Brokerage Radar: ब्रोकरेज फर्मों ने आज कम से कम 5 शेयरों को लेकर रिपोर्ट जारी की है। इसके चलते आज 18 सितंबर को कारोबार के दौरान ये शेयर फोकस में बने हुए हैं। इन शेयरों में टीसीएस, बजाज ऑटो, लार्सन एंड टुब्रो (L&T), अदाणी पोर्ट्स और एलटीआई माइंडट्री शामिल हैं। ब्रोकरेज ने इसमें से 3 शेयर- टीसीएस, L&T और अदाणी पोर्ट्स को खरीदने की सलाह दी है। वहीं बजाज ऑटो और LTIमाइंडट्री के शेयरों को उन्हें दबाव में रहने की उम्मीद है। आइए जानते हैं कि एनालिस्ट्स ने इन शेयरों को लेकर क्या टारगेट प्राइस दिए हैं-
1. Macquarie की TCS पर राय
ब्रोकरेज फर्म मैक्वरी ने टीसीएस को 'आउटपरफॉर्म' रेटिंग के साथ 5,740 रुपये प्रति शेयर का टारगेट दिया है। रिपोर्ट के मुताबिक, खर्च के मामले में TCS तेजी से इंफोसिस से आगे निकल रही है। मैक्वरीका मानना है कि TCS को इंफोसिस से बेहतर पोजिशनिंग मिली है और दोनों कंपनियों में FY26 और FY27 में TCS तेजी से आगे बढ़ेगी। क्लाउड माइग्रेशन डील्स भी TCS के फेवर में हो सकती हैं।
ब्रोकरेज फर्म CLSA ने बजाज ऑटो को 'अंडरपरफॉर्म' रेटिंग के साथ 7,000 रुपये प्रति शेयर का टारगेट दिया है। कंपनी के नए लॉन्च 'Speed T4' की कीमत 2.17 लाख रुपये रखी गई है जो आकर्षक है, लेकिन CLSA अभी भी बाजार में बढ़ती प्रतिस्पर्धा को लेकर सतर्क है। खासतौर से 250cc से अधिक बाइक्स के सेगमेंट में ग्रोथ की धीमी गति चिंता का विषय बनी हुई है।
3. Jefferies की L&T पर राय
विदेशी ब्रोकरेज फर्म जेफरीज ने लार्सन एंड टुब्रो (L&T) को 'Buy (खरीदें)' रेटिंग देते हुए 4,165 रुपये प्रति शेयर का टारगेट दिया है। जेफरीज को विश्वास है कि FY25 के लिए ऑर्डर फ्लो और रेवेन्यू ग्रोथ के लक्ष्य पूरे हो सकते हैं। चुनावों के बाद सरकारी गतिविधियों में 3-6 महीने की देरी होने से कुछ धीमी गति हो सकती है, लेकिन मीडियम-टर्म में कैपेक्स ग्रोथ मजबूत रहने की संभावना है।
4. Jefferies की Adani Ports पर राय
जेफरीज ने अदाणी पोर्ट्स को 1,910 रुपये प्रति शेयर के टारगेट के साथ 'Buy (खरीदें)' रेटिंग दी है। कंपनी का FY25 में डबल-डिजिट वॉल्यूम ग्रोथ का भरोसा कायम है। नए पोर्ट ऑपरेशंस से कंपनी को दूसरी छमाही में और फायदा हो सकता है, और मुंद्रा पोर्ट में डेडिकेटेड फ्रेट कॉरिडोर के चालू होने से भी ग्रोथ मिलेगी।
5. Citi की LTIMindtree पर राय
ब्रोकरेज फर्म सिटी ने एलटीआई माइंडट्री को 5,635 रुपये प्रति शेयर के टारगेट के साथ 'Sell (बेचें)' रेटिंग दी है। कंपनी की दूसरी तिमाही के रेवेन्यू ग्रोथ के पहली तिमाही के समान रहने की उम्मीद है, लेकिन मार्जिन पर दबाव जारी रह सकता है। धीमी ग्रोथ और कॉस्ट कटिंग डील्स के कारण वैल्यूएशन पर असर हो सकता है।
डिस्क्लेमरः Moneycontrol पर एक्सपर्ट्स/ब्रोकरेज फर्म्स की ओर से दिए जाने वाले विचार और निवेश सलाह उनके अपने होते हैं, न कि वेबसाइट और उसके मैनेजमेंट के। Moneycontrol यूजर्स को सलाह देता है कि वह कोई भी निवेश निर्णय लेने के पहले सर्टिफाइड एक्सपर्ट से सलाह लें।