Trading Plan : शुरुआती गिरावट के बाद निफ्टी ने आज फर्राटा रफ्तार पकड़ी और 25400 के पार निकल गया। बैंक निफ्टी में भी 900 प्वाइंट का उछाल देखने को मिला। यह 62800 के ऊपर कारोबार कर रहा है। मिडकैप और स्मॉलकैप में भी रौनक है। डाओ और नैस्डैक फ्यूचर्स 500 प्वाइंट तक ऊपर भागे हैं। रुपए और कच्चे तेल से भी बाजार को सपोर्ट मिल रहा है।
ऑटो शेयरों तेज रफ्तार से भागते दिखे हैं। 7 परसेंट तेजी के साथ मारुति आज का स्टॉक ऑफ द डे बना है। बाकी ऑटो शेयरों में भी तेजी है। FMCG में भी रौनक है। कमोडिटी का गिरना हमारे लिए बड़ा मैक्रो पॉजिटिव है। इसका असर ऑटो और FMCG पर देखने को मिला है।
कॉपर की कीमतों में नरमी से AC कंपनियों में जोरदार तेजी आई है। वोल्टास 9% उछलकर वायदा का टॉप गेनर बना है। साथ ही ब्लू स्टार में भी 7 फीसदी से ज्यादा का उछाल दिखा है। क्रॉम्पटन और हैवेल्स में भी जोरदार तेजी है। EMS शेयरों में भी एक्शन देखने को मिल रहा है।
MDR लागू करने की तारीख फिर टलने की खबरों के तलते PAYTM 12 फीसदी नीचे फिसला है। MOBIQUICK और PINLABS भी 4-7 फीसदी तक नीचे आए हैं। ग्लोबल टेक मार्केट के लिए आज का सबसे बड़ा इवेंट होने वाला है। US की AI दिग्गज Anthropic की आज लिस्टिंग होगी। यह $1.5 ट्रिलियन के वैल्यूएशन पर पूंजी जुटाकर बना अब तक का सबसे बड़ा IPO बना है। इससे IT सेक्टर पर प्रेशर है। INFOSYS, TCS और टेक महिंद्रा नीचे कारोबार कर रहे हैं।
बाजार में शानदार तेजी का दिन
बाजार पर अपनी रणनीति साझा करते हुए सीएनबीसी-आवाज़ के मैनेजिंग एडिटर अनुज सिंघल ने कहा कि बाजार में आज लेवल बेस्ड ट्रेडिंग काम आई है। सुबह पहले एक शॉर्ट ट्रेड,फिर जबरदस्त लॉन्ग ट्रेड चली और सबसे बड़ी मैक्रो ट्रेड यानी कमोडिटी गिरावट का फायदा मिला। इस मैक्रो तेजी पर सुबह-सुबह काफी जोर देकर चर्चा की गई थी। उम्मीद के मुताबिक बैंक निफ्टी में जबरदस्त लीडरशिप दिखी। आज मिड और स्मॉल कैप्स में भी अच्छी तेजी रही। ऑटो शेयरों में आज सबसे ज्यादा रफ्तार नजर आई। CNBC-आवाज़ ने आपको सुबह ही बताया कि ऑटो पर फोकस रखें। ऑटो के अलावा FMCG,कंज्यूमर ड्यूरेबल और EMS शेयरों में भी तेजी रही।
अनुज सिंघल के मुताबिक कमोडिटी का गिरना हमारे लिए बड़ा मैक्रो पॉजिटिव। जब हम ग्लोबल रैली में चले नहीं तो ग्लोबल गिरावट से गिरें क्यों? सिर्फ CNBC-आवाज़ ने आपको बताया कि बिना डरे गिरावट में लॉन्ग जोड़ें। इस पूरी तेजी में CNBC-आवाज़ ने आपको सही लेवल बताए। किन-किन लेवल पर सौदे बढ़ाने हैं ये भी आपको CNBC-आवाज़ ने बताया। अभी भी हमारा यही मानना है कि ये तेजी थोड़ी अलग है। FIIs की बड़ी खरीदारी है और अब यहां मोमेंटम है। निफ्टी भी जल्दी नया HIGH लगा दे तो हैरानी नहीं होगी। FIIs के पसंदीदा शेयरों को हर गिरावट में जोड़ें। कमोडिटी का इस्तेमाल करने वाले शेयरों को लें और तेजी में बने रहें।
रेजिस्टेंस: 25,450-25,500
बैंक निफ्टी पर स्ट्रैटेजी
63,000-65,000 की चाल शुरू हो चुकी है। लॉन्ग रहें और डिप्स में दिसंबर की कॉल्स जोड़े।
अनुज सिंघल ने कहा कि उनकी रणनीति वही है, बैंक निफ्टी की Calls में बने रहें। कल जिन्होंने बात मानी उनको करीब 800 अंकों का फायदा और मिला। हर गिरावट पर चाहें तो पोजीशन को और बढ़ा सकते हैं।
डिस्क्लेमर: मनीकंट्रोल.कॉम पर दिए गए विचार एक्सपर्ट के अपने निजी विचार होते हैं। वेबसाइट या मैनेजमेंट इसके लिए उत्तरदाई नहीं है। यूजर्स को मनी कंट्रोल की सलाह है कि कोई भी निवेश निर्णय लेने से पहले सर्टिफाइड एक्सपर्ट की सलाह लें।