बाजार में निफ्टी बैंक नीचे से करीब 370 प्वाइंट सुधरता हुआ दिखा। वहीं निफ्टी नीचे से करीब 100 प्वाइंट ऊपर आया है। लिहाजा बाजार में निचले स्तर से रिकवरी देखने को मिली है। वहीं DIVGI TORQTRANSFER का शेयर BSE पर 600/शेयर पर लिस्ट होता हुआ दिखाई दिया। बाजार में सुबह के दौरान टाइटन कंपनी, टाटा स्टील और एलएंडटी के शेयर हरे निशान में कारोबार करते नजर आये। इन सभी शेयरों में 1 प्रतिशत से ज्यादा का उछाल देखने को मिला। बाजार के ऐसे माहौल में कमाई के लिए आज राजेश पालवीय ने बजाज फाइनेंस पर सस्ता ऑप्शन सुझाया। जबकि मानस जायसवाल ने आरबीएल बैंक में आज एफएंडओ सुपर स्टार स्टॉक बताया। इनके अलावा प्रकाश गाबा ने पिडीलाइट पर दांव लगाया। जबकि नरेंद्र सोलंकी ने भी प्रेस्टीज एस्टेट पर मिडकैप स्टॉक सुझाया।
