Get App

देश का सबसे बड़ा लेंडर, किसी भी ब्रोकरेज ने नहीं दी सेल रेटिंग, अमेरिकी रोड-शो के बाद ब्रोकरेजेज उत्साहित

Banking Stocks: देश के सबसे बड़े लेंडर के शेयरों को लेकर ब्रोकरेज फर्म इतना बुलिश हैं कि इसे कवर करने वाले 52 एनालिस्ट्स में से किसी ने भी इसे बेचने की सलाह नहीं दी है। अमेरिका में इंवेस्टर रोडशो के दौरान प्रेजेंटेशन पर ब्रोकरेजेज फिदा हैं। डिटेल्स में पढ़ें

Edited By: Jeevan Deep Vishawakarmaअपडेटेड Nov 12, 2026 पर 12:16 PM
देश का सबसे बड़ा लेंडर, किसी भी ब्रोकरेज ने नहीं दी सेल रेटिंग, अमेरिकी रोड-शो के बाद ब्रोकरेजेज उत्साहित
SBI ने अमेरिकी इंवेस्टर रोडशो में ग्रोथ प्रॉयोरिटीज, लोन विस्तार स्ट्रैटेजी और मुनाफे के टारगेट का जिक्र किया।

SBI Share Price: देश के सबसे बड़े लेंडर एसबीआई के यूएस इंवेस्टर रोडशो के बाद ब्रोकरेजेज ने पॉजिटिव रुझान दिखाया तो इसके शेयर चमक उठे। बैंक ने अमेरिका में निवेशकों के सामने भविष्य की योजनाएं रखीं, जिस पर गोल्डमैन सैक्स (Goldman Sachs) और सीएलएसए (CLSA) फिदा हो गए। इससे शेयरों में जोश आया और आज करीब 2% उछल पड़ा। ऊपरी लेवल्स पर मुनाफावसूली के बावजूद अब भी यह काफी मजबूत स्थिति में है। फिलहाल बीएसई पर यह 1.61% की बढ़त के साथ ₹1077.30 पर है। इंट्रा-डे में यह 1.86% चढ़कर ₹1,079.95 तक पहुंच गया था। एसबीआई के शेयरों को लेकर ब्रोकरेजेज के रुझान की बात करें तो किसी ने भी इसे बेचने की सलाह नहीं दी है। इसे कवर करने वाले 52 एनालिस्ट्स में से 45 ने खरीदारी की रेटिंग दी है तो बाकी सात ने होल्ड।

SBI पर क्यों हुए Goldman और CLSA फिदा?

एसबीआई ने अमेरिकी इंवेस्टर रोडशो में ग्रोथ प्रॉयोरिटीज, लोन विस्तार स्ट्रैटेजी और मुनाफे के टारगेट का जिक्र किया। इस रोडशो के बाद सीएलएसए ने ₹1,325 के टारगेट प्राइस के साथ एसबीआई की आउटपरफॉर्म रेटिंग को बरकरार रखा है तो गोल्डमैन ने ₹1,130 के टारगेट प्राइस के साथ फिर इसे खरीदारी की रेटिंग दी है।

सीएलएसए के मुताबिक अमेरिकी रोडशो में एसबीआई का मैनेजमेंट पूरे बैंकिंग सेक्टर और खुद एसबीआई की ग्रोथ की संभावनाओं को लेकर काफी पॉजिटिव है।

सब समाचार

+ और भी पढ़ें