Balarampur Chini Share price : टेक्निकल एनालिस्ट बलरामपुर चीनी मिल्स को लेकर बुलिश नजर आ रहे हैं। टेक्निकल और डेरीवेटिव्स आंकड़ों से पता चलता है कि ये स्टॉक एक ब्रेकआउट के कगार पर है। एसबीआई सिक्योरिटीज के टेक्निकल एंड डेरिवेटिव रिसर्च हेड सुदीप शाह का कहना है कि बुधवार को स्टॉक ने डेली स्केल पर हॉरीजेंटल ट्रेंडलाइन ब्रेकआउट दिया है। इस ब्रेकआउट को उम्मीद से बेहतर ट्रेडिंग वॉल्यूम का भी सपोर्ट मिला है। इसके अलावा ब्रेकआउट वाले दिन स्टॉक ने लॉन्ग बुलिश कैंडल बनाया है, जिससे इस ब्रेकआउट को और ताकत मिला है।
