Top F&O Calls: मार्केट फिलहाल गिर कर कारोबार कर रहा है। निफ्टी में करीब 360 अंकों की कमजोरी और सेंसेक्स में करीब 1390अंकों की गिरावट देखने को मिली। एफएंडओ की बात करें तो ट्रेंट, हुडको, आईडीएफसी फर्स्ट बैंक, हिंदुस्तान एयरोनॉटिक्स, डॉ रेड्डीज, यस बैंक के शेयर हरे निशान में नजर आये। जबकि डीएलएफ, गोदरेज प्रॉपर्टीज, ल्यूपिन, वोल्टाज, इंफो एज, ओबेरॉय रियल्टी, पीबी फिनटेक, परसिस्टेंट सिस्टम्स और मैक्रोटेक डेवलपर्स के शेयर गिरावट पर कारोबार करते दिखे। इस बीच बाजार के रुख को समझते हुए हमारे सहयोगी चैनल सीएनबीसी-आवाज़ से बातचीत करते हुए Mirae Asset Sharekhan के सोमिल मेहता ने एफएंडओ कॉल्स बताये। उन्होंने इस दौरान कमाई के लिए एक सस्ता ऑप्शन भी सुझाया। जानते हैं उनके बेहतरीन कॉल्स-
