Bank Nifty trend : दिग्गज प्राइवेट बैंको के नतीजों से पहले बैंक निफ्टी में जबरदस्त जोश, जानिए आगे कैसी रह सकती है इसकी चाल

Bank Nifty trend : चॉइस ब्रोकिंग प्राइवेट लिमिटेड में रिसर्च और टेक्निकल रिसर्च के VP सचिन गुप्ता ने कहा कि आज के लिए बैंक निफ्टी की अनुमानित ट्रेडिंग रेंज 57,200–58,000 है। अगर यह इस रेंज के ऊपरी स्तर को पार करके मजबूती से टिका रहता है तो शॉर्ट-टर्म सेंटीमेंट में सुधार होने की संभावना है

अपडेटेड Jul 17, 2026 पर 1:10 PM
Bank Nifty trend : बजाज ब्रोकिंग रिसर्च का कहना है कि बैंक निफ्टी के लिए ऊपर की तरफ 58,700 का लेवल अभी भी एक बड़ा रेजिस्टेंस है

Bank Nifty trend : HDFC बैंक और ICICI बैंक जैसे बड़े प्राइवेट बैंकों के जून तिमाही के नतीजों से पहले आज 17 जुलाई को बैंक निफ्टी में लगभग 1% की बढ़त देखने को मिल रही है। HDFC बैंक और ICICI बैंक जैसे बड़े प्राइवेट बैंकों के शेयरों में 1.2% की बढ़त हुई है। इनके तिमाही अपडेट्स से लोन में अच्छी बढ़ोतरी का संकेत मिला है। ये बैंक शनिवार, 18 जुलाई को जून तिमाही के नतीजे पेश करेंगे।

आज 17 जुलाई को बैंक निफ्टी ने 58,000 का स्तर फिर से हासिल कर लिया। इस तेजी में फेडरल बैंक और कोटक महिंद्रा बैंक ने 2% की बढ़त के साथ सबसे अच्छा योगदान किया है। फेडरल बैंक 17 जुलाई को ही अपने नतीजे घोषित करेगा,जबकि कोटक बैंक 18 जुलाई को अपनी पहली तिमाही (Q1) के नतीजे जारी करेगा।

देश के सबसे बड़े प्राइवेट बैंक HDFC बैंक ने जून तिमाही में ग्रॉस एडवांसेज में 15.4% की बढ़ोतरी दर्ज की है। जबकि तिमाही के आखिर तक इसके डिपॉजिट में 14.7% का इजाफा हुआ है।


एक्सिस बैंक 18 जुलाई को अपने Q1 नतीजे घोषित करेगा। जून तिमाही में इसके ग्रॉस एडवांसेज में 18.8% की ग्रोथ देखने को मिली है। जबकि कोटक महिंद्रा बैंक की नेट लोन ग्रोथ 15.1% रही है।

जून तिमाही में एक्सिस बैंक के ग्रॉस एडवांसेज सालाना आधार पर 18.8% बढ़कर 12.73 लाख करोड़ रुपये हो गए है। जबकि कुल डिपॉजिट 18.2% बढ़कर 13.73 लाख करोड़ रुपये हो गए है। इसका CASA डिपॉजिट 11.4% बढ़कर 5.22 लाख करोड़ रुपये और टर्म डिपॉजिट 22.8% बढ़कर 8.51 लाख करोड़ रुपये रहा है।

बैंक निफ्टी आउट लुक

चॉइस ब्रोकिंग प्राइवेट लिमिटेड में रिसर्च और टेक्निकल रिसर्च के VP सचिन गुप्ता ने कहा कि आज के लिए बैंक निफ्टी की अनुमानित ट्रेडिंग रेंज 57,200–58,000 है। अगर यह इस रेंज के ऊपरी स्तर को पार करके मजबूती से टिका रहता है तो शॉर्ट-टर्म सेंटीमेंट में सुधार होने की संभावना है।

उधर बजाज ब्रोकिंग रिसर्च का कहना है कि बैंक निफ्टी के लिए ऊपर की तरफ 58,700 (जून का हाई) का लेवल अभी भी एक बड़ा रेजिस्टेंस है। अगर यह इस लेवल के ऊपर मजबूती से बंद होता है,तो इससे मौजूदा कंसोलिडेशन से ब्रेकआउट की पुष्टि होगी और आने वाले हफ्तों में रैली 59,300 और फिर 60,000 के लेवल तक जा सकती है। नीचे की तरफ,इंडेक्स के लिए 56,500-56,000 पर मजबूत सपोर्ट मिल रहा है,जहां 20 वीक और 50 वीक EMA और पिछले हफ्ते का लो (low) एक साथ मिल रहे हैं,जिससे यह एक मजबूत डिमांड जोनन बन गया है।

निफ्टी फाइनेंशियल सर्विसेज इंडेक्स में भी 1% की बढ़त

इस बीच,शुक्रवार को निफ्टी फाइनेंशियल सर्विसेज इंडेक्स में भी 1% की बढ़त हुई है। इस बढ़त की अगुवाई जियो फाइनेंशियल ने की है। इसके तिमाही मुनाफे में भारी उछाल के बाद इस शेयरे में 3.5% की तेजी आई है। कंपनी ने बताया है कि उसका तिमाही मुनाफा दोगुने से भी ज्यादा हो गया है। इससे लेंडिंग,पेमेंट, इंश्योरेंस और एसेट मैनेजमेंट जैसे सेक्टरों में कंपनी के विस्तार को लेकर निवेशकों का भरोसा बढ़ा है।

 

Result Impact : नतीजों के बाद 7% टूटा CEAT, पीरामल फाइनेंस और पॉलीकैब के रिजल्ट भी बाजार को नहीं आए पसंद

 

डिस्क्लेमर: मनीकंट्रोल.कॉम पर दिए गए विचार एक्सपर्ट के अपने निजी विचार होते हैं। वेबसाइट या मैनेजमेंट इसके लिए उत्तरदाई नहीं है। यूजर्स को मनी कंट्रोल की सलाह है कि कोई भी निवेश निर्णय लेने से पहले सर्टिफाइड एक्सपर्ट की सलाह लें।

हिंदी में शेयर बाजार स्टॉक मार्केट न्यूज़,  बिजनेस न्यूज़,  पर्सनल फाइनेंस और अन्य देश से जुड़ी खबरें सबसे पहले मनीकंट्रोल हिंदी पर पढ़ें. डेली मार्केट अपडेट के लिए Moneycontrol App  डाउनलोड करें।