Get App

Bajaj Finserv का सस्ता ऑप्शन देगा तगड़ा मुनाफा, दिग्गज Market Expert के 3 एफएंडओ कॉल्स करायेंगे मोटी कमाई

NIFTY में 23000, 23100 और 23200 के लेवल्स पर सबसे ज्यादा कॉल राइटर्स एक्टिव दिखाई दिये। जबकि निफ्टी में 23000, 22900 और 22800 के स्तरों पर सबसे ज्यादा पुट राइटर्स एक्टिव दिखाई दिये। वहीं NIFTY BANK में आज 49200, 49500 और 49600 के स्तर पर कॉल राइटर्स एक्टिव दिखाई दिये। जबकि सबसे ज्यादा पुट राइटर्स 49000, 48800 और 48500 के स्तर पर नजर आये

Edited By: Sunil Guptaअपडेटेड Jan 28, 2025 पर 3:17 PM
Bajaj Finserv का सस्ता ऑप्शन देगा तगड़ा मुनाफा, दिग्गज Market Expert के 3 एफएंडओ कॉल्स करायेंगे मोटी कमाई
Bajaj Finserv पर मार्केट एक्सपर्ट असित बरन पाती 1740 के स्ट्राइक वाली कॉल में खरीदारी की सलाह दी

Top F&O Calls: बाजार फिलहाल चढ़ कर कारोबार कर रहा है। निफ्टी में करीब 132 अंकों की बढ़त और सेंसेक्स में करीब 567 अंकों की मजबूती देखने को मिली। एफएंडओ की बात करें तो बालकृष्ण इंडस्ट्रीज, एचडीएफसी बैंक, बैंक ऑफ इंडिया, अशोक लीलैंड, आईडीएफसी फर्स्ट बैंक, एक्सिस बैंक, एयू स्मॉल फाइनेंस बैंक, यूनियन बैंक और चोला इनवेस्ट के शेयर हरे निशान में नजर आये। निफ्टी में सन फार्मा, आईटीसी, एनटीपीसी और ब्रिटानिया के शेयर में लाल निशान में नजर आये। इस बीच बाजार के रुख को समझते हुए हमारे सहयोगी चैनल सीएनबीसी-आवाज़ से बातचीत करते हुए मार्केट एक्सपर्ट असित बरन पाती ने एफएंडओ कॉल्स बताये। उन्होंने इस दौरान कमाई के लिए एक सस्ता ऑप्शन भी सुझाया। जानते हैं उनके बेहतरीन कॉल्स-

Nifty 50 Update: निफ्टी और बैंक निफ्टी पर राइटर्स की रेंज

आज दोपहर के दौरान NIFTY पर सबसे ज्यादा कॉल राइटर्स 23000, 23100 और 23200 के लेवल्स पर एक्टिव दिखाई दिये। जबकि निफ्टी में सबसे ज्यादा पुट राइटर्स 23000, 22900 और 22800 के स्तरों पर एक्टिव दिखाई दिये। वहीं बैंक निफ्टी की बात करें तो निफ्टी बैंक में सबसे ज्यादा कॉल राइटर्स 49200, 49500 और 49600 के स्तर पर एक्टिव दिखाई दिये। वहीं NIFTY BANK में सबसे ज्यादा पुट राइटर्स 49000, 48800 और 48500 के स्तर पर एक्टिव नजर आये।

सब समाचार

+ और भी पढ़ें