Bank Nifty Trend : बैंक निफ्टी में सोमवार को लगातार चौथे सत्र में गिरावट जारी है। दोपहर के कारोबार में बैंकिंग इंडेक्स 1 प्रतिशत से ज्यादा कमजोर दिख रहा है। प्राइवेट और PSU बैंकों में आई व्यापक कमजोरी का असर बाजार के सेंटिमेंट पर दिख रहा है। दोपहर के करीब 1:10 बजे के आसपास Nifty Bank इंडेक्स 53,666 पर ट्रेड कर रहा था। इसमें 573 अंक या 1.06 प्रतिशत की गिरावट दिख रही थी। पिछले चार ट्रेडिंग सेशन में इंडेक्स में अब 2.9 प्रतिशत से ज्यादा की गिरावट आई है। शुक्रवार को भी इसमें 1.1 प्रतिशत की गिरावट आई थी। आज भी वैसी ही गिरावट देखने को मिली है। यह गिरावट बैंकिंग शेयरों में लगातार बिकवाली के दबाव को दिखाती है,जबकि मार्केट काफी हद तक सपाट है।
अधिकांश बैंकिंग स्टॉक गिरावट के साथ ट्रेड कर रहे हैं। इंडेक्स में यूनियन बैंक को सबसे ज़्यादा नुकसान हुआ है,जिसमें 2.5 प्रतिशत से ज़्यादा की गिरावट आई है। वहीं पंजाब नेशनल बैंक,केनरा बैंक और बैंक ऑफ़ बड़ौदा में 1.6 प्रतिशत से 2.1 प्रतिशत के बीच गिरावट दिख रही है।
प्राइवेट बैंकों की बात करें तो कोटक महिंद्रा बैंक 1.6 प्रतिशत से ज़्यादा गिरा है और बेंचमार्क निफ्टी 50 इंडेक्स पर सबसे ज़्यादा नुकसान उठाने वालों में से एक रहा है। एक्सिस बैंक और ICICI बैंक 1.4 प्रतिशत और 1.1 प्रतिशत गिरे हैं। दूसरे बड़े नुकसान उठाने वालों में भारतीय स्टेट बैंक लगभग 1 प्रतिशत नीचे आया है। HDFC बैंक लगभग सपाट है।
बेंचमार्क इंडेक्स में अपेक्षाकृत हल्की गिरावट के मुकाबले बैंकिंग शेयरों में यह बड़ी कमज़ोरी आई है। Nifty और Sensex में 0.3 प्रतिशत की मामूली गिरावट आई है। ब्रॉडर मार्केट भी दबाव में हैं। Nifty Midcap 100 में भी 1 प्रतिशत से ज़्यादा की गिरावट आई है।
बैंकिंग सेक्टर की मार्केट ब्रेथ भी कमज़ोर दिख रही है। Federal Bank, IDFC First Bank और Yes Bank जैसे कुछ ही शेयरों में मामूली बढ़त देखने को मिल रही है,जबकि ज़्यादातर शेयरों में गिरावट देखने को मिल रही है।
बैंक निफ्टी टेक्निकल व्यू
शुक्रवार को बैंकिंग इंडेक्स के काफ़ी नीचे बंद हुआ था। टेक्निकल एनालिस्ट्स पहले से हा Bank Nifty के लिए सावधानी भरा नज़रिया अपना रहे हैं। एक्सिस सिक्योरिटीज का कहना है कि बैंक निफ्टी इंडेक्स ने एक 'बेयरिश कैंडल'बनाई और पिछले सेशन के निचले स्तर से नीचे बंद हुआ जो नज़दीकी नजरिए निगेटिव रुझान का संकेत है। ब्रोकरेज का कहना है कि 54,513 का स्तर ही मुख्य रूप से ट्रेंड तय करेगा। ब्रोकरेज का कहना है कि इंडेक्स लगातार इस स्तर से नीचे बना रहता है तो 53,800-53,400 के दायरे की ओर और ज़्यादा प्रॉफ़िट-बुकिंग देखने को मिल सकती है।
कोटक सिक्योरिटीज का कहना है कि 54,500 का लेवल एक अहम ट्रेंड-डिसाइडर के तौर पर काम करेगा। अगर इंडेक्स इस लेवल से नीचे रहता है,तो यह 53,500-53,000 की ओर गिर सकता है। वहीं,ऊपर की तरफ अगर इंडेक्स 54,500 के ऊपर चला जाता है तो इससे 55,500-55,700 की ओर रिकवरी का रास्ता खुल सकता है।
बजाज ब्रोकिंग की राय है कि बैंक निफ्टी अपने 20-डे एक्सपोनेंशियल मूविंग एवरेज से नीचे फिसल गया है और 52,500-56,000 की एक बड़ी कंसोलिडेशन रेंज के भीतर ही ट्रेड कर रहा है। ब्रोकरेज को उम्मीद है कि 54,000-53,500 का ज़ोन तत्काल सपोर्ट का काम करेगा,जबकि 55,500-56,000 एक अहम रेजिस्टेंस एरिया बना रहेगा।
डिस्क्लेमर:मनीकंट्रोल.कॉम पर दिए गए विचार एक्सपर्ट के अपने निजी विचार होते हैं। वेबसाइट या मैनेजमेंट इसके लिए उत्तरदाई नहीं है। यूजर्स को मनी कंट्रोल की सलाह है कि कोई भी निवेश निर्णय लेने से पहले सर्टिफाइड एक्सपर्ट की सलाह लें।