Result Impact : नतीजों के बाद 7% टूटा CEAT, पीरामल फाइनेंस और पॉलीकैब के रिजल्ट भी बाजार को नहीं आए पसंद

Result Impact : टेक महिंद्रा के शेयर में 3 प्रतिशत की बढ़ोतरी हुई। जून तिमाही में कंपनी ने शानदार ऑपरेशनल परफॉर्मेंस पेश किया है। सालाना आधार पर इसका नेट प्रॉफ़िट 31.7 प्रतिशत बढ़कर ₹1,486.3 करोड़ हो गया है

अपडेटेड Jul 17, 2026 पर 12:32 PM
Result Impact : टायर बनाने वाली कंपनी CEAT के शेयर में 8 प्रतिशत की गिरावट आई है। कंपनी के कमजोर नतीजों ने बाजार को निराश किया है। जून तिमाही में कंपनी की आय में अच्छी ग्रोथ के बावजूद मुनाफा कमजोर रहा है

Result Impact : जून तिमाही के नतीजे जारी करने और अहम कॉर्पोरेट एक्शन के एलानों के बाद 17 जुलाई को कई शेयरों में एक्शन देखने को मिल रहा है। IT सेक्टर की दिग्गज कंपनी विप्रो के जून तिमाही के मिले-जुले नतीजे आने के बाद इसके शेयरों में 2% की गिरावट आई है। इसकी IT सर्विस से होने वाली कमाई सालाना आधार पर 10.7% बढ़कर ₹24,452.9 करोड़ हो गई,जबकि डॉलर में होने वाली कमाई सालाना आधार पर 1% बढ़कर $2.61 अरब हो गई। हालांकि,IT सर्विस का ऑपरेटिंग मार्जिन 130 बेसिस प्वाइंट घटकर 16% रह गया,जिससे आज यह स्टॉक फोकस में है।

दूसरी ओर टेक महिंद्रा के शेयर में 3 प्रतिशत की बढ़ोतरी हुई। जून तिमाही में कंपनी ने शानदार ऑपरेशनल परफॉर्मेंस पेश किया है। सालाना आधार पर इसका नेट प्रॉफ़िट 31.7 प्रतिशत बढ़कर ₹1,486.3 करोड़ हो गया है। वहीं, रेवेन्यू 17.7 प्रतिशत बढ़कर ₹15,711.9 करोड़ पर पहुंच गया। जबकि, डॉलर रेवेन्यू सालाना आधार पर 6.1 प्रतिशत बढ़कर 1.66 अरब डॉलर हो गया।

उत्तर प्रदेश के ग्रामीण विकास विभाग से 12 जगहों पर 900 kW के सोलर रूफटॉप प्रोजेक्ट का ऑर्डर मिलने के बाद सर्वोटेक रिन्यूएबल पावर सिस्टम के शेयरों में 5 प्रतिशत की बढ़त हुई है। इस ऑर्डर से कंपनी का ऑर्डर बुक मजबूत हुआ है।


टायर बनाने वाली कंपनी CEAT के शेयर में 8 प्रतिशत की गिरावट आई है। कंपनी के कमजोर नतीजों ने बाजार को निराश किया है। जून तिमाही में कंपनी की आय में अच्छी ग्रोथ के बावजूद मुनाफा कमजोर रहा है। जून तिमाही में कंपनी का मुनाफा सालाना आधार पर 96.4 प्रतिशत गिरकर ₹4 करोड़ पर आ गया है। जबकि आय 22.4 प्रतिशत बढ़कर ₹4,318 करोड़ रुपए पर रही है। कंपनी ने ₹7 करोड़ के एक्सेप्शनल लॉस की भी जानकारी दी है।

जून तिमाही के अच्छे नतीजों के बावजूद पिरामल फाइनेंस के शेयर में 4 प्रतिशत की गिरावट आई है। कंपनी का नेट प्रॉफ़िट सालाना आधार पर 66.8 प्रतिशत बढ़कर ₹461 करोड़ हो गया है,जबकि रेवेन्यू 27.6 प्रतिशत बढ़कर ₹3,368.3 करोड़ रहा,जो मजबूत बिज़नेस ग्रोथ का संकेत है।

PC ज्वैलर के शेयरों में 5% की गिरावट आई है। कंपनी के बोर्ड ने क्वालिफाइड इंस्टीट्यूशंस प्लेसमेंट (QIP) के जरिए इक्विटी शेयर जारी करके एक या इससे ज्यादा किश्तों में ₹1,000 करोड़ तक जुटाने की मंजूरी दे दी है। उम्मीद है कि फंड जुटाने का यह कदम कंपनी की ग्रोथ और बैलेंस शीट को मजबूत करेगा।

जून तिमाही के उम्मीद से बेहतर नतीजों के बावजूद शुक्रवार, 17 जुलाई को पॉलीकैब (Polycab India) के शेयरों में लगभग 4% की गिरावट आई है। निवेशकों पर एक्सपोर्ट में आ रही दिक्कतों और मार्जिन आउटलुक पर मैनेजमेंट की टिप्पणी का निगेटिव असर पड़ा है। नतीजों के जारी होने के बाद हुई कॉन्फ्रेंस कॉल में मैनेजमेंट ने बताया कि कंपनी के घरेलू वायर और केबल (W&C) बिनेस में सालाना आधार पर 43% की बढ़ोतरी हुई,जबकि कुल W&C रेवेन्यू 38% बढ़ा है। यह मार्केट के लगभग 35% के अनुमान से कहीं ज्यादा है। कंपनी ने कहा है कि ऊंचे बेस के बावजूद वॉल्यूम ग्रोथ लो से मिडिल सिंगल डिजिट में रही है,जिसमें केबल के मुकाबले वायर का प्रदर्शन बेहतर रहा है।

 

Momentum Stocks: 10% भागा ओम इंफ्रा, महिंद्रा EPC में बिकवाली,52-हफ्ते के नए हाई पर एक्साइड और BHEL

हिंदी में शेयर बाजार स्टॉक मार्केट न्यूज़,  बिजनेस न्यूज़,  पर्सनल फाइनेंस और अन्य देश से जुड़ी खबरें सबसे पहले मनीकंट्रोल हिंदी पर पढ़ें. डेली मार्केट अपडेट के लिए Moneycontrol App  डाउनलोड करें।