Bank Nifty 1% से ज्यादा गिरा, सभी 14 शेयर लाल निशान में, SBI और IndusInd सबसे ज्यादा गिरने वाले शेयरों में शामिल

आज बैंक निफ्टी 1 प्रतिशत से ज्यादा गिर गया है। इस इंडेक्स में शामिल सभी 14 शेयर लाल निशान में ट्रेड कर रहे हैं। इंडसइंड बैंक,AU स्मॉल फाइनेंस बैंक और भारतीय स्टेट बैंक में सबसे ज्यादा गिरावट देखने को मिल रही है। वहीं, बाजार का सेंटीमेंट खराब होने से निफ्टी और सेंसेक्स भी नीचे गिरे हैं

अपडेटेड Jun 03, 2026 पर 12:12 PM
Bank Nifty View : इंडेक्स हैवी वेट HDFC Bank थोड़ा ही नीचे गिरा है। Nifty 50 इंडेक्स में सबसे ज़्यादा नुकसान उठाने वालों में SBI भी शामिल है

बुधवार को शुरुआती कारोबार में बैंक निफ्टी 1 प्रतिशत से ज्यादा गिर गया। इसके सभी 14शेयर लाल निशान में कारोबार कर रहे हैं। इन्फॉर्मेशन टेक्नोलॉजी शेयरों में तेज बिकवाली के बीच बैंकिंग शेयरों में बड़े पैमाने पर हुई बिकवाली ने बेंचमार्क इंडेक्सों पर दबाव और बढ़ा दिया है। सुबह करीब 11:40 बजे निफ्टी बैंक इंडेक्स 53,161 पर ट्रेड कर रहा था। इसमें 554 अंक या 1.03 प्रतिशत नीचे कारोबार हो रहा था। पिछले सत्र में बैंकिंग इंडेक्स मामूली बढ़त के साथ बंद हुआ था। इसमें 72 अंकों की बढ़त हुई थी,लेकिन आज यह उस बढ़त को बनाए रखने में नाकाम रहा। पूरे बाजार में जोखिम लेने की इच्छा कमजोर पड़ गई है, इसका असर बैंक शेयरों पर भी दिख रहा है।

बैंकिंग शेयरों में कमजोरी के साथ ही बाजार में भी एक बड़ी गिरावट देखने को मिल रही है। Nifty 1.05 प्रतिशत गिरकर 23,237 के आसपास कारोबार कर रहा है। जबकि Sensex 878 अंक नीचे गिरा है। वोलैटिलिटी इंडेक्स India VIX जिसे अक्सर बाजार के डर का पैमाना कहा जाता है,लगभग 6 प्रतिशत ऊपर चढ़ा है। यह निवेशकों की बढ़ती सावधानी की भावना का संकेत है।

बैंकिंग सेक्टर में बड़े पैमाने पर बिकवाली देखने को मिल रही। बैंक शेयरों में इंडसइंड बैंक सबसे ज़्यादा नुकसान उठाने वाला शेयर रहा है जिसमें करीब 2.8 प्रतिशत की गिरावट आई है। AU स्मॉल फाइनेंस बैंक 2.7 प्रतिशत गिरा है,जबकि Yes Bank, भारतीय स्टेट बैंक और IDFC First Bank में 1.5 प्रतिशत से 2.1 प्रतिशत के बीच गिरावट आई है। Axis Bank, Union Bank of India, Bank of Baroda, Punjab National Bank और Canara Bank भी गिरावट के साथ कारोबार कर रहे हैं।


इंडेक्स हैवी वेट HDFC Bank थोड़ा ही नीचे गिरा है। Nifty 50 इंडेक्स में सबसे ज़्यादा नुकसान उठाने वालों में SBI भी शामिल है। इस गिरावट की वजह से प्राइवेट और पब्लिक दोनों ही सेक्टर के बैंकिंग इंडेक्स नीचे आ गए हैं। Nifty Private Bank इंडेक्स 0.8 प्रतिशत नीचे कारोबार कर रहा है। जबकि, Nifty PSU Bank इंडेक्स में लगभग 1.1 प्रतिशत की गिरावट आई है।

बैंक निफ्टी टेक्निकल व्यू

मंगलवार के कारोबारी सत्र के बाद टेक्निकल एनालिस्ट्स ने बाजार के मूड में सुधार की बात की थी। चॉइस ब्रोकिंग (Choice Equity Broking) के मुताबिक 2 जून को बैंक निफ्टी ने इंट्राडे के निचले स्तरों से तेजी से उबरने के बाद एक बुलिश कैंडलस्टिक पैटर्न बनाया। ब्रोकरेज ने बताया कि इंडेक्स में गैप-डाउन ओपनिंग और सत्र के दौरान 53,200 के नीचे फिसलने के बाद भी लगातार खरीदारी देखने को मिली।

चॉइस ब्रोकिंग ने कहा कि रिलेटिव स्ट्रेंथ इंडेक्स (RSI) सुधरकर 43.62 पर पहुंच गया है,जो मोमेंटम में धीरे-धीरे मजबूती आने का संकेत है। ब्रोकरेज ने 53,000-53,200 के जोन को तत्काल सपोर्ट के तौर पर पहचाना है,जबकि 54,300-54,500 की रेंज में रेजिस्टेंस देखा जा रहा है। हालांकि,बुधवार की गिरावट ने इंडेक्स को वापस उसी सपोर्ट जोन की ओर धकेल दिया है।

Top Technical Picks : कमजोर बाजार में भी शानदार टेक्निकल सेटअप वाले इन शेयरों में हो सकती है कमाई, इनसे न चूके नजर

डिस्क्लेमर: मनीकंट्रोल.कॉम पर दिए गए विचार एक्सपर्ट के अपने निजी विचार होते हैं। वेबसाइट या मैनेजमेंट इसके लिए उत्तरदाई नहीं है। यूजर्स को मनी कंट्रोल की सलाह है कि कोई भी निवेश निर्णय लेने से पहले सर्टिफाइड एक्सपर्ट की सलाह लें।

हिंदी में शेयर बाजार स्टॉक मार्केट न्यूज़,  बिजनेस न्यूज़,  पर्सनल फाइनेंस और अन्य देश से जुड़ी खबरें सबसे पहले मनीकंट्रोल हिंदी पर पढ़ें. डेली मार्केट अपडेट के लिए Moneycontrol App  डाउनलोड करें।