Today's Top Brokerages Calls: आज इंफोसिस और एचडीएफसी बैंक हैं ब्रोकर्स के रडार पर

INFOSYS पर मॉर्गन स्टैनली ने ओवरवेट रेटिंग देकर इसके शेयर का लक्ष्य 1625 रुपये से घटाकर 1475 रुपये तय किया है। उनका कहना है कि Q4FY23 में कंपनी ने निगेटिव सरप्राइज दिया है। एडीआर रिएक्शन की वजह से स्टॉक में करेक्शन दिखाई दे सकता है। वहीं ग्रोथ रेट परफॉर्मेंस तिमाही आधार पर Q1FY24 में टीसीएस से बेहतर रह सकती है

अपडेटेड Apr 17, 2023 पर 9:50 AM
Story continues below Advertisement
HDFC Bank पर यूबीएस ने खरीदारी की रेटिंग दी है। ब्रोकरेज ने इसके शेयर का लक्ष्य 1900 रुपये निर्धारित किया है
     
     
    live
    Volume
    Todays L/H
    Details

    इंफोसिस (INFOSYS) ने Q4 में अनुमान से कमजोर नतीजे पेश किये हैं। Q4 में डॉलर से आय 2% गिरकर 455.4 करोड़ डॉलर रही। चौथी तिमाही में कंपनी की आय 2% गिरकर 37441 करोड़ रुपये रही। जबकि कंपनी का मुनाफा 7% गिरकर 6128 करोड़ रुपये रहा। स्टॉक पर मॉर्गन स्टैनली ने ओवरवेट रेटिंग दी है जबकि KOTAK INSTL EQ ने खरीदारी करने की राय दी है। वहीं एचडीएफसी बैंक (HDFC BANK) की सालाना आधार पर Q4 में रिटेल लोन ग्रोथ बढ़कर 29.8% रही। बैंक का ROA 2.12% पर बरकरार रहा। डिपॉजिट 20.8% बढ़कर 18,83,395 लाख रही। जबकि एडवांसेस 16.8% बढ़कर 16,00,586 करोड़ रुपये रहा। जानते हैं ब्रोकरेजेज की स्टॉक पर क्या है राय-

    BROKERAGES ON INFOSYS

    MS ON INFOSYS

    मॉर्गन स्टैनली ने इंफोसिस पर ओवरवेट रेटिंग दी है। उन्होंने इसके शेयर का लक्ष्य 1625 रुपये से घटाकर 1475 रुपये तय किया है। कंपनी Q4FY23 में निगेटिव सरप्राइज दिया है। उनका कहना है कि एडीआर रिएक्शन की वजह से स्टॉक में करेक्शन संभव है। हालांकि Q1FY24 में ग्रोथ रेट परफॉर्मेंस तिमाही आधार पर टीसीएस से बेहतर रह सकती है।


    Kotak Instl Eq On Infosys

    कोटक इंस्टीट्यूशनल इक्विटीज ने इंफोसिस पर खरीदारी की रेटिंग दी है। उन्होंने इसके शेयर का लक्ष्य 1700 रुपये से घटाकर 1470 रुपये तय किया है। इन्होंने इसके रेवन्यू ग्रोथ और मार्जिन एस्टीमेट घटाया है।

    सीधा सौदा- ऐसे 20 स्टॉक्स जिसमें ट्रेड लेकर आप कर सकते हैं दमदार कमाई

    BROKERAGES ON HDFC BANK

    Bernstein On HDFC BANK

    बर्नस्टीन ने एचडीएफसी बैंक पर आउटपरफॉर्म रेटिंग दी है। उन्होंने इसके शेयर का टारगेट प्राइस 2200 रुपये तय किया है। उनका कहना है कि Q4FY23 में कंपनी उम्मीदों को पूरा कर रही है और विलय के लिए तैयारी कर रही है। बैंक की जमाराशियों में अच्छी ग्रोथ और शाखाएं बढ़ाने की निरंतर गति जारी है।

    USB On HDFC Bank

    यूबीएस ने एचडीएफसी बैंक पर खरीदारी की रेटिंग दी है। उन्होंने इसके शेयर का लक्ष्य 1900 रुपये तय किया है। उनका कहना है कि चौथी तिमाही के नतीजे अनुमान के मुताबिक रहे। बैंक मर्जर के लिए तैयार नजर आ रही है। मैनेजमेंट के मुताबिक मर्जर जुलाई 2023 तक पूरा होने की संभावना है।

    (डिस्क्लेमरः Moneycontrol.com पर दिए जाने वाले विचार और निवेश सलाह निवेश विशेषज्ञों के अपने निजी विचार और राय होते हैं। Moneycontrol यूजर्स को सलाह देता है कि वह कोई निवेश निर्णय लेने के पहले सर्टिफाइड एक्सपर्ट से सलाह लें।)

     

     

     

    हिंदी में शेयर बाजार स्टॉक मार्केट न्यूज़,  बिजनेस न्यूज़,  पर्सनल फाइनेंस और अन्य देश से जुड़ी खबरें सबसे पहले मनीकंट्रोल हिंदी पर पढ़ें. डेली मार्केट अपडेट के लिए Moneycontrol App  डाउनलोड करें।