Get App

यह प्राइवेट बैंकों के स्टॉक्स में निवेश का बेस्ट टाइम, इनाम होल्डिंग्स के श्रीधर शिवराम ने बताई इसकी वजह

श्रीधर शिवराम ने कहा कि बैंकों के स्टॉक्स ने बीते 5 सालों में अच्छा रिटर्न नहीं दिए हैं। अगर आगे उनकी फिर से रेटिंग नहीं होती है तो भी उनकी अर्निंग्स ग्रोथ 12-15 फीसदी रहेगी। ऐसे में शेयरों में गिरावट की संभावना नहीं के बराबर है

MoneyControl Newsअपडेटेड May 20, 2025 पर 9:54 AM
यह प्राइवेट बैंकों के स्टॉक्स में निवेश का बेस्ट टाइम, इनाम होल्डिंग्स के श्रीधर शिवराम ने बताई इसकी वजह
शिवराम ने कहा कि बड़े प्राइवेट बैंक निवेश के लिए इसलिए अट्रैक्टिव दिख रहे हैं, क्योंकि उनकी लोन बुक अच्छी है और रिस्क मैनेजमेंट सही है।

स्टॉक मार्केट में आज अगर आपका फोकस रिटर्न से ज्यादा सेफ्टी पर है तो आप बड़े प्राइवेट बैंकों के शेयरों में निवेश कर सकते हैं। इनाम होल्डिंग्स के इनवेस्टमेंट डायरेक्टर श्रीधर शिवराम ने यह सलाह दी है। मनीकंट्रोल की एन महालक्ष्मी से बातचीत में उन्होंने इनवेस्टमेंट और स्टॉक मार्केट्स को लेकर कई बातें बताईं। उन्होंने कहा कि बैंकों की प्रॉफिट ग्रोथ सालाना 12-15 फीसदी रहने की उम्मीद है। बैंकिंग स्टॉक्स की कीमतों में गिरावट की उम्मीद नहीं के बराबर है। इसकी वजह यह है कि पिछले कुछ सालों में बैंकिंग शेयरों का प्रदर्शन कमजोर रहा है।

अर्निंग्स ग्रोथ 12-15 फीसदी रह सकती है

उन्होंने कहा कि बैंकों के स्टॉक्स (Banking Stocks) ने बीते 5 सालों में अच्छा रिटर्न नहीं दिए हैं। अगर आगे उनकी फिर से रेटिंग नहीं होती है तो भी उनकी अर्निंग्स ग्रोथ 12-15 फीसदी रहेगी। ऐसे में शेयरों में गिरावट की संभावना नहीं के बराबर है। अगर उनका कामकाज बेहतर रहता है तो उनकी प्रॉफिट ग्रोथ ज्यादा भी रह सकती है। उन्होंने माइक्रो फाइनेंस इंस्टीट्यूशंस (MFI) और छोटे NBFC को लेकर सावधानी बरतने की सलाह दी। इसकी वजह लोन देने में उनका आक्रामक रुख है।

MFI और छोटे NBFC स्टॉक्स से दूर रहने में भलाई

सब समाचार

+ और भी पढ़ें