Bank of Baroda Q3 Results : मुनाफ़ा बढ़ा, एसेट क्वालिटी में हुआ सुधार, लोन ग्रोथ भी गाइडेंस से बेहतर

Bank of Baroda Q3 Results: बैंक ऑफ बड़ौदा ने दिसंबर तिमाही में अच्छा प्रदर्शन किया है। तीसरी तिमाही में बैंक का प्रॉफिट बढ़ा है। नेट इंटरेस्ट इनकम स्टेबल रही है। बैंक के एसेट क्वालिटी में भी सुधार हुआ है। रिटेल और प्रायोरिटी सेक्टर में मजबूती की वजह से लोन ग्रोथ मैनेजमेंट के अनुमान से ज़्यादा रही है

अपडेटेड Jan 30, 2026 पर 7:05 PM
Story continues below Advertisement
Bank of Baroda : बैंक के कार्ड बिज़नेस में भी बढ़ोतरी जारी रही। 31 दिसंबर, 2025 तक एक्टिव BOB कार्ड्स बढ़कर 30.68 लाख हो गए

Bank of Baroda Q3 Results : पीएसयू बैंक ऑफ बड़ौदा ने दिसंबर तिमाही के अच्छे नतीजे पेश किए हैं। तीसरी तिमाही में बैंक का प्रॉफिट बढ़ा है। नेट इंटरेस्ट इनकम स्टेबल रही है। बैंक के एसेट क्वालिटी में भी सुधार हुआ है। रिटेल और प्रायोरिटी सेक्टर में मजबूती की वजह से लोन ग्रोथ मैनेजमेंट के अनुमान से ज़्यादा रही है। बैंक के लोन बुक में भी मजबूती देखने को मिली है।

नेट प्रॉफिट में हल्की बढ़त

तीसरी तिमाही में बैक का नेट प्रॉफिट पिछले साल की तुलना में 4.5 फीसदी बढ़कर 5,054 करोड़ रुपए पर रहा है। वहीं, पिछले साल की इसी तिमाही में बैंक को 4,837 करोड़ रुपए का मुनफा हुआ था। इस अवधि में बैंक की नेट इंटरेस्ट इनकम लगभग 11,800 करोड़ पर स्टेबल रही। यह एक साल पहले के 11,786 करोड़ रुपए से थोड़ी ज़्यादा है।


बैंक के एसेट क्वालिटी में सुधार जारी रहा। तीसरी तिमाही में ग्रॉस नॉन-परफॉर्मिंग एसेट्स पिछली तिमाही के 2.16 फीसदी से घटकर 2.04 फीसदी पर रहा है। नेट NPA तिमाही आधार पर 0.57 फीसदी पर बरकरार रहा है।

कलेक्शन एफिशिएंसी में मजबूती कायम

दिसंबर 2025 तक, एग्रीकल्चर को छोड़कर कलेक्शन एफिशिएंसी 98.63 फीसदी पर मज़बूत बनी रही। NCLT अकाउंट्स के तहत प्रोविज़न कवरेज रेश्यो 99.66 फीसदी के हेल्दी लेवल पर रहा।

असेट क्वालिटी सुधरी

सेगमेंट के हिसाब से एसेट क्वालिटी ठीक रही है। हाउसिंग लोन (एक्स-पूल) के लिए ग्रॉस NPA रेश्यो 1.19 फीसदी, ऑटो लोन (एक्स-पूल) के लिए 1.75 फीसदी, पर्सनल लोन के लिए 4.42 फीसदी और रिटेल गोल्ड लोन के लिए 0.56 फीसदी पर रहा है।

लोन बुक में सालाना आधार पर 14.6% की बढ़त

बैंक की लोन बुक सालाना आधार पर 14.6 फीसदी बढ़कर 13.43 लाख करोड़ रुपए हो गई है, जो मैनेजमेंट के 11-13 फीसदी ग्रोथ के अनुमान से ज़्यादा है। तिमाही आधार पर, एडवांसेज में 5.1 फीसदी की बढ़ोतरी हुई है। घरेलू एडवांसेज सालाना आधार पर 13.54 फीसदी बढ़कर 10.95 लाख करोड़ पर रहे हैं। इस तिमाही में डिपॉजिट भी सालाना आधरा पर 10.3 फीसदी बढ़कर 15.46 लाख करोड़ हो गए हैं।

प्रायोरिटी सेक्टर लेंडिंग तय लिमिट से ऊपर बनी रही

बैंक ऑफ बड़ौदा ने प्रायोरिटी सेक्टर लेंडिंग के तहत रेगुलेटरी नॉर्म्स को पार करना जारी रखा है। तीसरी तिमाही में कुल प्रायोरिटी सेक्टर एडवांसेज एडजस्टेड नेट बैंक क्रेडिट का 40.45 फीसदी रहा। कृषि, छोटे और सीमांत किसानों, कमजोर वर्गों और माइक्रो एंटरप्राइजेज को दिया गया लोन सभी तय लिमिट से ऊपर रहा।

कार्ड बिज़नेस में भी बढ़ोतरी जारी

बैंक के कार्ड बिज़नेस में भी बढ़ोतरी जारी रही। 31 दिसंबर, 2025 तक एक्टिव BOB कार्ड्स बढ़कर 30.68 लाख हो गए, जबकि FY26 के पहले नौ महीनों में कार्ड से खर्च सालाना आधार पर 17.3 फीसदी बढ़कर 31,101 करोड़ रुपए पर पहुंच गया।

आज आए नतीजों से पहले बैंक ऑफ बड़ौदा लिमिटेड के शेयर NSE पर 0.81 फीसदी गिरकर 300 रुपए पर बंद हुए।

 

Bajaj Auto Q3 Results : नेट प्रॉफिट 19% बढ़कर 2503 करोड़ रुपये पर रहा, रेवेन्यू में हुई 19% की बढ़ोतरी

हिंदी में शेयर बाजार स्टॉक मार्केट न्यूज़,  बिजनेस न्यूज़,  पर्सनल फाइनेंस और अन्य देश से जुड़ी खबरें सबसे पहले मनीकंट्रोल हिंदी पर पढ़ें. डेली मार्केट अपडेट के लिए Moneycontrol App  डाउनलोड करें।