच्छा रिटर्न देखने को मिल सकता है।
(डिस्क्लेमरः Moneycontrol.com पर दिए जाने वाले विचार और निवेश सलाह निवेश विशेषज्ञों के अपने निजी विचार और राय होते हैं। Moneycontrol यूजर्स को सलाह देता है कि वह कोई निवेश निर्णय लेने के पहले सर्टिफाइड एक्सपर्ट से सलाह लें। )