Momentum Stocks: 10% भागा ओम इंफ्रा, महिंद्रा EPC में बिकवाली,52-हफ्ते के नए हाई पर एक्साइड और BHEL

Buzzing Stocks : आज के कारोबारी सत्र में ओम इंफ्रा के शेयर लगभग 10 प्रतिशत बढ़कर ₹95.55 पर पहुंच गए। यह शेयर अपने 30 डे,50 डे और 150 डे सिंपल मूविंग एवरेज से ऊपर ट्रेड कर रहा है,जो निकट भविष्य में मजबूत मोमेंटम बने रहने का संकेत है। महिंद्रा EPC में बिकवाली देखने को मिल रही है। वहीं, एक्साइड और BHEL 52-हफ्ते का नया हाई लगाते दिखे हैं

अपडेटेड Jul 17, 2026 पर 11:38 AM
Buzzing Stocks : एक साल के नए हाई पर पहुंचने वाले प्रमुख शेयरों में एक्साइड इंडस्ट्रीज,BHEL,गुजरात फ्लोरोकेमिकल्स,ओरेकल फ़ाइनेंशियल सर्विसेज़ और पिरामल फाइनेंस शामिल हैं। इसके अलावा B&A और लेज़र पावर एंड इंफ्रा में अपर सर्किट लगा है

Buzzing Stocks : ऐसे बाजार में जहां किसी नए ट्रिगर का अभाव दिख रहा है वहां भी आज 17 जुलाई को कई शेयरों में अच्छी तेजी देखने को मिल रही है। इन शेयरों में आए टेक्निकल ब्रेकआउट,मजबूत प्राइस एक्शन और लगातार बनी हुई खरीदारी की दिलचस्पी के कारण तेजी का मोमेंटम देखने के मिल रहा है। चुनिंदा स्टॉक्स में तेजी का मज़बूत रुझान दिख रहा है और वे अपने अहम शॉर्ट से मीडियम-टर्म मूविंग एवरेज से काफी ऊपर ट्रेड कर रहे हैं। यह इनमें निकट भविष्य में पॉजिटिव ट्रेंड का संकेत है।

मजबूत मोमेंटम वाले शेयर

ओम इंफ्रा का शेयर लगभग 10% बढ़कर ₹95.55 पर पहुंच गया है। यह अपने 30-दिन (₹87.10), 50-दिन (₹88.06) और 150-दिन (₹88.90) के सिंपल मूविंग एवरेज (SMA) से ऊपर ट्रेड कर है,जो निकट भविष्य में इसमें अच्छी तेजी बने रहने का संकेत। स्टॉक अपने 200-दिन के SMA (₹95.82) के भी करीब है,जो लंबे समय का एक अहम रेजिस्टेंस लेवल है और जिस पर ट्रेडर्स की पैनी नजर रहेगी।


करेंट इंफ्रास्ट्रक्चर प्रोजेक्ट्स (Current Infra Projects) के शेयर 7.94% बढ़कर ₹118.80 पर पहुंच गए हैं। यह अपने 30-दिन के SMA (₹110.06) और 50-दिन के SMA (₹114.88) से ऊपर बना हुआ है,जो इसकी शॉर्ट-टर्म के लिए अच्छा संकेत है। हालांकि,यह स्टॉक अभी भी अपने 150-दिन के SMA (₹127.80) से नीचे ट्रेड कर रहा है,जिससे पता चलता है कि लॉन्ग-टर्म ट्रेंड का पॉज़िटिव होना अभी बाकी है।

लेक्सस ग्रैनिटो इंडिया (Lexus Granito India) का शेयर 6.51% बढ़कर ₹16.03 पर पहुंच गया। यह शेयर अपने 30-दिन के SMA (₹15.05) के ऊपर तो चला गया,लेकिन 50-दिन (₹16.50), 150-दिन (₹23.80) और 200-दिन (₹24.99) के सिंपल मूविंग एवरेज से नीचे ही बना हुआ। इससे पता चलता है कि भले ही शॉर्ट-टर्म में खरीदारी बढ़ी है,लेकिन इसका ओवरऑल ट्रेंड अभी भी कमजोर बना हुआ है।

Wipro Share Price: जून तिमाही के नतीजों के बाद विप्रो के शेयरों को बेच दें या होल्ड करें? जानिए क्या है एनालिस्ट्स की सलाह

कमजोर मोमेंटम वाले शेयर

दूसरी तरफ कुछ स्टॉक्स पर बिकवाली का दबाव दिख रहा है। इनके भाव में गिरावट और अहम मूविंग एवरेज के मुकाबले उनकी पोजीशन से पता चलता है कि इनको लेकर सतर्क बना हुआ है।

महिंद्रा EPC इरिगेशन का शेयर 4.87% गिरकर ₹110.60 पर आ गया। यह अपने 30-दिन (₹116.26), 50-दिन (₹117.10), 150-दिन (₹118.94) और 200-दिन (₹123.99) के सिंपल मूविंग एवरेज से नीचे फिसल गया है। सभी अहम मूविंग एवरेज से नीचे ट्रेड करने का मतलब है कि इसमें लगातार कमजोरी बनी हुई है और टेक्निकल नजरिया बेयरिश है।

सिंभवली शुगर्स का शेयर 3.34% गिरकर ₹6.66 पर आ गया। यह अपने 30-दिन के SMA (₹6.89), 50-दिन के SMA (₹7.65), 150-दिन के SMA (₹8.70) और 200-दिन के SMA (₹9.88) से नीचे बना हुआ है। शेयर में कमजोरी का ट्रेंड जारी है और शॉर्ट,मीडियम और लॉन्ग-टर्म,तीनों ही टाइम फ्रेम में बिकवाली का दबाव बना हुआ है।

डिजिकॉन्टेंट का शेयर 2.77% गिरकर ₹25.67 पर आ गया। यह अपने 30-दिन के SMA (₹26.40), 50-दिन के SMA (₹27.14), 150-दिन के SMA (₹28.09) और 200-दिन के SMA (₹29.76) से नीचे ट्रेड कर रहा है। सभी अहम मूविंग एवरेज से नीचे शेयर की पोजीशन लगातार बनी मंदी का संकेत है और निकट भविष्य में ट्रेंड बदलने के संकेत भी कम हैं।

इन शेयरों ने हिट किया 52 हफ्तों का नया हाई

इस बीच आज कई शेयरों ने 52-हफ्ते का नया हाई भी लगाया है जो बाजार में मिले-जुले संकेतों के बावजूद लगातार बनी हुई खरीदारी की दिलचस्पी को दिखाता है। एक साल के नए हाई पर पहुंचने वाले प्रमुख शेयरों में एक्साइड इंडस्ट्रीज,BHEL,गुजरात फ्लोरोकेमिकल्स,ओरेकल फ़ाइनेंशियल सर्विसेज़ और पिरामल फाइनेंस शामिल हैं। इसके अलावा B&A और लेज़र पावर एंड इंफ्रा में अपर सर्किट लगा है। यह इनमें आई भारी खरीदारी को दिखाता है।

हिंदी में शेयर बाजार स्टॉक मार्केट न्यूज़,  बिजनेस न्यूज़,  पर्सनल फाइनेंस और अन्य देश से जुड़ी खबरें सबसे पहले मनीकंट्रोल हिंदी पर पढ़ें. डेली मार्केट अपडेट के लिए Moneycontrol App  डाउनलोड करें।