Balkrishna Industries share: टायर कंपनी बालकृष्ण इंडस्ट्रीज के शेयरों में आज 28 जनवरी को 7 फीसदी तक की दमदार रैली देखी गई। यह स्टॉक NSE पर 6.33 फीसदी की बढ़त के साथ 2727.1 रुपये के भाव पर बंद हुआ है। दरअसल, निवेशकों ने कंपनी के दिसंबर तिमाही के नतीजों का स्वागत किया है। शानदार नतीजों के चलते कंपनी के शेयरों में जमकर खरीदारी हो रही है। आज की तेजी के साथ कंपनी का मार्केट कैप बढ़कर 52719 करोड़ रुपये हो गया है। स्टॉक का 52-वीक हाई 3,375 रुपये और 52-वीक लो 2193.80 रुपये है।
