Bajaj Finserv Q4 Results: मुनाफे में 5% की बढ़ोतरी, रेवेन्यू रहा 6% ज्यादा; ₹1.50 का डिविडेंड देगी कंपनी

Bajaj Finserv Q4 Results: मार्च 2026 तिमाही में कंपनी के खर्च 31590.98 करोड़ रुपये के रहे, जो एक साल पहले 30440.74 करोड़ रुपये के थे। पूरे वित्त वर्ष 2026 के दौरान शुद्ध कंसोलिडेटेड मुनाफा 9,800.97 करोड़ रुपये रहा

अपडेटेड Apr 30, 2026 पर 4:11 PM
Story continues below Advertisement
Bajaj Finserv के फाइनल डिविडेंड के लिए रिकॉर्ड उेट 30 जून है।

बजाज फिनसर्व (Bajaj Finserv) का जनवरी-मार्च 2026 तिमाही में शुद्ध कंसोलिडेटेड मुनाफा सालाना आधार पर 5 प्रतिशत बढ़कर 2538.67 करोड़ रुपये रहा। एक साल पहले मुनाफा 2416.64 करोड़ रुपये था। ऑपरेशंस से कंसोलिडेटेड रेवेन्यू 38,493.79 करोड़ रुपये रहा, जो मार्च 2025 तिमाही के रेवेन्यू 36,432.96 करोड़ रुपये से 5.6 प्रतिशत ज्यादा है। बजाज फिनसर्व एक नॉन बैंकिंग फाइनेंशियल कंपनी है। यह बजाज ग्रुप के फाइनेंशियल सर्विसेज बिजनेस के लिए होल्डिंग कंपनी है। यह बजाज फाइनेंस की पेरेंट कंपनी भी है।

कंपनी ने शेयर बाजारों को बताया है कि मार्च 2026 तिमाही में उसके खर्च 31590.98 करोड़ रुपये के रहे, जो एक साल पहले 30440.74 करोड़ रुपये के थे। पूरे वित्त वर्ष 2026 के दौरान शुद्ध कंसोलिडेटेड मुनाफा 9,800.97 करोड़ रुपये, ऑपरेशंस से कंसोलिडेटेड रेवेन्यू 1.50,503.77 करोड़ रुपये और खर्च 123284.20 करोड़ रुपये के दर्ज किए गए।

Bajaj Finserv ने डिविडेंड के लिए रिकॉर्ड डेट भी की तय


बजाज फिनसर्व के बोर्ड ने वित्त वर्ष 2026 के लिए 1.50 रुपये प्रति शेयर का फाइनल डिविडेंड देने का फैसला किया है। इस पर कंपनी की 31 जुलाई 2026 को होने वाली सालाना आम बैठक में शेयरहोल्डर्स की मंजूरी ली जाएगी। डिविडेंड का पेमेंट 4 अगस्त को या उससे पहले कर दिया जाएगा। शेयरहोल्डर्स की पात्रता तय करने के लिए रिकॉर्ड उेट 30 जून है। इस तारीख तक जिन लोगों के नाम शेयरों के लाभार्थी मालिकों के तौर पर रजिस्टर ऑफ मेंबर्स ऑफ द कंपनी या डिपॉजिटरीज के रिकॉर्ड्स में होंगे, वे डिविडेंड के हकदार होंगे।

शेयर में गिरावट

बजाज फिनसर्व के शेयरों में 30 अप्रैल को 1 प्रतिशत की गिरावट है। शेयर BSE पर 1746.95 रुपये पर बंद हुआ है। कंपनी का मार्केट कैप 2.79 लाख करोड़ रुपये है। शेयर की फेस वैल्यू 1 रुपये है। शेयर 6 महीनों में 17 प्रतिशत नीचे आया है। कंपनी में मार्च 2026 के आखिर तक प्रमोटर्स के पास 58.71 प्रतिशत हिस्सेदारी थी।

IDBI Bank Q4 Results: मार्च तिमाही में मुनाफा 5% गिरा, NII 17% बढ़ी; शेयर में गिरावट

Disclaimer: यहां मुहैया जानकारी सिर्फ सूचना के लिए दी जा रही है। यहां बताना जरूरी है कि मार्केट में निवेश बाजार जोखिमों के अधीन है। निवेशक के तौर पर पैसा लगाने से पहले हमेशा एक्सपर्ट से सलाह लें। मनीकंट्रोल की तरफ से किसी को भी पैसा लगाने की यहां कभी भी सलाह नहीं दी जाती है।

हिंदी में शेयर बाजार स्टॉक मार्केट न्यूज़,  बिजनेस न्यूज़,  पर्सनल फाइनेंस और अन्य देश से जुड़ी खबरें सबसे पहले मनीकंट्रोल हिंदी पर पढ़ें. डेली मार्केट अपडेट के लिए Moneycontrol App  डाउनलोड करें।