Bajaj Finserv का सस्ता ऑप्शन देगा तगड़ा मुनाफा, दिग्गज Market Expert के 3 एफएंडओ कॉल्स करायेंगे मोटी कमाई

NIFTY में 23800, 23900 और 24000 के लेवल्स पर सबसे ज्यादा कॉल राइटर्स एक्टिव दिखाई दिये। जबकि निफ्टी में 23700, 23600 और 23500 के स्तरों पर सबसे ज्यादा पुट राइटर्स एक्टिव दिखाई दिये। वहीं NIFTY BANK में आज 51000, 51200 और 51300 के स्तर पर कॉल राइटर्स एक्टिव दिखाई दिये। जबकि सबसे ज्यादा पुट राइटर्स 50800, 50600 और 50500 के स्तर पर नजर आये

अपडेटेड Nov 19, 2024 पर 3:00 PM
Story continues below Advertisement
Bajaj Finserv पर Market Expert असित बरन पाती ने 1580 के स्ट्राइक वाली पुट में खरीदारी की सलाह दी

Top F&O Calls: शेयर बाजार में सेंसेक्स और निफ्टी फिलहाल जोरदार बढ़त के साथ कारोबार करते नजर आये। एफएंडओ की बात करें तो ट्रेंट, एक्साइड, भेल, डिक्सन टेक्नोलॉजी, बंधन बैंक, ओबेरॉय रियल्टी, ग्रैन्यूल्स, पीवीआर आयनॉक्स, अपोलो टायर्स, डालमिया भारत और इंडस टावर्स के शेयर हरे निशान में कारोबार करते नजर आये। निफ्टी में एचडीएफसी बैंक, रिलायंस, एमएंडएम और इंफोसिस के शेयर हरे निशान में नजर आये। इस बीच बाजार के रुख को समझते हुए Market Expert असित बरन पाती ने शानदार एफएंडओ कॉल्स बताये। उन्होंने इस दौरान कमाई के लिए एक सस्ता ऑप्शन भी सुझाया। जानते हैं उनके दमदार कॉल्स-

Nifty 50 Update: निफ्टी और बैंक निफ्टी पर राइटर्स की रेंज

आज दोपहर के दौरान NIFTY पर सबसे ज्यादा कॉल राइटर्स 23800, 23900 और 24000 के लेवल्स पर एक्टिव दिखाई दिये। जबकि निफ्टी में सबसे ज्यादा पुट राइटर्स 23700, 23600 और 23500 के स्तरों पर एक्टिव दिखाई दिये। वहीं बैंक निफ्टी की बात करें तो निफ्टी बैंक में सबसे ज्यादा कॉल राइटर्स 51000, 51200 और 51300 के स्तर पर एक्टिव दिखाई दिये। वहीं NIFTY BANK में सबसे ज्यादा पुट राइटर्स 50800, 50600 और 50500 के स्तर पर नजर आये।


इंडिगो, स्पाइसजेट के शेयर में 3% का उछाल, पहली बार घरेलू हवाई यात्रियों की संख्या एक दिन में 5 लाख के पार

Market Expert असित बरन पाती के शानदार एफएंडओ कॉल्स

Tech Mahindra Future : खरीदें - 1717 रुपये, टारगेट - 1750 से 6560 रुपये, स्टॉपलॉस - 1700 रुपये

Bajaj Auto Future : खरीदें - 9650 रुपये, टारगेट - 9750 रुपये

Divis Lab Future : खरीदें - 5944 रुपये, टारगेट - 6100 रुपये, स्टॉपलॉस - 5860 रुपये

आज का सस्ता ऑप्शनः Bajaj Finserv

आज के लिए सस्ता ऑप्शन बताते हुए Market Expert असित बरन पाती ने कहा कि उन्होंने Bajaj Finserv पर दांव लगाया है। उन्होंने कहा कि Bajaj Finserv की नवंबर की एक्सपायरी वाली 1580 के स्ट्राइक वाली पुट खरीदने की सलाह दी। असित बरन पाती ने कहा कि इसमें 17 रुपये के स्तर के आस-पास खरीदारी करें। इसमें 25/28 रुपये के टारगेट देखने को मिल सकते हैं। हालांकि उन्होंने इसमें 14 रुपये के स्तर पर स्टॉपलॉस लगाने की सलाह भी दी।

(डिस्क्लेमरः Moneycontrol.com पर दिए जाने वाले विचार और निवेश सलाह निवेश विशेषज्ञों के अपने निजी विचार और राय होते हैं। Moneycontrol यूजर्स को सलाह देता है कि वह कोई निवेश निर्णय लेने के पहले सर्टिफाइड एक्सपर्ट से सलाह लें।)

 

 

हिंदी में शेयर बाजार स्टॉक मार्केट न्यूज़,  बिजनेस न्यूज़,  पर्सनल फाइनेंस और अन्य देश से जुड़ी खबरें सबसे पहले मनीकंट्रोल हिंदी पर पढ़ें. डेली मार्केट अपडेट के लिए Moneycontrol App  डाउनलोड करें।