Top F&O Calls: बाजार फिलहाल चढ़ कर कारोबार कर रहा है। निफ्टी में करीब 132 अंकों की बढ़त और सेंसेक्स में करीब 567 अंकों की मजबूती देखने को मिली। एफएंडओ की बात करें तो बालकृष्ण इंडस्ट्रीज, एचडीएफसी बैंक, बैंक ऑफ इंडिया, अशोक लीलैंड, आईडीएफसी फर्स्ट बैंक, एक्सिस बैंक, एयू स्मॉल फाइनेंस बैंक, यूनियन बैंक और चोला इनवेस्ट के शेयर हरे निशान में नजर आये। निफ्टी में सन फार्मा, आईटीसी, एनटीपीसी और ब्रिटानिया के शेयर में लाल निशान में नजर आये। इस बीच बाजार के रुख को समझते हुए हमारे सहयोगी चैनल सीएनबीसी-आवाज़ से बातचीत करते हुए मार्केट एक्सपर्ट असित बरन पाती ने एफएंडओ कॉल्स बताये। उन्होंने इस दौरान कमाई के लिए एक सस्ता ऑप्शन भी सुझाया। जानते हैं उनके बेहतरीन कॉल्स-
Nifty 50 Update: निफ्टी और बैंक निफ्टी पर राइटर्स की रेंज
आज दोपहर के दौरान NIFTY पर सबसे ज्यादा कॉल राइटर्स 23000, 23100 और 23200 के लेवल्स पर एक्टिव दिखाई दिये। जबकि निफ्टी में सबसे ज्यादा पुट राइटर्स 23000, 22900 और 22800 के स्तरों पर एक्टिव दिखाई दिये। वहीं बैंक निफ्टी की बात करें तो निफ्टी बैंक में सबसे ज्यादा कॉल राइटर्स 49200, 49500 और 49600 के स्तर पर एक्टिव दिखाई दिये। वहीं NIFTY BANK में सबसे ज्यादा पुट राइटर्स 49000, 48800 और 48500 के स्तर पर एक्टिव नजर आये।
मार्केट एक्सपर्ट असित बरन पाती के शानदार एफएंडओ कॉल्स
HDFC Bank Future : खरीदें - 1674 रुपये, टारगेट - 1700 रुपये, स्टॉपलॉस - 1665 रुपये
ICICI Bank Future : खरीदें - 1261 रुपये, टारगेट - 1280 रुपये, स्टॉपलॉस - 1255 रुपये
Laurus Labs Future : बेचें - 512 रुपये, टारगेट - 500 रुपये, स्टॉपलॉस - 520 रुपये
आज का सस्ता ऑप्शनः Bajaj Finserv
आज के लिए सस्ता ऑप्शन बताते हुए मार्केट एक्सपर्ट असित बरन पाती ने कहा कि उन्होंने Bajaj Finserv पर दांव लगाया है। उन्होंने कहा कि Bajaj Finserv की जनवरी की एक्सपायरी वाली 1740 के स्ट्राइक वाली कॉल खरीदने की सलाह दी। असित बरन पाती ने कहा कि इसमें 21 रुपये के स्तर के आस-पास खरीदारी करें। इसमें 30 रुपये का टारगेट देखने को मिल सकता है। हालांकि उन्होंने इसमें 14 रुपये के स्तर पर स्टॉपलॉस लगाने की सलाह भी दी।
(डिस्क्लेमरः Moneycontrol.com पर दिए जाने वाले विचार और निवेश सलाह निवेश विशेषज्ञों के अपने निजी विचार और राय होते हैं। Moneycontrol यूजर्स को सलाह देता है कि वह कोई निवेश निर्णय लेने के पहले सर्टिफाइड एक्सपर्ट से सलाह लें।)