Bank Nifty Trend : 19 नवंबर को बैंक निफ्टी इंडेक्स 63,063 के नए रिकॉर्ड स्तर पर पहुंच गया। इस तेजी में पीएसयू बैंकों का सबसे ज्यादा योगदान रहा। कारोबार के अंत में बैंक निफ्टी 1.65% की बढ़त के साथ 63,063 पर बंद हुआ। इस तेजी में IDFC फर्स्ट बैंक,पंजाब नेशनल बैंक और बैंक ऑफ बड़ौदा का सबसे ज्यादा योगदान रहा। इनमें 4.8%, 3.6% और 3% की तेजी देखने को मिली।
पहले से ही अनचार्टेड टेरिटरी में चल रहे इस सेक्टोरल इंडेक्स के लिए आगे क्या हो सकता है? इस पर विश्लेषकों का यह कहना है कि मंगलवार के हाई 62,442 के ऊपर मजबूती आने पर आने वाले सत्रों में यह इंडेक्स 63,000-63,500 के स्तर तक जा सकता है। यह हाल ही में 58,700-54,000 की रेंज से हुए ब्रेकआउट का संभावित नतीजा हो सकता है।
अगर बैंक निफ्टी 62,442 के स्तर के ऊपर नहीं जा पाता है तो यह कंसोलिडेशन का संकेत होगा। ऐसे में,चुनिंदा शेयरों में एक्शन के बीच इंडेक्स 61,000 से 62,442 के दायरे में कारोबार कर सकता है। पिछले 15 सेशन में बैंक निफ्टी में 8,500 अंकों से ज्यादा की जोरदार तेजी देखी गई है। इसलिए,ऊपरी स्तरों पर कुछ कंसोलिडेशन होने की संभावना से इनकार नहीं किया जा सकता।
बजाज ब्रोकिंग के पबित्रो मुखर्जी का शॉर्ट टर्म सपोर्ट को बढ़ाकर 60,000-59,500 के स्तर की ओर कर दिया गया है। यह स्तर मौजूदा तेजी के अहम रिट्रेसमेंट और 11 नवंबर 2026 के पिछले गैप एरिया का मिलन बिंदु है।
सैमको सिक्योरिटीज के टेक्निकल रिसर्च एनालिस्ट ओम मेहरा का कहना है कि स्पॉट के ऊपर कॉल OI 63,000 पर केंद्रित है, जिसके बाद 62,500 का स्तर आता है। वहीं, अधिकतम पुट OI 61,000 पर है, जिसके बाद 62,000 का स्तर है। बैंक निफ्टी के लिए तत्काल सपोर्ट 61,800 पर है और उसके बाद 61,500 के स्तर पर बड़ा सपोर्ट। ऊपर की तरफ 62,500 पर तत्काल रेजिस्टेंस है,जिसके बाद 63,000 का अगला बड़ा रेजिस्टेंस है।
आज निफ्टी 50 में मारुति सुजुकी इंडिया सबसे अच्छा प्रदर्शन करने वाली कंपनी रही। इसके शेयरों में लगभग 7% की तेजी आई। इसी तरह,महिंद्रा एंड महिंद्रा और आयशर मोटर्स के शेयरों में 4% से ज्यादा की बढ़त दिखी। जबकि टाटा मोटर्स पैसेंजर व्हीकल्स और बजाज ऑटो के शेयरों में 3% और 2% की तेजी आई।
बैंकिंग के बड़े शेयरों में भी तेजी रही। स्टेट बैंक ऑफ इंडिया, कोटक महिंद्रा बैंक और एक्सिस बैंक के शेयरों में लगभग 1-1% की बढ़त दर्ज की गई। निफ्टी 50 में शामिल केवल 11 शेयरों में गिरावट देखने को मिली।
निफ्टी ऑटो इंडेक्स में लगभग 3% की तेजी रही और इसके बाद निफ्टी पीएसयू बैंक इंडेक्स में 2% से अधिक की बढ़त दर्ज की गई।
डिस्क्लेमर: मनीकंट्रोल.कॉम पर दिए गए विचार एक्सपर्ट के अपने निजी विचार होते हैं। वेबसाइट या मैनेजमेंट इसके लिए उत्तरदाई नहीं है। यूजर्स को मनी कंट्रोल की सलाह है कि कोई भी निवेश निर्णय लेने से पहले सर्टिफाइड एक्सपर्ट की सलाह लें।