Stock Market Today : बाजार पर आज इन खबरों का दिखेगा असर, कोई ट्रेड लेने से पहले इन पर डाल लें एक नजर
Market Today : कमजोर ग्लोबल संकेतों के बीच सेंसेक्स और निफ्टी के सपाट खुलने की संभावना है। AI के प्रति उत्साह से अमेरिकी शेयरों में बढ़त के चलते एशियाई शेयर बाजारों में तेजी देखने को मिल रही है। कल के कारोबारी सत्र में FIIs नेट सेलर रहे,जबकि DIIs ने नई खरीदारी के साथ बाज़ार को सपोर्ट दिया
Stock market news : आज NHPC का OFS रिटेल के लिए खुलेगा। नॉन रिटेल का हिस्सा करीब साढ़े 3 गुना भरा है। OFS के लिए सरकार ग्रीन शू ऑप्शन का इस्तेमाल करेगी
Market news : भारतीय इक्विटी बेंचमार्क इंडेक्स,BSE सेंसेक्स और Nifty 03 जून को सुस्त शुरुआत कर सकते हैं। इसकी वजह GIFT Nifty से मिल रहे कमजोर संकेत हैं,जो शुरुआती कारोबार में लगभग 23,481 के स्तर पर सपाट कारोबार कर रहा था। करेंसी और इक्विटी बाजारों में आज क्या हो रहा है यह जानने के लिए मनीकंट्रोल के साथ बने रहें। यहां हम आपके लिए तमाम समाचार प्लेटफॉर्मों पर चल रही आज की ऐसी अहम खबरों की एक सूची जारी कर रहें हैं जो भारतीय और अंतर्राष्ट्रीय बाजारों को प्रभावित कर सकते हैं।
मार्केट ओवरव्यू
2 जून को एक उतार-चढ़ाव भरे ट्रेडिंग सत्र में भारतीय बेंचमार्क इंडेक्स बढ़त के साथ बंद हुए। Nifty अधिकांश सेक्टोरल इंडेक्स में हुई खरीदारी के दम पर 23,450 के स्तर से काफी ऊपर बंद हुआ। कारोबारी सत्र के अंत में Sensex 382.50 अंक या 0.52 प्रतिशत की बढ़त के साथ 74,649.84 पर और Nifty 100.95 अंक या 0.43 प्रतिशत की बढ़त के साथ 23,483.55 पर बंद हुआ।
गिफ्ट निफ्टी
सुबह 08:24 बजे के आसपास गिफ्ट निफ्टी 23,482 के स्तर के आसपास बिना किसी खास बदलाव के ट्रेड कर रहा था,जो भारतीय इक्विटी बाजारों के लिए सपाट या हल्के निगेटिव शुरुआत का संकेत है।
एशियाई बाजार
एशियाई शेयर बाजारों में मिलाजुला कारोबार देखने को मिल रहा है। हालांकि गिफ्ट निफ्टी 21 अंक यानी 0.09 फीसदी की कमजोरी के साथ 23,472 के स्तर पर कारोबार कर रहा है। वहीं,जापान के निक्केई में 2.67 फीसदी की बढ़त देखने को मिल रही है। स्ट्रेट टाइम्स भी 0.83 फीसदी की तेजी दिखा रहा है। जबकि, हैंग सेंग में 1.57 फीसदी की कमजोरी के साथ कारोबार हो रहा है। ताइवानी बाजार में 1.72 फीसदी की तेजी दिख रही है। वहीं,शांघाई कंपोजिट में 0.31 फीसदी की बढ़त नजर आ रही है।
अमेरिकी बाजार
मंगलवार को S&P 500 और डाओ जोन्स मामूली बढ़त के साथ बंद हुए। डाओ जोन्स 228.91 अंक या 0.45% बढ़कर 51,307.79 पर बंद हुआ। S&P 500 में 9.94 अंक या 0.13% की बढ़त हुई और यह 7,609.90 पर बंद हुआ। जबकि, नैस्डैक 7.09 अंक या 0.03% बढ़कर 27,093.90 पर पहुंच गया।
डॉलर इंडेक्स
