बजाज हिंदुस्थान शुगर (Bajaj Hindusthan Sugar) के शेयरों ने शुक्रवार 2 दिसंबर को बीएसई पर 20% की भारी उछाल के साथ अपने अपर सर्किट सीमा को छू लिया। कंपनी के शेयरों में यह उछाल इस खबर के बाद आई है कि उसने अपने सभी कर्ज चुका दिए हैं और उसके ऊपर अब कोई बकाया नहीं है। Bajaj Hindusthan Sugar ने शुक्रवार को शेयर बाजारों को भेजी एक सूचना में यह जानकारी दी। Bajaj Hindusthan Sugar ने बताया, "हमने सभी कर्जदाताओं को टर्म-लोन इंस्टालमेंट्स (सितंबर 2022 तक), टर्म-लोन इंटरेस्ट (नवंबर 2022 तक) और ऑप्शनली कन्वर्टिबल डेबेंचर्स (OCD) कूपन (वित्त वर्ष 2022 के लिए देय) के लिए पूरे बकाया का भुगतान कर दिया है।"
