RBI पॉलिसी के बाद दबाव में बाजार, जानें कोटक सिक्योरिटीज के राजेश पालवीय ने कहां खेला दांव

निफ्टी में 18600, 18700 और 18800 के स्तरों पर सबसे ज्यादा कॉल राइटर्स एक्टिव नजर आये। वहीं पुट राइटर्स 18600, 18500 और 18400 के स्तरों पर एक्टिव दिखाई दिये। बैंक निफ्टी में सबसे ज्यादा कॉल राइटर्स 43200, 43300 और 43400 के स्तरों पर एक्टिव दिखे। जबकि सबसे ज्यादा पुट राइटर्स 43000, 42900 और 42800 के स्तरों पर एक्टिव नजर आये

अपडेटेड Dec 07, 2022 पर 2:12 PM
Story continues below Advertisement
राजेश पालवीय ने कहा कि आज इंट्राडे या एक दो सेशन के लिहाज से 18650 का स्तर अहम होगा। इसमें शॉर्ट कवरिंग दिख सकती हैऔर इंडेक्स 18750 तक चढ़ सकता है। राजेश ने कहा कि इसमें बाय ऑन डिप्स की रणनीति अपनानी चाहिए
     
     
    live
    Volume
    Todays L/H
    Details

    RBI पॉलिसी के बाद बाजार दबाव में दिख रहा है। निफ्टी 18600 के नीचे फिसल गया है। बैंक निफ्टी में भी कमजोरी नजर आ रही है। निफ्टी में सबसे ज्यादा कॉल राइटर्स 18600, 18700 और 18800 के स्तरों पर एक्टिव नजर आये। वहीं पुट राइटर्स 18600, 18500 और 18400 के स्तरों पर सबसे ज्यादा एक्टिव दिखाई दिये। बैंक निफ्टी के ऑप्शन के डेटा पर नजर डालें तो बैंकिंग इंडेक्स में सबसे ज्यादा कॉल राइटर्स 43200, 43300 और 43400 के स्तरों पर एक्टिव दिखे। जबकि सबसे ज्यादा पुट राइटर्स 43000, 42900 और 42800 के स्तरों पर एक्टिव नजर आये। आज सीएनबीसी-आवाज़ के फ्यूचर एक्सप्रेस में कोटक सिक्योरिटीज के राजेश पालवीय जुड़े। उन्होंने बाजार पर राय के साथ ही शानदार कॉल्स दिये। इसके अलावा एक सस्ता ऑप्शन भी सुझाया।

    कोटक सिक्योरिटीज के राजेश पालवीय की निफ्टी पर राय

    राजेश पालवीय ने कहा इस समय बाजार एक अच्छे सपोर्ट के पास है। इसलिए निफ्टी में 18500 के स्तर के पास सपोर्ट के रूप में स्टॉपलॉस लेकर ट्रेड सकते है। जब तक ये लेवल होल्ड है तब तक इसमें खरीदारी की राय होगी। आज इंट्राडे या एक दो सेशन के लिहाज से 18650 का स्तर अहम होगा। अगर ये ऊपर चढ़ा तो इसमें शॉर्ट कवरिंग दिखेगी और इंडेक्स 18750 तक चढ़ सकता है। राजेश ने कहा कि हमारा मानना है कि एक दो ट्रेडिंग में निफ्टी इस दिशा में मूव करता हुआ नजर आयेगा। हालांकि इसमें बाय ऑन डिप्स की रणनीति अपनानी चाहिए।


    दो दिनों में MEHUL KOTHARI के सुझाये स्टॉक्स ने 1.4% का रिटर्न दिया, आज किन स्टॉक्स पर एक्सपर्ट्स ने खेला दांव

    कोटक सिक्योरिटीज के राजेश पालवीय के शानदार ट्रेड्स

    AU Small Finance Bank Future: खरीदे - 673 रुपये, लक्ष्य- 695 से 700 रुपये, स्टॉपलॉस - 655 रुपये

    Siemens Future: खरीदे - 2965 रुपये, लक्ष्य- 3000 से 3020 रुपये, स्टॉपलॉस - 2920 रुपये

    HUL Future: खरीदे - 2716 रुपये, लक्ष्य- 2760 रुपये, स्टॉपलॉस - 2680 रुपये

    सस्ता ऑप्शन जो करायेगा तगड़ी कमाईः Interglobe Aviation

    राजेश पालवीय ने कहा कि आज उन्हें इंडिगो के शेयर का मूव अच्छा लग रहा है। इसलिए उन्होंने सस्ता ऑप्शन भी इसी शेयर में चुना है। राजेश ने कहा कि इस स्टॉक की दिसंबर में एक्सपायरी वाली 2000 के स्ट्राइक वाली कॉल में खरीदारी करने से अच्छा मुनाफा होगा। उन्होंने ट्रेडिंग आइडिया बताते हुए कहा इस स्ट्राइक में 57 रुपये के आस-पास खरीदारी करें। इसमें 70 से 75 रुपये के टारगेट देखने को मिल सकते हैं। लेकिन साथ ही इसमें 42 रुपये के स्तर पर स्टॉपलॉस भी लगाना चाहिए।

    (डिस्क्लेमरः  Moneycontrol.com पर दिए जाने वाले विचार और निवेश सलाह निवेश विशेषज्ञों के अपने निजी विचार और राय होते हैं। Moneycontrol यूजर्स को सलाह देता है कि वह कोई निवेश निर्णय लेने के पहले सर्टिफाइड एक्सपर्ट से सलाह लें। )

     

     

     

    हिंदी में शेयर बाजार स्टॉक मार्केट न्यूज़,  बिजनेस न्यूज़,  पर्सनल फाइनेंस और अन्य देश से जुड़ी खबरें सबसे पहले मनीकंट्रोल हिंदी पर पढ़ें. डेली मार्केट अपडेट के लिए Moneycontrol App  डाउनलोड करें।