बजाज फिनसर्व (Bajaj Finserv) का जनवरी-मार्च 2026 तिमाही में शुद्ध कंसोलिडेटेड मुनाफा सालाना आधार पर 5 प्रतिशत बढ़कर 2538.67 करोड़ रुपये रहा। एक साल पहले मुनाफा 2416.64 करोड़ रुपये था। ऑपरेशंस से कंसोलिडेटेड रेवेन्यू 38,493.79 करोड़ रुपये रहा, जो मार्च 2025 तिमाही के रेवेन्यू 36,432.96 करोड़ रुपये से 5.6 प्रतिशत ज्यादा है। बजाज फिनसर्व एक नॉन बैंकिंग फाइनेंशियल कंपनी है। यह बजाज ग्रुप के फाइनेंशियल सर्विसेज बिजनेस के लिए होल्डिंग कंपनी है। यह बजाज फाइनेंस की पेरेंट कंपनी भी है।
