Get App

बजाज हाउसिंग फाइनेंस के शेयर 9% धड़ाम, प्रमोटर ने बेची हिस्सेदारी, 100 रुपये के नीचे आया भाव

Bajaj Housing Finance shares: बजाज हाउसिंग फाइनेंस लिमिटेड के शेयरों में मंगलवार 2 दिसंबर को भारी गिरावट देखने को मिली। कंपनी के शेयरों का भाव 9 प्रतिशत तक टूटकर 100 रुपये के नीचे फिसल गया। शुरुआती कारोबार में कंपनी के शेयर 95.08 रुपये के स्तर पर पहुंच गए, जो अब इसका नया 52-वीक लो है

Edited By: Vikrant singhअपडेटेड Dec 02, 2025 पर 9:51 AM
बजाज हाउसिंग फाइनेंस के शेयर 9% धड़ाम, प्रमोटर ने बेची हिस्सेदारी, 100 रुपये के नीचे आया भाव
Bajaj Housing Finance shares: ब्लॉक डील में बजाज हाउसिंग फाइनेंस के 19.5 करोड़ शेयरों का लेनदेन हुआ

Bajaj Housing Finance shares: बजाज हाउसिंग फाइनेंस लिमिटेड के शेयरों में मंगलवार 2 दिसंबर को भारी गिरावट देखने को मिली। कंपनी के शेयरों का भाव 9 प्रतिशत तक टूटकर 100 रुपये के नीचे फिसल गया। शुरुआती कारोबार में कंपनी के शेयर 95.08 रुपये के स्तर पर पहुंच गए, जो अब इसका नया 52-वीक लो है। यह गिरावट ऐसे समय आई है जब कंपनी की प्रमोटर, बजाज फाइनेंस ने एक ब्लॉक डील के जरिए कंपनी में अपनी कुछ हिस्सेदारी बेची है।

सुबह के कारोबार में एक ब्लॉक डील के जरिए बजाज हाउसिंग फाइनेंस के 19.5 करोड़ शेयरों का लेनदेन हुआ, जो कंपनी की 2.35 प्रतिशत हिस्सेदारी के बराबर है। इन शेयरों को 97 रुपये के भाव पर खरीदा-बेचा गया। पूरे डील की कुल वैल्यू करीब 1,800 करोड़ रुपये रही।

कंपनी ने सोमवार को जानकारी दी थी कि न्यूनतम पब्लिक शेयरहोल्डिंग नियमों का पालन करने के लिए बजाज फाइनेंस कंपनी में अपनी अधिकतम 2 प्रतिशत हिस्सेदारी को ओपन मार्केट ट्रांजैक्शन के जरिए बेचेगा। सितंबर तिमाही के अंत तक बजाज फाइनेंस के पास कंपनी में 88.7 प्रतिशत हिस्सेदारी थी।

बजाज हाउसिंग फाइनेंस ने एक्सचेंज को दिए नोट में कहा कि बजाज फाइनेंस कंपनी के अधिकतम 16.66 करोड़ शेयर तक बेच सकती है। कंपनी के मुताबिक प्रस्तावित हिस्सेदारी बिक्री 2 दिसंबर 2025 से लेकर 28 फरवरी 2026 के बीच एक या अधिक चरणों में पूरी की जाएगी।

सब समाचार

+ और भी पढ़ें