Top F&O Calls: सेंसेक्स और निफ्टी फिलहाल बढ़त के साथ कारोबार करते नजर आये। एफएंडओ सेटअप की बात करें तो आज बाजार में बाटा, टाटा पावर, बॉश, सिटी यूनियन बैंक, युनाइटेड ब्रुअरीज के शेयर में शॉर्ट बिल्ड अप देखने को मिला। वहीं इंडसइंड बैंक, एलआईसी हाउसिंग फाइनेंस, श्री सीमेंट्स, भारती एयरटेल और एयू स्मॉल फाइनेंस बैंक के स्टॉक्स में लॉन्ग अनवाइंडिंग देखने को मिली। इसके अलावा ओएनजीसी, एबीबी इंडिया, ल्यूपिन, जायडस लाइफ और एचपीसीएल में लॉन्ग बिल्डअप देखने को मिला। जबकि कोल इंडिया, वेदांता, कमिंस, चंबल फर्टिलाइजर और भेल के शेयर में शॉर्ट कवरिंग देखने को मिली। इस बीच आज Axis Securities के राजेश पालवीय ने हमारे सहयोगी चैनल सीएनबीसी-आवाज़ के फ्यूचर एक्सप्रेस में शानदार एफएंडओ कॉल्स बताये। उन्होंने इस दौरान कमाई के लिए एक सस्ता ऑप्शन भी सुझाया। जानते हैं उनके दमदार कॉल्स-
Nifty 50 Update: निफ्टी और बैंक निफ्टी पर राइटर्स की रेंज
आज दोपहर के दौरान NIFTY पर सबसे ज्यादा कॉल राइटर्स 24300, 24400 और 24500 के लेवल्स पर एक्टिव दिखाई दिये। जबकि निफ्टी में सबसे ज्यादा पुट राइटर्स 24200, 24100 और 24000 के स्तरों पर एक्टिव दिखाई दिये। वहीं बैंक निफ्टी की बात करें तो निफ्टी बैंक में सबसे ज्यादा कॉल राइटर्स 50000, 50100 और 50200 के स्तर पर एक्टिव दिखाई दिये। वहीं NIFTY BANK में सबसे ज्यादा पुट राइटर्स 49900, 49800 और 49700 के स्तर पर नजर आये।
Axis Securities के राजेश पालवीय के शानदार एफएंडओ कॉल्स
Alkem Lab Future : खरीदें - 5484 रुपये, टारगेट - 5580/5650 रुपये, स्टॉपलॉस - 5400 रुपये
Coal India : खरीदें - 523 रुपये, टारगेट - 535/540 रुपये, स्टॉपलॉस - 616 रुपये
ONGC Future : खरीदें - 327 रुपये, टारगेट - 340/345 रुपये, स्टॉपलॉस - 322 रुपये
आज का सस्ता ऑप्शनः Balrampur Chini
आज के लिए सस्ता ऑप्शन बताते हुए Axis Securities के राजेश पालवीय ने कहा कि उन्होंने Balrampur Chini पर दांव लगाया है। उन्होंने कहा कि Balrampur Chini की अगस्त की एक्सपायरी वाली 490 के स्ट्राइक वाली कॉल खरीदने की सलाह दी। राजेश पालवीय ने कहा कि इसमें 18 रुपये के स्तर के आस-पास खरीदारी करें। इसमें 24/26 रुपये के टारगेट देखने को मिल सकते हैं। हालांकि उन्होंने इसमें 13 रुपये के स्तर पर स्टॉपलॉस लगाने की सलाह भी दी।
(डिस्क्लेमरः Moneycontrol.com पर दिए जाने वाले विचार और निवेश सलाह निवेश विशेषज्ञों के अपने निजी विचार और राय होते हैं। Moneycontrol यूजर्स को सलाह देता है कि वह कोई निवेश निर्णय लेने के पहले सर्टिफाइड एक्सपर्ट से सलाह लें।)