Bandhan Bank Shares: विदेशी ब्रोकरेज फर्म CLSA ने बंधन बैंक के शेयर पर अपनी ‘हाई-कनविक्शन आउटपरफॉर्म’ रेटिंग बरकरार रखी है और इसके लिए 220 रुपये का टारगेट प्राइस दिया है। यह मौजूदा स्तरों से 50 फीसदी की संभावित बढ़ोतरी को दिखाता है। इसके चलते बंधन बैंक के शेयर आज 25 मार्च को कारोबार से पहले सुर्खियों में बने हुए हैं।
CLSA ने बैंक के मैनेजमेंट के साथ एक मुलाकात के बाद अपनी रिपोर्ट में इन मुख्य बिंदुओ का जिक्र किया है-
- माइक्रोफाइनेंस सेगमेंट (MFI) में सुधार: बंधन बैंक के माइक्रोफाइनेंस सेगमेंट में कलेक्शन एफिशिएंसी में पिछले दो महीनों में सुधार हुआ है, जिससे ओवरड्यू बनने की दर में तिमाही-दर-तिमाही गिरावट देखने को मिली है।
- रेगुलेटरी बदलावों का असर: अगली तिमाही में कुछ व्यवधान हो सकते हैं, खासकर तीन-लेंडर कैप जैसे नए नियमों के चलते। हालांकि, पूरी स्थिरता वित्त वर्ष 2026 की तीसरी तिमाही तक लौटने की उम्मीद है।
- मैनेजमेंट की प्राथमिकताएं: बंधन बैंक के एमडी का लक्ष्य FY27 तक सिक्योर्ड एसेट्स की हिस्सेदारी बढ़ाना है और साथ ही टेक्नोलॉजी व ऑडिट फंक्शन्स को मजबूत करना है।
- नए टेक्नोलॉजी अपग्रेड: बैंक ने हाल ही में Salesforce के साथ पार्टनरशिप की है, जिससे उसे एक नया लोन ओरिजिनेशन सिस्टम (LOS) मिला है। अगली तिमाही तक यह सिस्टम बैंक की 1,700 शाखाओं में लागू हो जाएगा, जिससे प्रोसेसिंग तेज होगी।
- रिटर्न ऑन एसेट्स (RoA) लक्ष्य: बंधन बैंक का मैनेजमेंट FY27 तक 1.8-2% रिटर्न ऑन एसेट्स (RoA) हासिल करना चाहता है, जबकि CLSA का अनुमान इससे थोड़ा कम, 1.5% है।
शेयरों में गिरावट के बावजूद CLSA की बुलिश कॉल!
बंधन बैंक के शेयर ने जुलाई 2024 में 222.31 रुपये का अपना 52-वीक छुआ था, लेकिन तब से अब तक शेयर में करीब 34% की गिरावट आ चुकी है। हालांकि इसके CLSA इस गिरावट के बाद अब इस शेयर में खरीदारी का मौका देख रही है।
बाकी एनालिस्ट्स की बात करें, तो फिलहाल इस शेयर को कुल 28 एनालिस्ट्स कवर कर रहे हैं। इसमें से 15 ने इस शेयर को'BUY' रेटिंग दी है। वहीं 8 ने इसे 'HOLD' और 5 ने इसे 'SELL' की सलाह दी है।
सोमवार 24 मार्च को शेयर 1.48% की तेजी के साथ 147.10 रुपये के भाव पर बंद हुआ। 2025 में अब तक यह स्टॉक 8% नीचे गिर चुका है।
डिस्क्लेमरः Moneycontrol पर एक्सपर्ट्स/ब्रोकरेज फर्म्स की ओर से दिए जाने वाले विचार और निवेश सलाह उनके अपने होते हैं, न कि वेबसाइट और उसके मैनेजमेंट के। Moneycontrol यूजर्स को सलाह देता है कि वह कोई भी निवेश निर्णय लेने के पहले सर्टिफाइड एक्सपर्ट से सलाह लें।