दूसरी अहम मुद्राओं की तुलना में डॉलर 99.23 पर सपाट दिख रहा है। जबकि पिछले कारोबारी सत्र में इसमें थोड़ी बढ़त दर्ज की गई थी।
अमेरिका में 10-वर्षीय और 2-वर्षीय ट्रेजरी बॉन्ड पर यील्ड 1 बेसिस पॉइंट बढ़कर 4.45% और 4.05% हो गई है।
एशियन करेंसी
एशियाई मुद्राएं अमेरिकी डॉलर के मुकाबले मिला-जुला प्रदर्शन कर रही हैं। मलेशियाई रिंगिट सबसे कमज़ोर प्रदर्शन करने वाली मुद्रा है, जिसमें 0.252% की गिरावट आई है। इसके बाद इंडोनेशियाई रुपिया का नंबर है जो 0.191% गिरा है। जबकि ताइवान डॉलर में 0.164% की गिरावट दिख रही है। थाई बहत भी 0.101% कमज़ोर हुआ है। जापानी येन में 0.019% की मामूली गिरावट आई है।
वहीं, फिलीपीन पेसो सबसे मज़बूत मुद्रा के रूप में उभरा है। इसने डॉलर के मुकाबले 0.102% की बढ़त हासिल की है। चीनी रेनमिनबी में 0.050% की बढ़त हुई है और दक्षिण कोरियाई वॉन 0.011% ऊपर चढ़ा है।
विदेशी निवेशकों की बिकवाली जारी
विदेशी संस्थागत निवेशक (FIIs) 2 जून को लगातार 5वें ट्रेडिंग सत्र में नेट सेलर बने रहे और उन्होंने 8,362 करोड़ रुपये के शेयर बेचे। इसके विपरीत,घरेलू संस्थागत निवेशकों (DIIs) ने बाजार को सहारा देना जारी रखा और इस सत्र के दौरान 9,589 करोड़ रुपये के शेयर खरीदे।
आज IT शेयरों में मुनाफावसूली के संकेत
तीन दिनों की तेजी के बाद आज IT शेयरों में मुनाफावसूली संभव है। विप्रो का ADR करीब 8 परसेंट नीचे है। इंफोसिस ADR भी 3 परसेंट से ज्यादा लुढ़का है।
कच्चे तेल में उछाल से बाजार का सेंटिमेंट कमजोर
कच्चे तेल के वापस 97 डॉलर पहुंचने से भारतीय बाजारों के सेंटिमेंट कमजोर दिख रहे हैं। गिफ्ट निफ्टी में गिरावट आई है। कल FIIs ने की कैश और वायदा मिलाकर 4000 करोड़ से ज्यादा की बिकवाली की है। हालांकि एशियाई बाजारों में मिलाजुला रुख है। राहत पैकेज से जापान का निक्केई नए शिखर पर पहुंचा है। US मार्केट भी रिकॉर्ड ऊंचाई पर बंद हुआ था।
ईरान-US में फिर बढ़ा तनाव
डील पर बातचीत के बीच ईरान और US में तनाव फिर बढ़ गया है। ईरान का कुवैत में अमेरिकी मिलिट्री बेस पर हमला किया है। US का भी पलटवार हुआ है। अमेरिका ने केशम आईलैंड पर अटैक किया है। इधर ट्रंप ने फिर कहा है कि ईरान के साथ अगले हफ्ते तक समझौता हो सकता है।
आज रिटेल के लिए खुलेगा NHPC का OFS
आज NHPC का OFS रिटेल के लिए खुलेगा। नॉन रिटेल का हिस्सा करीब साढ़े 3 गुना भरा है। OFS के लिए सरकार ग्रीन शू ऑप्शन का इस्तेमाल करेगी। सरकार की कंपनी में 6 परसेंट तक हिस्सा बेचने की योजना है।
आज से RBI MPC की तीन दिवसीय बैठक
आज से RBI MPC की तीन दिनों की बैठक शुरू होगी। शुक्रवार को मॉनेटरी पॉलिसी आएगी। पश्चिम एशिया संकट से क्रूड में उछाल और रुपये की कमजोरी के बीच RBI के एक्शन पर बाजार की नजर रहेगी। CNBC-TV18 पोल के मुताबिक पॉलिसी में बदलाव नहीं होने की उम्मीद है।