6 फरवरी को Bank of Baroda के शेयर इंट्राडे में 3 फीसदी से ज्यादा की छलांग लगाते हुए 168 रुपये का स्तर पार करता नजर आया। कंपनी ने शुक्रवार को अपने दिसंबर तिमाही के नतीजे जारी किए थे जिसके मुताबिक वित्त वर्ष 2023 की तीसरी तिमाही में बैंक का मुनाफा सालाना आधार पर बढ़कर 3,853 करोड़ रुपये रहा जबकि समान अवधि में बैंक का मुनाफा 3,433.4 करोड़ रुपये रहने का अनुमान था। तीसरी तिमाही में बैंक की ब्याज आय (NII) बढ़कर 10,818 करोड़ रुपये रही जबकि पिछले साल की समान तिमाही में बैंक की शुद्ध ब्याज आय 8,552 करोड़ रुपये रही थी।
आइए डालते है एक नजर कि अब इस शेयर पर ब्रोकरेज की क्या राय है और उन्होंने इस शेयर में आगे कितनी तेजी की उम्मीद लगाई है।
जेपी मॉर्गन का कहना है कि बेहतर PPoP और कम क्रेडिट कॉस्ट की वजह से तीसरी तिमाही में ब्याज से आय अनुमान से बेहतर रही है। ग्रॉस एडवांस में ग्रोथ से कोर PPoP बढ़ा, कोर फीस इनकम और ओपेक्स ग्रोथ सीमित रहा है। NIM में सुधार, डिपॉजिट रीप्राइसिंग के बाद बैंक को इसे बरकरार रखने की उम्मीद है। एसेट क्वॉलिटी में मजबूती बरकरार है। अदानी ग्रुप में एक्सपोजर कुल एडवांस का 0.6% पर है। स्टॉक पर जेपी मॉर्गन ने 220 रुपये का लक्ष्य है और ओवरवेट रेटिंग दी है।
Morgan Stanley ने बैंक ऑफ बडौदा पर ओवरवेट रेटिंग की राय दी है और स्टॉक के लिए 220 रुपये का लक्ष्य दिया है। ब्रोकरेज हाउस का कहना है कि हेडलाइन NII में मजबूती की वजह से तीसरी तिमाही में मुनाफा अनुमान से बेहतर रहा है। हेडलाइल NII में बढ़ोतरी और क्रेडिट कॉस्ट अनुमान से कम रहा है। कोर PPoP ग्रोथ में मजबूती देखने को मिली है।
सीएलएसए ने नतीजों के बाद इस स्टॉक की रेटिंग बढ़ाकर 'खरीदारी' की राय दी है। सीएलएसए का कहना है कि तीसरी तिमाही में लोन ग्रोथ मजबूत रही है और नेट स्लिपेजेज बेहद कम रहा है। कोर मार्जिन बेहतर नजर आई है। FY23 में कुल मुनाफे का अनुमान 10% बढ़ा है जबकि FY25 तक 13% सामान्य RoE का अनुमान है।
सिटी ने स्टॉक पर 188 रुपये के टारगेट के लिए खरीदारी की राय दी है और कहा है कि तीसरी तिमाही में मुनाफा हमारे अनुमान के मुताबिक रहा है। उम्मीद से बेहतर ट्रेजरी इनकम की वजह से PPoP बेहतर स्थिति में है। घरेलू NIM में विस्तार की वजह से एडवांस पर यील्ड में तेजी रही। रही
कम स्लिपेजेज और मजबूत रिकवरी की वजह से ग्रॉस NPA घटा है।
फिलहाल 12 बजे के आसपास एनएसई पर यह स्टॉक 4.80 रुपये यानी करीब 3 फीसदी की बढ़त के साथ 168.30 के स्तर पर नजर आ रहा था।