सीधा सौदा- ऐसे 20 स्टॉक्स जिसमें ट्रेड लेकर आप कर सकते हैं दमदार कमाई
ZEE ENTERTAINMENT ENTERPRISES पर एक एक्सपर्ट ने Red सिग्नल दिया है। उन्होंने सूत्रों के हवाले से कहा कि कंपनी में 1,130 करोड़ की ब्लॉक डील संभव है। ये डील 199.80-208.15/शेयर के भाव पर हो सकती है। ब्लॉक डील के जरिए Oppenheimer हिस्सा बेच सकती है। कंपनी ब्लॉक डील के जरिए 5.65% हिस्सा बेच सकती है
टीसीएस (TCS) की तरह ही इंफोसिस ने भी नतीजों के लिहाज से निराश किया। कंपनी की मार्जिन, Q4 मुनाफा अनुमान से खराब रहा। कॉन्ट्रेन्ट करेंसी आय तो निगेटिव में फिसल गई। वहीं FY24 के लिए रेवेन्यू ग्रोथ गाइडेंस भी घटाया। गुरुवार को ADR करीब 10 परसेंट टूट गया। जी एंटरटेन्मेंट से आज Oppenheimer बाहर हो सकती है। ब्लॉक डील के जरिए कंपनी हिस्सेदारी बेच सकती है। करीब 200 से 208 रुपये प्रति शेयर के भाव पर 5.65% हिस्सेदारी की ब्लॉक डील संभव है। सीएनबीसी-आवाज़ पर सीधा सौदा शो में निवेशकों को ट्रेडिंग के लिए INFOSYS और PERSISTENT SYSTEM सहित 20 दमदार स्टॉक्स सुझाये गये हैं। जानते हैं कप्तानों ने अपनी-अपनी टीमों में आज किन स्टॉक्स को शामिल किया है-
Q4 में कंपनी ने अनुमान से कमजोर नतीजे पेश किये। Q4 में डॉलर से आय 2% गिरकर $455.4 करोड़ रही। Q4 में आय 2% गिरकर 37441 करोड़ रुपये जबकि, मुनाफा 7% गिरकर 6128 करोड़ रुपये रहा
2) HCL TECHNOLOGIES (Red)
आनंद बिरजे ने डिजिटल बिजनेस हेड के पद से इस्तीफा दिया
3) LTI MINDTREE (Red)
Q4 नतीजों से पहले शेयर में दबाव की आशंका है। 27 अप्रैल को नतीजे आएंगे
4) ORACLE FINANCIAL (Red)
BFSI कारोबार में सुस्ती के कारण शेयर में दबाव की आशंका है
5) ZEE ENTERTAINMENT ENTERPRISES (Red)
सूत्रों के मुताबिक कंपनी में 1,130 करोड़ की ब्लॉक डील संभव है।199.80-208.15/शेयर के भाव पर ब्लॉक डील संभव है। Oppenheimer ब्लॉक डील के जरिए हिस्सा बेच सकती है। कंपनी 5.65% हिस्सा ब्लॉक डील के जरिए बेच सकती है। Oppenheimer कंपनी से आज बाहर हो सकती है
6) PCBL (Green)
तमिलनाडु के ग्रीनफील्ड कार्बन ब्लैक प्लांट में उत्पादन शुरू हुआ। यूरोप के बेल्जियम में कंपनी ने नई सब्सिडियरी बनाई। “PCBL EUROPE SRL” के नाम से सब्सिडियरी बनाई
7) JINDAL STAINLESS (Green)
ELM पार्क फंड ने खुले बाजार से 3.45 करोड़ शेयर खरीदे हैं। ELM पार्क फंड की हिस्सेदारी 2.31% से बढ़कर 6.51% हुई
8) TVS SRICHAKRA (Green)
कंपनी ने मोटरसाइकिल के ट्यूबलेस टायर की नई रेंज लॉन्च की। कंपनी ने टुरिंग और सुपर बाइक्स के लिए नए टायर लॉन्च किए
9) KIOCL (Green)
कंपनी को NMET (नेशनल मिनिरल एक्सप्लोरेशन ट्रस्ट) से खनिज एक्सप्लोरेशन प्रोजेक्ट की मंजूरी मिली
10) ELIN ELECTRONICS (Green)
कंपनी के बोर्ड ने FY’24 में नए प्रोडक्ट लॉन्च करने की मंजूरी दी। FY’24 में कंपनी नए पंखे, मोटर, जूसर मिक्सर ग्राइंडर लॉन्च करेंगी
इंफोसिस के कमजोर नतीजों से शेयर पर दबाव की आशंका है। इंफोसिस का तिमाही आधारर पर Q4 में मुनाफा 6,586 करोड़ रुपये से घटकर 6,128 करोड़ रुपये रहा
2-HAPPIEST MIND (Red)
इंफोसिस के कमजोर नतीजों से शेयर पर दबाव की आशंका है। इंफोसिस की तिमाही आधार पर Q4 में आय 38,318 करोड़ रुपये से घटकर 37,441 करोड़ रुपये रही
3-TECH MAHINDRA (Red)
इंफोसिस के कमजोर नतीजों से शेयर पर दबाव की आशंका है। इंफोसिस का तिमाही आधार पर Q4 में EBIT 8,242 करोड़ रुपये से घटकर 7,877 करोड़ रुपये रहा
4-KPIT TECH (Red)
इंफोसिस के कमजोर नतीजों से शेयर पर दबाव की आशंका है। इंफोसिस का तिमाही आधार पर Q4 में EBIT मार्जिन 21.5% से घटकर 21% रही
5-PB Fintech (Red)
कंपनी को GST recovery के लिए नोटिस मिला है
6-HDFC Bank (Red)
सालाना आधार पर Q4 में रिटेल लोन ग्रोथ बढ़कर 29.8% रही। ROA 2.12% पर बरकरार रहा। डिपॉजिट 20.8% बढ़कर 18,83,395 लाख रही। जबकि एडवांसेस 16.8% बढ़कर 16,00,586 करोड़ रुपये रहा
7. ANGEL ONE (Red)
रिजल्ट के पहले स्टॉक पर दबाव रहने की आशंका है
8-VA TECH WABAG (Green)
सहायक कंपनी Wabag Wassertechnik AG, स्विट्जरलैंड की 45 करोड़ रुपये में बिक्री की सूचना
9-NTPC (Green)
रिपोर्टों के मुताबिक FY23 में पॉवर की मांग बढ़ूी
10-TORRENT POWER (Green)
रिपोर्टों के मुताबिक FY23 में पॉवर की मांग बढ़ूी
(डिस्क्लेमरः Moneycontrol.com पर दिए जाने वाले विचार और निवेश सलाह निवेश विशेषज्ञों के अपने निजी विचार और राय होते हैं। Moneycontrol यूजर्स को सलाह देता है कि वह कोई निवेश निर्णय लेने के पहले सर्टिफाइड एक्सपर्ट से सलाह लें।)