Stock Market View : बाजार का सेंटिमेंट कमजोर, लेबल बेस्ड ट्रेडिंग होगी बेहतर रणनीति, इन दो शेयरों में दिख सकती है तेजी

Stock Market View : बाजार की तेजी के लिए अब दो ट्रिगर अहम है। निफ्टी IT ने 3 फरवरी 2026 के बाद पहली बार 50DEMA के ऊपर क्लोजिंग की है। निफ्टी IT का अब 31200-31300 के ऊपर टिकना जरूरी है। बैंक निफ्टी को 54200-54350 के ऊपर निकलना होगा,तभी निफ्टी मजबूत होगा। फिलहाल बैंक निफ्टी का सेटअप थोड़ा कमजोर और संदेहपूर्ण है

अपडेटेड Jun 03, 2026 पर 9:24 AM
Bank Nifty View : वीरेंद्र कुमार ने कहा कि बैंक निफ्टी के लिए पहला रेजिस्टेंस 53931-54134 पर और बड़ा रेजिस्टेंस 54240-54350/567 पर है

Stock Market View : मिडिल-ईस्ट में अमेरिका-ईरान के बीच तनाव बढ़ने से कच्चा तेल वापस 97 डॉलर पर पहुंच गया है। इससे भारतीय बाजारों के सेंटिमेंट कमजोर हुए हैं। गिफ्ट निफ्टी में 125 प्वाइंट से ज्यादा की गिरावट देखने को मिल रही है। उधर कल FIIs ने कैश और वायदा मिलाकर 4000 करोड़ रुपए से ज्यादा की बिकवाली की। वहीं, एशियाई बाजारों में मिलाजुला कारोबार देखने को मिल रहा है। जापान का निक्केई राहत पैकेज के दम पर नए शिखर पर पहुंच गया। कल के कारोबारी सत्र में US मार्केट भी रिकॉर्ड ऊंचाई पर बंद हुए। ऐसे में सवाल ये है कि आज कैसी रह सकती है बाजार की चाल और इंडेक्स और शेयरों में क्या हो कमाई की रणनीति?

निफ्टी पर रणनीति

बाजार पर बात करते हुए सीएनबीसी-आवाज़ के वीरेंद्र कुमार ने कहा कि निफ्टी के लिए पहला रेजिस्टेंस 23563-23610 पर और बड़ा रेजिस्टेंस 23678-23738/23788 पर है। इसके लिए पहला बेस 23350-23431 पर और बड़ा बेस 23209/23221-23288 पर है। कल तेज गैपडाउन के बाद बेस-2 (पुट राइटर्स) से शानदार रिवर्सल आया। ऊपर की ओर कॉल राइटर्स जोन 23500-23600 को भी टेस्ट किया। FIIs ने एक्सपायरी के दिन भी खरीदारी नहीं की, कैश में बिकवाली जारी रखी। FIIs ने लॉन्ग घटाए और शॉर्ट्स बढ़ाए, नेट शॉर्ट अब बढ़कर 2.30 लाख पर आ गया।


ग्लोबल हैंडओवर ठीक रहा,लेकिन कच्चे तेल में फिर से मजबूती दिख रही है। बाजार की तेजी के लिए अब दो ट्रिगर अहम है। निफ्टी IT ने 3 फरवरी 2026 के बाद पहली बार 50DEMA के ऊपर क्लोजिंग की है। निफ्टी IT का अब 31200-31300 के ऊपर टिकना जरूरी है। बैंक निफ्टी को 54200-54350 के ऊपर निकलना होगा,तभी निफ्टी मजबूत होगा। फिलहाल बैंक निफ्टी का सेटअप थोड़ा कमजोर और संदेहपूर्ण है।

FII ने शॉर्ट बढ़ाए,लेकिन स्टॉक फ्यूचर्स में शॉर्ट कवरिंग दिखी। कल IT शेयरों में भी शॉर्ट कवरिंग नजर आई। 23500-23600-23700 पर कॉल राइटिंग और 23400-23300 पर पुट राइटिंग हुई। 23563-23610 के ऊपर शॉर्ट कवरिंग संभव ऐसे में ऊपर 23678-23741 का लेवल संभव है। गिरावट में खरीदारी के लिए बेस-1 पर चेक करें,लेकिन बेस-1 के ऊपर भरोसा अभी पूरी तरह मजबूत नहीं है। बेस-1 टूटने पर दबाव बढ़ सकता है और 23288-23221-23209 संभव है। नीचे के स्तरों पर लेबल बेस्ड ट्रेडिंग बेहतर रणनीति होगी। बेस-1 के नीचे कमजोरी संभव है।

बैंक निफ्टी पर रणनीति

वीरेंद्र कुमार ने कहा कि बैंक निफ्टी के लिए पहला रेजिस्टेंस 53931-54134 पर और बड़ा रेजिस्टेंस 54240-54350/567 पर है। इसके लिए पहला बेस 53045-53231 पर और बड़ा बेस 52578/52710-52931 पर है। RBI पॉलिसी और ऊंचे कच्चे तेल के चलते सतर्कता जरूरी है। बाजार में अनिश्चितता अभी भी बनी हुई है। रेजिस्टेंस-1 के नीचे कमजोरी का रुख बरकरार रहेगा। उछाल पर बिकवाली और शॉर्ट ट्रेड काम कर सकते हैं। बेस-1 पर पुट राइटर्स हैं। यहीं से कल से शानदार रिवर्सल आया था। शॉर्ट सौदों को बेस-1 पर जरूर चेक करें। बेस-1 टूटने पर दबाव बढ़ सकता है,नीचे 52710 (MAY LOW) का टेस्ट संभव है। उसके बाद नीचे 52578 तक की गिराटव का जोखिम है। 54134 के ऊपर ही स्थिरता आएगी। 54134 के ऊपर 10/20DEMA वाले रजिस्टेंस-2 का टेस्ट संभव है। रेजिस्टेंस-2 पार होने पर 54567 तक तेजी का रास्ता खुलेगा।

Stock Market Today : बाजार पर आज इन खबरों का दिखेगा असर, कोई ट्रेड लेने से पहले इन पर डाल लें एक नजर

चकाचक चार्ट वाले शेयर

चकाचक चार्ट वाले शेयर बताने के लिए हमारे साथ जुड़े हैं Prakashgaba.com के प्रकाश गाबा। इनकी आज एक्साइड और फेडरल बैंक में खरीदारी की सलाह है। एक्साइड में इनकी 400 रुपए के स्टॉपलॉस के साथ 414 रुपए के टारगेट के लिए और फेडरल बैंक में 288 रुपए के स्टॉप लॉस के साथ 300 रुपए के टारगेट के लिए खरीदारी की सलाह है।

 

डिस्क्लेमर: मनीकंट्रोल.कॉम पर दिए गए विचार एक्सपर्ट के अपने निजी विचार होते हैं। वेबसाइट या मैनेजमेंट इसके लिए उत्तरदाई नहीं है। यूजर्स को मनी कंट्रोल की सलाह है कि कोई भी निवेश निर्णय लेने से पहले सर्टिफाइड एक्सपर्ट की सलाह लें।

हिंदी में शेयर बाजार स्टॉक मार्केट न्यूज़,  बिजनेस न्यूज़,  पर्सनल फाइनेंस और अन्य देश से जुड़ी खबरें सबसे पहले मनीकंट्रोल हिंदी पर पढ़ें. डेली मार्केट अपडेट के लिए Moneycontrol App  डाउनलोड करें।