शॉर्ट टर्म में पैसा बनाने के लिए तीन एक्सपर्ट्स ने लगाया दांव, ये 8 स्टॉक्स निवेशकों की करायेंगे दमदार कमाई
Hero Motocorp पर Kotak Securities के अमोल अठावले ने 4022 रुपये के स्तर पर खरीदारी करने की राय दी। उन्होंने कहा इसमें 4250 रुपये के लक्ष्य देखने को मिल सकते हैं। Eicher Motors पर मार्केट एक्सपर्ट अमित सेठ ने 5170 रुपये के स्तर पर खरीदारी करने की राय दी। इसमें 5450 रुपये का लक्ष्य नजर आयेगा
Bajaj Auto पर Raghunath Capital के पवन माहेश्वरी ने 8413 रुपये के लेवल पर 9000 रुपये के लक्ष्य के लिए खरीदारी करने की सलाह दी
सीएनबीसी-आवाज़ के खिलाड़ी नंबर 1 में इस हफ्ते 3 खिलाड़ी मुकाबले के लिए तैयार हैं। इस हफ्ते Kotak Securities के अमोल अठावले, मार्केट एक्सपर्ट अमित सेठ और Raghunath Capital के पवन माहेश्वरी के बीच मुकाबला है। इसमें कोई भी जीते लेकिन निवेशक और ट्रेडर्स चाहें तो अपनी सूझबूझ से दांव लगाकर पैसा कमा सकते हैं। पहले कोराबारी दिन की समाप्ति पर अमोल अठावले के सुझाये स्टॉक्स ने 3.37% का रिटर्न दिया। पहले कोराबारी दिन की समाप्ति पर अमित सेठ के सुझाये स्टॉक्स ने 0.44% का निगेटिव रिटर्न दिया। पहले कोराबारी दिन की समाप्ति पर पवन माहेश्वरी के सुझाये स्टॉक्स ने 0.96% का निगेटिव रिटर्न दिया। जानते हैं किस स्टॉक पर एक्सपर्ट ने कितना टारगेट प्राइस दिया।
Share Market News: एक्सपर्ट्स के आज के सुझाये हुए कमाई वाले स्टॉक्स
Kotak Securities के अमोल अठावले का कमाईवाला स्टॉकः BUY Hero Motocorp
अमोल अठावले ने इसमें 4022 रुपये के स्तर पर खरीदारी करने की राय दी। उनका कहना है कि इसमें 4250 रुपये का लक्ष्य देखने को मिल सकते हैं। हालांकि उन्होंने इसमें 3930 रुपये के स्तर पर स्टॉपलॉस लगाने की सलाह भी दी।
मार्केट एक्सपर्ट अमित सेठ का कमाईवाला शेयरः BUY Eicher Motors
अमित सेठ ने इस स्टॉक में 5170 रुपये के स्तर पर खरीदारी करने की राय दी। उन्होंने कहा इसमें 5450 रुपये का स्तर देखने को मिल सकता है। हालांकि इसमें 5080 रुपये पर स्टॉपलॉस भी लगाना चाहिए।
Raghunath Capital के पवन माहेश्वरी का कमाईवाला स्टॉकः BUY Bajaj Auto
पवन माहेश्वरी ने इस स्टॉक में 8413 रुपये के लेवल पर खरीदारी करने की सलाह दी। उन्होंने कहा कि इसमें 8280 रुपये पर स्टॉपलॉस लगाएं। इसमें 9000 रुपये के लक्ष्य देखने को मिल सकते हैं।
Kotak Securities के अमोल अठावले का कमाईवाला स्टॉकः BUY Axis Bank
अमोल अठावले ने इसमें 977 रुपये के स्तर पर खरीदारी करने की राय दी। उनका कहना है कि इसमें 1000 रुपये का लक्ष्य देखने को मिल सकते हैं। हालांकि उन्होंने इसमें 964 रुपये के स्तर पर स्टॉपलॉस लगाने की सलाह भी दी।
मार्केट एक्सपर्ट अमित सेठ का कमाईवाला शेयरः BUY L&T
अमित सेठ ने इस स्टॉक में 3422 रुपये के स्तर पर खरीदारी करने की राय दी। उन्होंने कहा इसमें 3700 रुपये का स्तर देखने को मिल सकता है। हालांकि इसमें 3300 रुपये पर स्टॉपलॉस भी लगाना चाहिए।
Raghunath Capital के पवन माहेश्वरी का कमाईवाला स्टॉकः BUY SBI
पवन माहेश्वरी ने इस स्टॉक में 750 रुपये के लेवल पर खरीदारी करने की सलाह दी। उन्होंने कहा कि इसमें 740 रुपये पर स्टॉपलॉस लगाएं। इसमें 770 रुपये के लक्ष्य देखने को मिल सकते हैं।
मार्केट एक्सपर्ट अमित सेठ का कमाईवाला शेयरः BUY Dabur
अमित सेठ ने इस स्टॉक में 526 रुपये के स्तर पर खरीदारी करने की राय दी। उन्होंने कहा इसमें 545 रुपये का स्तर देखने को मिल सकता है। हालांकि इसमें 518 रुपये पर स्टॉपलॉस भी लगाना चाहिए।
Raghunath Capital के पवन माहेश्वरी का कमाईवाला स्टॉकः BUY HUL
पवन माहेश्वरी ने इस स्टॉक में 2398 रुपये के लेवल पर खरीदारी करने की सलाह दी। उन्होंने कहा कि इसमें 2360 रुपये पर स्टॉपलॉस लगाएं। इसमें 2600 रुपये के लक्ष्य देखने को मिल सकते हैं।
डिस्क्लेमरः खिलाड़ी No.1 शो में बताए गए शेयरों में Buy / Sell की राय एक्सपर्ट की अपनी राय है। CNBC-आवाज़ या मनीकंट्रोल इसकी जिम्मेदारी नहीं लेता है, कोई भी सौदा करने से पहले अपने वित्तीय सलाहकार की राय जरूर ले लें।
क्या हैं खेल के नियम
ये शेयर मार्केट का रियल शो है इसमें रियल मनी का इस्तेमाल होगा। इस शो में तीन एनालिस्ट होंगे। हर एनालिस्ट खरीदने या बेचने की तीन-तीन कॉल्स देंगे। एक समय में 3 कॉल्स ही ओपन रहेंगी। एनालिस्ट दिन में दो बार अपनी कॉल्स बदल सकते हैं। उनकी कॉल्स पर Target और Stoploss में 3 पर 1 का रेशियो होगा।
इस गेम के तहत हर सोमवार को 11 बजे पहली बार कॉल्स दी जाएंगी। इसके अलावा मंगलवार से कभी भी कॉल्स दे सकते हैं। बाजार बंद होने के समय रिटर्न दिखाया जाएगा। शुक्रवार को 3.30 PM के बाद विनर की घोषणा की जायेगी। इस गेम में 10 से कम का शेयर नहीं लिया जाएगा और कैश सेगमेंट के शेयर में बिकवाली की कॉल नहीं दी जाएगी।