Dealing Rooms Check- आरबीआई द्वारा जारी की गई क्रेडिट पॉलिसी के बाद बाजार में हल्की कमजोरी देखने को मिली। निफ्टी 18600 के नीचे फिसल गया लेकिन निफ्टी बैंक ने 43000 को होल्ड करता हुआ दिखा। मिडकैप इंडेक्स भी आधा परसेंट नीचे खिसक गया। रेट जारी होने के बाद कार, होम और पर्सनल समेत सभी लोन महंगे हुए। आज क्रेडिट पॉलिसी के दिन डीलिंग रूम्स में ब्रोकरेज हाउस किन स्टॉक्स पर दांव लगाया। किस स्टॉक में आने वाले दिनों में कितने रुपये तक और तेजी नजर आ सकती है। आज निवेशक किस स्टॉक में अपनी पोजीशन बनाते हुए या घटाते हुए दिखे। सूत्रों से जानकारी मिली कि डीलिंग रूम्स में आज Bandhan Bank और Pidilite में जोरदारी खरीदारी की गई है।
सीएनबीसी-आवाज़ के यतिन मोता ने कहा पॉलिसी में रेट बढ़ाने के बाद डीलर्स ने डीलिंग रूम्स में बैंकिंग स्टॉक में सबसे ज्यादा बंधन बैंक को पसंद किया। डीलर्स ने इसमें btst strategy यानी कि आज खरीदने और कल बेचने की सलाह दी है। डीलर्स को लगता है कि इस स्टॉक में 10 से 12 रुपये की अपसाइड देखने को मिल सकती है। आज इस काउंटर में FII की शॉर्ट कवरिंग देखने को मिली है।
यतिन ने आगे कहा कि दूसरे स्टॉक के रूप में डीलर्स ने क्रूड की कीमतों में गिरावट से फायदा होने वाले स्टॉक के रूप में पिडीलाइट के शेयर में दांव लगाया। डीलर्स ने कहा कि इसमें 80-100 रुपये की अपसाइड देखने को मिल सकती है। लिहाजा इसमें पोजीशनल खरीदारी करनी चाहिए।
बता दें कि सीएनबीसी-आवाज़ पर हर दिन खास शो कमाई का अड्डा में एक खास सेगमेंट Dealing Rooms Check पेश किया जाता है। जिसमें यतिन मोता सूत्रों के द्वारा ब्रोकरेज हाउसेज के डीलिंग रूम्स से ये जानकारी हासिल करते हैं कि आज बाजार बंद होने के पहले किन 2 स्टॉक्स में ब्रोकरेजेस अपने क्लाइंट्स को सबसे ज्यादा ट्रेड लेने की सलाह दे रहे हैं। उन्हीं सूत्रों के आधार पर आपको ये जानकारी साझा की जाती है कि डीलर्स आज कौन से शेयर खरीद और बेच रहे हैं और आज के टॉप ट्रेडिंग आइडियाज क्या हैं।
डिस्क्लेमर: (यहां मुहैया जानकारी सिर्फ सूचना हेतु दी जा रही है। यहां बताना जरूरी है कि मार्केट में निवेश बाजार जोखिमों के अधीन है। निवेशक के तौर पर पैसा लगाने से पहले हमेशा एक्सपर्ट से सलाह लें। मनीकंट्रोल की तरफ से किसी को भी पैसा लगाने की यहां कभी भी सलाह नहीं दी जाती है।)