Balrampur Chini Mills Share Price: अगर आप निवेश के लिए किसी बेहतर स्टॉक की तलाश में हैं तो बलरामपुर चीनी मिल्स के शेयरों पर नजर रख सकते हैं। दरअसल, ब्रोकरेज फर्म इस शेयर पर बुलिश नजर आ रहे हैं। यह स्टॉक आज 19 अगस्त को 1.78 फीसदी की बढ़त के साथ 531.35 रुपये के भाव पर बंद हुआ है। इस तेजी के साथ कंपनी का मार्केट कैप बढ़कर 10,841 करोड़ रुपये हो गया है। स्टॉक का 52-वीक हाई 544.85 रुपये और 52-वीक लो 343.45 रुपये हो गया है।
Balrampur Chini Mills पर ब्रोकरेज फर्म बुलिश
ब्रोकरेज फर्म शेयरखान ने बलरामपुर चीनी मिल्स के शेयरों में तेजी की उम्मीद जताई है। 13 अगस्त 2024 की अपनी रिसर्च रिपोर्ट में ब्रोकरेज ने स्टॉक को Buy रेटिंग दी है और 615 रुपये का टारगेट प्राइस तय किया है। इस हिसाब से कंपनी के शेयरों में करीब 16 फीसदी की रैली की संभावना है।
ब्रोकरेज ने कहा, "डिस्टिलरी ऑपरेशन में रेगुलेटरी इश्यू के कारण बलरामपुर चीनी मिल्स (BCML) के Q1FY2025 के आंकड़े म्यूट रहे। Q1FY2025 में इसके रेवेन्यू में केवल 2% की बढ़ोतरी हुई और इसके PAT में 5% की गिरावट आई। तिमाही के दौरान कंपनी का EBIDTA मार्जिन 11.7 फीसदी पर स्थिर रहा।"
कैसे रहे Balrampur Chini Mills के तिमाही नतीजे
पिछले एक महीने में बलरामपुर चीनी मिल्स के शेयरों में 20 फीसदी की तेजी आई है। पिछले 6 महीने में स्टॉक ने 38 फीसदी का रिटर्न दिया है। इस साल अब तक कंपनी के शेयर 28 फीसदी चढ़े हैं। पिछले एक साल में इसके निवेशकों को 36 फीसदी का रिटर्न मिला है। वहीं, पिछले 5 साल में इसने 338 फीसदी का मुनाफा कराया है।