Get App

Bank of Baroda का शेयर 3% से ज्यादा भागा, एनालिस्ट हैं बुलिश, क्या आप करेंगे खरीद

सीएलएसए ने नतीजों के बाद इस स्टॉक की रेटिंग बढ़ाकर खरीदारी की राय दी है। सीएलएसए का कहना है कि तीसरी तिमाही में लोन ग्रोथ मजबूत रही है और नेट स्लिपेजेज बेहद कम रहा है। कोर मार्जिन बेहतर नजर आई है

Edited By: Sujata Yadavअपडेटेड Feb 06, 2023 पर 12:06 PM
Bank of Baroda का शेयर 3% से ज्यादा भागा, एनालिस्ट हैं बुलिश, क्या आप करेंगे खरीद
सिटी ने स्टॉक पर 188 रुपये के टारगेट के लिए खरीदारी की राय दी है और कहा है कि तीसरी तिमाही में मुनाफा हमारे अनुमान के मुताबिक रहा है।

6 फरवरी को Bank of Baroda के शेयर इंट्राडे में 3 फीसदी से ज्यादा की छलांग लगाते हुए 168 रुपये का स्तर पार करता नजर आया। कंपनी ने शुक्रवार को अपने दिसंबर तिमाही के नतीजे जारी किए थे जिसके मुताबिक वित्त वर्ष 2023 की तीसरी तिमाही में बैंक का मुनाफा सालाना आधार पर बढ़कर 3,853 करोड़ रुपये रहा जबकि समान अवधि में बैंक का मुनाफा 3,433.4 करोड़ रुपये रहने का अनुमान था। तीसरी तिमाही में बैंक की ब्याज आय (NII) बढ़कर 10,818 करोड़ रुपये रही जबकि पिछले साल की समान तिमाही में बैंक की शुद्ध ब्याज आय 8,552 करोड़ रुपये रही थी।

आइए डालते है एक नजर कि अब इस शेयर पर ब्रोकरेज की क्या राय है और उन्होंने इस शेयर में आगे कितनी तेजी की उम्मीद लगाई है।

JP Morgan

जेपी मॉर्गन का कहना है कि बेहतर PPoP और कम क्रेडिट कॉस्ट की वजह से तीसरी तिमाही में ब्याज से आय अनुमान से बेहतर रही है। ग्रॉस एडवांस में ग्रोथ से कोर PPoP बढ़ा, कोर फीस इनकम और ओपेक्स ग्रोथ सीमित रहा है। NIM में सुधार, डिपॉजिट रीप्राइसिंग के बाद बैंक को इसे बरकरार रखने की उम्मीद है। एसेट क्वॉलिटी में मजबूती बरकरार है। अदानी ग्रुप में एक्सपोजर कुल एडवांस का 0.6% पर है। स्टॉक पर जेपी मॉर्गन ने 220 रुपये का लक्ष्य है और ओवरवेट रेटिंग दी है।

सब समाचार

+ और भी पढ़ें