Get App

Bandhan Bank Share Price: Q4 नतीजों के बाद आई खरीद की आंधी, शेयर ने लगाई 11% की छलांग

Bandhan Bank Share Price: मार्च 2026 तिमाही में एडवांसेज सालाना आधार पर 12.6 प्रतिशत, डिपॉजिट 10 प्रतिशत बढ़ गए। बैंक में मार्च 2026 के आखिर तक प्रमोटर्स के पास 38.98 प्रतिशत हिस्सेदारी थी। पूरे वित्त वर्ष 2025-26 के लिए बैंक का शुद्ध मुनाफा 1,224 करोड़ रुपये रहा

Ritika Singhअपडेटेड Apr 29, 2026 पर 4:26 PM
Bandhan Bank Share Price: Q4 नतीजों के बाद आई खरीद की आंधी, शेयर ने लगाई 11% की छलांग
मार्च तिमाही के दौरान Bandhan Bank का शुद्ध मुनाफा सालाना आधार पर 68 प्रतिशत बढ़ गया।

बंधन बैंक (Bandhan Bank) के शेयरहोल्डर्स 29 अप्रैल को जबरदस्त मुनाफे में हैं। वजह है शेयर में आई बंपर तेजी। दिन में शेयर BSE पर पिछले बंद भाव से 14.7 प्रतिशत तक उछला और 204.50 रुपये के हाई तक गया। यह शेयर का 52 सप्ताह का नया उच्च स्तर है। बाद में शेयर 11 प्रतिशत बढ़त के साथ 198.30 रुपये पर सेटल हुआ। बैंक के जनवरी-मार्च 2026 तिमाही के अच्छे नतीजों की वजह से शेयर में जमकर खरीद हो रही है। तिमाही के दौरान बंधन बैंक का शुद्ध मुनाफा सालाना आधार पर 68 प्रतिशत बढ़कर 534.1 करोड़ रुपये हो गया। एक साल पहले यह 317.9 करोड़ रुपये था।

शुद्ध ब्याज आय 1.4 प्रतिशत की बढ़ोतरी के साथ 2,795.6 करोड़ रुपये हो गई, जो मार्च 2025 तिमाही में 2,755.9 करोड़ रुपये थी। कुल इनकम 3.2 प्रतिशत बढ़कर 3,567 करोड़ रुपये पर पहुंच गई। मार्च 2026 तिमाही में बैंक का ग्रॉस NPA (नॉन परफॉर्मिंग एसेट्स) रेशियो घटकर 3.27 प्रतिशत रह गया, जो एक साल पहले 4.7 प्रतिशत था। नेट NPA रेशियो घटकर 0.97 प्रतिशत पर आ गया, जो मार्च 2025 तिमाही में 1.3 प्रतिशत था।

बंधन बैंक के मुताबिक, मार्च 2026 तिमाही में उसके एडवांसेज सालाना आधार पर 12.6 प्रतिशत बढ़कर 1.54 लाख करोड़ रुपये रहे। डिपॉजिट 10 प्रतिशत की बढ़ोतरी के साथ 1.66 लाख करोड़ रुपये के हो गए। पूरे वित्त वर्ष 2025-26 के लिए बैंक का शुद्ध मुनाफा 1,224 करोड़ रुपये रहा। एक साल पहले यह 2,745 करोड़ रुपये था।

Bandhan Bank ने किया डिविडेंड का ऐलान

सब समाचार

+ और भी पढ़ें