Get App

बजाज हाउसिंग फाइनेंस के शेयरों में 3.5% की तेजी, 500 करोड़ से ज्यादा शेयरों की लॉक-इन अवधि आज से खत्म

Bajaj Housing Finance Shares: बजाज ग्रुप की कंपनी बजाज हाउसिंग फाइनेंस के शेयर आज 15 अप्रैल को शुरुआती कारोबार में 3.5 प्रतिशत तक उछल गए। यह तेजी कंपनी के शेयरधारकों के लिए एक साल की लॉक-इन पीरियड के समाप्त होने के बाद आई है, जिसके चलते अब कंपनी के पहले से अधिक शेयर, बाजार में ट्रेडिंग के लिए उपलब्ध हो गए हैं

Moneycontrol Hindi Newsअपडेटेड Apr 15, 2025 पर 9:44 AM
बजाज हाउसिंग फाइनेंस के शेयरों में 3.5% की तेजी, 500 करोड़ से ज्यादा शेयरों की लॉक-इन अवधि आज से खत्म
Bajaj Housing Finance के शेयरों का मौजूदा भाव इसके लिस्टिंग प्राइस से भी नीचे है

Bajaj Housing Finance Shares: बजाज ग्रुप की कंपनी बजाज हाउसिंग फाइनेंस के शेयर आज 15 अप्रैल को शुरुआती कारोबार में 3.5 प्रतिशत तक उछल गए। यह तेजी कंपनी के शेयरधारकों के लिए एक साल की लॉक-इन पीरियड के समाप्त होने के बाद आई है, जिसके चलते अब कंपनी के पहले से अधिक शेयर, बाजार में ट्रेडिंग के लिए उपलब्ध हो गए हैं।

ब्रोकरेज फर्म नुवामा इंस्टीट्यूशनल इक्विटीज के मुताबिक, लॉक-इन अवधि खत्म होने के साथ कंपनी के कुल 529.1 करोड़ शेयर अब ट्रेड के लिए उपलब्ध हो गए हैं। यह कंपनी के कुल शेयर कैपिटल का करीब 64 प्रतिशत हिस्सा है।

हालांकि, ब्रोकरेज का कहना है कि सभी शेयर बिक्री के लिए नहीं आएंगे, क्योंकि इन शेयरों का बड़ा हिस्सा प्रमोटर और ग्रुप कंपनियों के पास है, जो संभवतः उन्हें बेचने की योजना नहीं रखते। दिसंबर 2024 तक की शेयरहोल्डिंग रिपोर्ट के मुताबिक, कंपनी में प्रमोटरों की हिस्सेदारी 88.75 प्रतिशत है।

लिस्टिंग प्राइस से भी नीचे चल रहा भाव

सब समाचार

+ और भी पढ़ें