सप्ताह के पहले दिन सोमवार को देश में सोने की कीमत में गिरावट लौटी है। कई शहरों में भाव नीचे आया है। 21 सितंबर की सुबह राजधानी दिल्ली में 24 कैरेट गोल्ड की कीमत फिसलकर 155980 रुपये प्रति 10 ग्राम हो गई। मुंबई में कीमत 155830 रुपये प्रति 10 ग्राम है। बीते सप्ताह अलग-अलग शहरों में 24 कैरेट गोल्ड की कीमत 1260 रुपये तक चढ़ी। वहीं 22 कैरेट गोल्ड 1150 रुपये तक महंगा हुआ। सोने का वैश्विक भाव एक सप्ताह में लगभग 1 प्रतिशत बढ़ा। अंतरराष्ट्रीय बाजार में हाजिर सोना 4,390.11 डॉलर प्रति औंस पर है।
देश के कुछ बड़े शहरों में गोल्ड रेट
दिल्ली में सोने की कीमत: दिल्ली में 24 कैरेट सोने की कीमत 155980 रुपये प्रति 10 ग्राम है। 22 कैरेट का भाव 142990 रुपये प्रति 10 ग्राम है।
मुंबई और कोलकाता: मुंबई और कोलकाता में 22 कैरेट सोने की कीमत 142840 रुपये प्रति 10 ग्राम, जबकि 24 कैरेट सोने की कीमत 155830 रुपये प्रति 10 ग्राम है।
चेन्नई में सोने की कीमत: 24 कैरेट सोने की कीमत 155830 रुपये प्रति 10 ग्राम है। 22 कैरेट का भाव 142840 रुपये प्रति 10 ग्राम है।
पुणे और बेंगलुरु में कीमत: इन दोनों शहरों में 24 कैरेट गोल्ड की कीमत 155830 रुपये प्रति 10 ग्राम और 22 कैरेट गोल्ड की कीमत 142840 रुपये प्रति 10 ग्राम है।
एनालिस्ट्स के मुताबिक, नए हफ्ते में सोने की कीमतों में उतार-चढ़ाव बना रह सकता है। लेकिन यह सीमित दायरे में रहने की संभावना है। अमेरिकी डॉलर और बॉन्ड यील्ड में हलचल पर बाजार की नजर रहेगी। इसके अलावा पश्चिम एशिया के तनाव और कच्चे तेल की कीमतें भी सोने को प्रभावित करेंगे।
सोने की तरह दूसरी कीमती धातु चांदी में भी सोमवार को गिरावट है। 21 सितंबर की सुबह चांदी लुढ़ककर 254900 रुपये प्रति किलोग्राम पर आ गई। बीते सप्ताह चांदी 10000 रुपये महंगी हुई। अंतरराष्ट्रीय बाजार में हाजिर चांदी यानि कि स्पॉट सिल्वर की कीमत 66.70 डॉलर प्रति औंस है। इस साल जनवरी में देश के अंदर चांदी की कीमत 4 लाख रुपये प्रति किलोग्राम के रिकॉर्ड हाई पर पहुंच गई थी। सोने और चांदी की देश के अंदर कीमतें डोमेस्टिक फैक्टर्स के साथ-साथ ग्लोबल फैक्टर्स से भी प्रभावित होती हैं।