Bajaj Finserv के शेयर में आज दिखा 3% का उछाल, जानें क्या रही वजह

बजाज फिनसर्व म्यूचुअल फंड को Sebi ने रजिस्ट्रेशन सर्टिफिकेट प्रदान किया है। BFMF के लिए बजाज फिनसर्व एसेट मैनेजमेंट लिमिटेड एक एसेट मैनेजमेंट कंपनी के रूप में काम करेगी। वहीं मजबूत तिमाही प्रदर्शन के बाद पिछले एक महीने से अधिक समय से इस शेयर को लेकर बाजार में पॉजिटिव सेंटीमेंट्स बनते हुए दिखाई दिये हैं

अपडेटेड Mar 06, 2023 पर 1:51 PM
Story continues below Advertisement
Bajaj Finserv का शुद्ध मुनाफा 42 प्रतिशत बढ़कर 1,782 करोड़ रुपये हो गया है। जबकि मासिक आधार पर शेयर में 11.1 प्रतिशत की तेजी देखने को मिली है
     
     
    live
    Volume
    Todays L/H
    Details

    बजाज फिनसर्व (Bajaj Finserv) का स्टॉक अपने पिछले बंद भाव से आज यानी कि 6 मार्च को 3.4 प्रतिशत तक बढ़ गया। कंपनी अपने ग्राहकों के लिए एक फाइनेंशियल इकोसिस्टम (financial ecosystem) बनाने की योजना के साथ आगे बढ़ रही है। आज इस शेयर ने 1,401 रुपये की ऊंचाई को छुआ। ये अपने पिछले बंद भाव 1,355.2 रुपये से 3.39 प्रतिशत अधिक रहा। यह 6 मार्च को दोपहर 12.13 बजे बीएसई पर लगभग 1,386 रुपये या पिछले बंद भाव की तुलना में 2.33 प्रतिशत अधिक के स्तर पर कारोबार करता नजर आया। अभी कुछ दिन पहले वित्तीय सेवा कंपनी को म्यूचुअल फंड कारोबार शुरू करने के लिए बाजार नियामक की मंजूरी मिली थी।

    भारतीय प्रतिभूति और विनिमय बोर्ड (Securities and Exchange Board of India (Sebi) ने बजाज फिनसर्व म्यूचुअल फंड (Bajaj Finserv Mutual Fund (BFMF) को रजिस्ट्रेशन सर्टिफिकेट प्रदान किया। बजाज फिनसर्व एसेट मैनेजमेंट लिमिटेड को BFMF के लिए एक एसेट मैनेजमेंट कंपनी के रूप में कार्य करने की मंजूरी भी मिली है। एक एक्सचेंज में ये जानकारी दी गई है।

    पिछले एक महीने से अधिक समय से मजबूत तिमाही प्रदर्शन के बाद इस शेयर को लेकर पॉजिटिव सेंटीमेंट्स बन रहे हैं। कंपनी का शुद्ध मुनाफा 42 प्रतिशत बढ़कर 1,782 करोड़ रुपये हो गया है।


    F&O Manual: ट्रेडर्स को निफ्टी में दिखता है 18,000 का स्तर, जानें किन स्टॉक्स में बन रहे खरीदारी के मौके

    फरवरी के लिए मनीकंट्रोल के एनालिस्ट कॉल ट्रैकर में Bajaj Finserv के स्टॉक में जनवरी में अधिकतम अपग्रेड होते हुए देखने को मिला। इसका मतलब ये है कि मार्केट एनालिस्ट्स द्वारा स्टॉक पर 'बाय' कॉल के प्रतिशत में सबसे अधिक वृद्धि देखने को मिली। फरवरी में बाय कॉल्स जनवरी के 5 बाय कॉल्स से बढ़कर 6 हो गई। जबकि 'सेल' कॉल्स 2 से गिरकर 1 हो गई थीं। कुल मिलाकर स्टॉक में मासिक आधार पर 11.1 प्रतिशत की तेजी देखने को मिली।

    IIFL के एनालिस्ट्स ने स्टॉक पर ऐड रेटिंग दी है। उन्होंने इसके शेयर का टारगेट प्राइस 1,720 रुपये तय किया है। उनका कहना है कि कंपनी का इंश्योरेंस बिजनेस कारोबार अच्छा कर रहा है।

    शेयरखान ने कंपनी के स्टॉक पर खरीदारी की रेटिंग दी है। उन्होंने कहा कि कंपनी का मुनाफे और प्रोडक्ट्स दोनों में बढ़ोत्तरी हो रही है।

    (डिस्क्लेमरः Moneycontrol.com पर दिए जाने वाले विचार और निवेश सलाह निवेश विशेषज्ञों के अपने निजी विचार और राय होते हैं। Moneycontrol यूजर्स को सलाह देता है कि वह कोई निवेश निर्णय लेने के पहले सर्टिफाइड एक्सपर्ट से सलाह लें। )

     

     

     

    हिंदी में शेयर बाजार स्टॉक मार्केट न्यूज़,  बिजनेस न्यूज़,  पर्सनल फाइनेंस और अन्य देश से जुड़ी खबरें सबसे पहले मनीकंट्रोल हिंदी पर पढ़ें. डेली मार्केट अपडेट के लिए Moneycontrol App  डाउनलोड करें।