Top Technical Picks : कमजोर बाजार में भी शानदार टेक्निकल सेटअप वाले इन शेयरों में हो सकती है कमाई, इनसे न चूके नजर
Top Technical Picks: अनुज सिंघल का कहना है कि कल इंडिया VIX में 7% की बड़ी गिरावट आई। इंडिया VIX अगर 14 के नीचे सेटल हो तो बड़ी तेजी संभव है। बाजार ने कल इतने खराब सेटअप में भी गैप फिल नहीं किया। बाजार में प्राइस एक्शन की सबसे ज्यादा अहमियत होती है। 23,300-24,000 निफ्टी की एक रेंज रही है। पिछले मंगलवार हम 24,089 तक गए और वहां से फिसले
Top Technical Picks : अनुज सिंघल का कहना है कि लार्ज कैप IT में अभी भी दिक्कतें हैं। खास तर पर विप्रो और HCL टेक जैसी कंपनियां,जहां नतीजे खराब थे। रैली में लार्ज कैप IT में पोजिशन हल्की करें
Top Technical Picks: क्रूड में उछाल और FIIs की लगातार बिकवाली से बाजार के सेंटिमेंट खराब हो गए हैं। निफ्टी करीब 200 अंक गिरकर 23300 के नीचे फिसल गया है। सेंसेक्स करीब 750 अंक टूटा है। बैंक निफ्टी भी करीब 1 फीसदी टूटा है। मिडकैप और स्मॉल शेयरों का भी बुरा हाल है। एक्सेंचर के डाउनग्रेड से IT का सेंटिमेंट बिगड़ा है। तीन दिनों की तेजी के बाद आज बड़ा एक्सिडेंट हुआ है। IT इंडेक्स करीब 5 फीसदी से ज्यादा टूटा है। वही TCS,विप्रो और टेक महिंद्रा 5-6 फीसदी टूककर निफ्टी के टॉप लूजर में शामिल हैं। IT के साथ ही रियल्टी और कैपिटल गुड्स में भी दबाव देखने को मिल रहा है। दोनों सेक्टर इंडेक्स फीसदी फिसले हैं। साथ ही FMCG और कंज्यूमर ड्यूरेबल शेयरों में भी गिरावट दिख रही है। वहीं कैपिटल गुड्स के चुनिंदा शेयरों में खरीदारी आई है।
सीएनबीसी-आवाज़ के मैनेजिंग एडिटर अनुज सिंघल के पसंदीदा शेयर
मेटल/निफ्टी रेशियो चार्ट
मेटल रिलेटिव स्ट्रेंथ पर NSE के सबसे मजबूत सेक्टर्स में से एक है। मेटल शेयर मंथली रेश्यो चार्ट पर निफ्टी को आउटपरफॉर्म कर रहे हैं। 14 साल के ट्रेंडलाइन रजिस्टेंस का ब्रेकआउट हुआ है। निफ्टी मेटल इंडेक्स में 15 शेयर शामिल किए गए हैं।
HINDALCO: शानदार ब्रेकआउट
हिंडाल्को मेटल इंडेक्स के सबसे मजबूत शेयरों में से एक है। लगातार 5वें हफ्ते शेयर में तेजी का मूड है। दो साल के राइजिंग चैनल का ब्रेकआउट देखने को मिला है। भाव कमजोर बाजार में भी नए शिखर के जोन में हैं। वायदा में शॉर्ट कवरिंग नजर आई है।
JSW STEEL: ब्रेकआउट के कगार पर
JSW STEEL में तेजी का मोमेंटम कायम है। यह 4 साल के राइजिंग चैनल के ब्रेकआउट के कगार पर है। 7 हफ्ते की छोटी रेंज के ब्रेकआउट की तैयारी है। भाव कमजोर बाजार में भी नए शिखर पर है। पिछले 7 में से 6 दिन वायदा में लॉन्ग बिल्ड-अप या शॉर्ट कवरिंग हुई है।
VARUN BEVERAGES: गोल्डन क्रॉसओवर
शेयर में तेजी का मोमेंटम लौटा है। डेली चार्ट पर गोल्डन क्रॉसओवर कन्फर्म हुआ है। 50 DMA ने 200 DMA को नीचे से क्रॉस किया है। करीब तीन गुना डिलिवरी वॉल्यूम
देखने को मिला है। वायदा में जोरदार लॉन्ग बिल्ड-अप देखने को मिला है।
PAYTM: लोअर हाईज, लोअर लोज
शेयर चार्ट पर कमजोर हो रहा है। 4 दिनों से लोअर हाईज, लोअर लोज बने हैं। 200 DMA रजिस्टेंस से शेयर में बिकवाली आई है। शेयर अब 50 DMA के नीचे आया है। इसके भाव एक महीने के निचले स्तर पर हैं। पिछले 7 में से 6 दिन वायदा में लॉन्ग कटे या शॉर्ट बने हैं।
MFSL: ट्रिपल टॉप बना!
