बजाज हाउसिंग फाइनेंस का आईपीओ 9 सितंबर को खुलने के कुछ ही घंटों में पूरी तरह सब्सक्राइब हो गया। क्लोज होने तक इस इश्यू के कई गुना सब्सक्राइब हो जाने की उम्मीद है। किसी सब्सिडियरी की बंपर लिस्टिंग उसकी पेरेंट कंपनी के लिए वैल्यूएशन के मामले में मार्केट में बड़ी जीत के समान होती है। यह बात बजाज फाइनेंस पर भी लागू होती है। बीते एक महीने में बजाज फाइनेंस का शेयर प्राइस 10 फीसदी से ज्यादा चढ़ा है। इसमें बजाज हाउसिंग के आईपीओ से जुड़ी खबरों का भी हाथ है। इसके अलावा बजाज फाइनेंस का पहली तिमाही में प्रदर्शन भी शानदार रहा है।
