हफ्ते के आखिरी कारोबार दिन बाजार ऊपरी स्तरों पर टिक नहीं पा रहा है। बाजार की शुरुआत तो GAP UP के साथ हुई थी, लेकिन बाद में मुनाफावसूली हावी हो गई। बैंक निफ्टी मजबूत है, लेकिन निफ्टी UNDER PERFORM कर रहा है। निफ्टी में कॉल राइटर्स का पलड़ा भारी दिख रहा है। हालांकि बैंक निफ्टी में मुकाबला कड़ा है। ऑप्शंस के आंकड़ों के जरिए हम आपको बताएंगे कि अगले हफ्ते की मंथली एक्सपायरी के लिए कौन सी रेंज दिख रही हैं। सीएनबीसी-आवाज़ के फ्यूचर एक्सप्रेस में आज के हमारे एक्सपर्ट Anand Rathi Shares के मेहुल कोठारी हैं। मेहुल अपने आज के कॉल्स के साथ सस्ता ऑप्शन भी देंगे।
वायदा बाजार में आज के FRESH SHORTS रोल्स वाले स्टॉक्स
CAN FIN HOMES LIC HSG INDIABULLS HSG MPHASIS
वायदा बाजार में आज के LONG UNWINDING रोल्स वाले स्टॉक्स
NALCO JUB FOOD TATA POWER SAIL
वायदा बाजार में आज के FRESH LONGS रोल्स वाले स्टॉक्स
TVS MOTORS MUTHOOT FIN OBEROI REAL SRT FIN
निफ्टी में 28 अक्टूबर की सीरीज में सबसे ज्यादा कॉल राइटिंग 18500 के स्तर पर देखने को मिल रही है।
NIFTY CALL (28 Oct) (CONTRACT)
18200 CE OI 83357 OI CHANGE 455 18300 CE OI 105288 OI CHANGE 42213 18500 CE OI 115001 OI CHANGE 30223
वहीं निफ्टी में 28 अक्टूबर की सीरीज में सबसे ज्यादा पुट राइटिंग 17900 के स्तर पर देखने को मिल रही है।
NIFTY PUT (28 Oct) (CONTRACT)
18200 PE OI 84262 OI CHANGE 17654 18000 PE OI 73072 OI CHANGE 22767 17900 PE OI 47478 OI CHANGE 14639
बैंक निफ्टी में 28 अक्टूबर की सीरीज में सबसे ज्यादा कॉल राइटिंग 41000 के स्तर पर दिखाई दे रही है।
NIFTY BANK CALL (28 Oct) (CONTRACT)
40500 CE OI 64716 OI CHANGE 33259 40600 CE OI 17092 OI CHANGE 12893 41000 CE OI 57727 OI CHANGE 20536
वहीं बैंक निफ्टी में 28 अक्टूबर की सीरीज में सबसे ज्यादा पुट राइटिंग 40000 के स्तर पर दिखाई दे रही है।
NIFTY BANK PUT (28 Oct) (CONTRACT)
40500 PE OI 23810 OI CHANGE 19757 40300 PE OI 36390 OI CHANGE 34721 40000 PE OI 65376 OI CHANGE 37293
Anand Rathi Shares के मेहुल कोठारी ने बाजार पर राय देते हुए कहा कि बैंक निफ्टी यदि इस लेवल पर आउटपरफॉर्म करता है तो आगे कुछ दिनो तक इसमें तेजी नजर आयेगी। पिछले 3 से 4 महीनों से बैंक निफ्टी अंडरपरफॉर्म कर रहा था लिहाजा अब इसमें आउटपरफॉर्मेंस देखने को मिल सकती है।
वैसे भी लॉन्ग टर्म में बैंक निफ्टी में 42000 के स्तर देखने को मिल सकते हैं जबकि निफ्टी में 18800 तक के स्तर लॉन्ग टर्म में देखने को मिल सकते हैं। हालांकि इन दोनों इंडेक्स में शॉर्ट टर्म में थोड़ा दबाव देखने को मिल सकता है। वहीं निफ्टी में यदि 18300 का स्तर बनता है तो इसमें खरीदारी की जा सकती है।
Anand Rathi Shares के मेहुल कोठारी के आज के ट्रेड्स
Shriram Transport नवंबर फ्यूचर : खरीदें-1550 रुपये, स्टॉपलॉस-1500 रुपये, लक्ष्य-1630 रुपये
VEDL नवंबर फ्यूचर : खरीदें-327 रुपये, स्टॉपलॉस-315 रुपये, लक्ष्य-345 रुपये
मेहुल कोठारी ने आज के बाजार मे सस्ते ऑप्शन के रूप में आईटीसी पर दांव लगाया। उन्होंने कहा कि इसकी अक्टूबर सीरीज की 245 के स्ट्राइक वाली कॉल ऑप्शन में खरीदारी की सलाह दी। उन्होंने कहा कि इसे 2.45 रुपये के स्तर खरीदें। इसमें 2 रुपये पर स्टॉपलॉस लगायें। इसमें अगले हफ्ते 5 रुपये से 7 रुपये के लक्ष्य देखने को मिल सकते हैं। उन्होंने कहा इस महीने की एक्सपायरी में अब 5 दिन ही बचे हैं जिसे देखते हुए ये ऑप्शन कम समय में अच्छा मुनाफा कमाकर देगा।
(डिस्क्लेमरः Moneycontrol.com पर दिए जाने वाले विचार और निवेश सलाह निवेश विशेषज्ञों के अपने निजी विचार और राय होते हैं। Moneycontrol यूजर्स को सलाह देता है कि वह कोई निवेश निर्णय लेने के पहले सर्टिफाइड एक्सपर्ट से सलाह लें। )