यह शेयर चार्ट पर कमजोर दिख रहा है। इसमें ब्रेकआउट फेल हुआ है। डेली चार्ट पर ट्रिपल टॉप बनने के संकेत हैं। शेयर 200 DMA के नीचे भी फिसला है। 4 दिनों से वायदा में शॉर्ट बिल्ड-अप दिखा है।
REC: मेक ऑर ब्रेक लेवल पर
REC चार्ट पर बेहद कमजोर दिख रहा है। लेकिन अहम सपोर्ट पर है। शेयर 200 WMA के मेक ऑर ब्रेक लेवल स्तर पर आया है। कोविड के बाद से शेयर कभी भी 200 WMA के नीचे नहीं आया है। इसके भाव एक महीने के निचले स्तर पर हैं। वायदा में तीन दिनों से शॉर्ट बिल्ड-अप नजर आया है।
बाजार: क्या हो स्ट्रैटेजी?
अनुज सिंघल का कहना है कि कल इंडिया VIX में 7% की बड़ी गिरावट आई। इंडिया VIX अगर 14 के नीचे सेटल हो तो बड़ी तेजी संभव है। बाजार ने कल इतने खराब सेटअप में भी गैप फिल नहीं किया। बाजार में प्राइस एक्शन की सबसे ज्यादा अहमियत होती है। 23,300-24,000 निफ्टी की एक रेंज रही है। पिछले मंगलवार हम 24,089 तक गए और वहां से फिसले। कल का low था 23,229, यानी 860 प्वाइंट की गिरावट आई। अब 24,000 तक जाने का ठीक-ठाक चांस लग रहा है।
अगर निफ्टी 23,350-23,400 पर शुरुआत हुई तो रिस्क रिवॉर्ड देखें। नीचे की ओर 23,230 तक की और ऊपर वापस 24,000 की उम्मीद है। अगर स्टॉप लॉस लगा तो लगा,लेकिन लॉजिकल ट्रेड यही होगी। गिरावट में अगल हफ्ते की कॉल्स जोड़ें और स्पॉट पर करीब 23,200 का एक स्टॉप लॉस रखें। इसके अलावा मिड और स्मॉल कैप्स पर फोकस करें, खास तौर पर स्मॉल कैप्स में जहां अच्छी रैली है।
IT: अब क्या करें?
अनुज सिंघल का कहना है कि लार्ज कैप IT में अभी भी दिक्कतें हैं। खास तर पर विप्रो और HCL टेक जैसी कंपनियां,जहां नतीजे खराब थे। रैली में लार्ज कैप IT में पोजिशन हल्की करें। लेकिन मजबूती वाले मिडकैप IT शेयरों में बने रहें।
डिस्क्लेमर: मनीकंट्रोल.कॉम पर दिए गए विचार एक्सपर्ट के अपने निजी विचार होते हैं। वेबसाइट या मैनेजमेंट इसके लिए उत्तरदाई नहीं है। यूजर्स को मनी कंट्रोल की सलाह है कि कोई भी निवेश निर्णय लेने से पहले सर्टिफाइड एक्सपर्ट की सलाह लें।