Get App

बजाज हाउसिंग फाइनेंस के शेयरों में पहली बार गिरावट, 2% से अधिक लुढ़का भाव, पिछले 2 दिनों से लग रहा था अपर सर्किट

Bajaj Housing Finance share price: बजाज हाउसिंग फाइनेंस के शेयर बुधवार 18 दिसंबर को शुरुआती कारोबार में 2 फीसदी से अधिक लुढ़क गए। लिस्टिंग के बाद यह पहला मौका है, जब कंपनी के शेयरों में गिरावट देखी जा रही है। इससे पहले लगातार दो दिनों तक इसमें 10 फीसदी का अपर सर्किट लगा था। बजाज हाउसिंग फाइनेंस के शेयरों में आज भारी उतार-चढ़ाव देखने को मिला

Vikrant singhअपडेटेड Sep 18, 2024 पर 10:10 AM
बजाज हाउसिंग फाइनेंस के शेयरों में पहली बार गिरावट, 2% से अधिक लुढ़का भाव, पिछले 2 दिनों से लग रहा था अपर सर्किट
Bajaj Housing Finance share price: कंपनी के शेयर पहले दिन 136 रुपये के प्रीमियम पर बंद हुए

Bajaj Housing Finance share price: बजाज हाउसिंग फाइनेंस के शेयर बुधवार 18 दिसंबर को शुरुआती कारोबार में 2 फीसदी से अधिक लुढ़क गए। लिस्टिंग के बाद यह पहला मौका है, जब कंपनी के शेयरों में गिरावट देखी जा रही है। इससे पहले लगातार दो दिनों तक इसमें 10 फीसदी का अपर सर्किट लगा था। बजाज हाउसिंग फाइनेंस के शेयरों में आज भारी उतार-चढ़ाव देखने को मिला। कंपनी लाल निशान में खुले और इंट्राडे के दौरान यह करीब 5 फीसदी गिरकर 171.16 रुपये के भाव पर आ गया था। हालांकि इसके तुरंत बाद ही शेयर ने अपने सभी नुकसान की भरपाई कर ली और एक समय यह 3 फीसदी से अधिक उछलकर 188.45 रुपये के अपने नए हाई पर पहुंच गया।

हालांकि बजाज हाउसिंग फाइनेंस इस स्तर को बरकरार नहीं रख पाया और यह फिर से लाल निशान में लुढ़क गया। बीएसई पर सुबह 9.50 बजे के करीब, कंपनी के शेयर 2.36 फीसदी की गिरावट के साथ 177.20 रुपये के भाव पर कारोबार कर रहे थे।

इससे पहले के दो कारोबारी सत्रों में, बजाज हाउसिंग के शेयरो ने 10 फीसदी की अपर सर्किट सीमा को छू लिया था। कंपनी का मार्केट कैपिटलाइजेशन अब करीब 1.50 लाख करोड़ रुपये है। बता दें कि बजाज हाउसिंग फाइनेंस के शेयर सोमवार 16 सितंबर को धमाकेदार तरीके से स्टॉक एक्सचेंजों पर लिस्ट हुए थे।

बजाज हाउसिंग का IPO 70 रुपये प्रति शेयर के भाव पर आया था। जबकि बीएसई और एनएसई पर इसकी लिस्टिंग 150 रुपये के भाव पर हुई, जो IPO प्राइस करीब 114 फीसदी अधिक था। यानी आईपीओ निवेशकों का पैसा दोगुने से अधिक हो गया। लिस्टिंग के बाद भी शेयरों का चढ़ना जारी रहा और पहले दिन यह IPO प्राइस करीब 136 फीसदी के प्रीमियम पर बंद हुआ।

सब समाचार

+ और भी पढ़ें