ITC Share Price: Gold Flake की महंगाई का शेयरों ने मनाया जश्न, 4 महीने बाद पहुंचा ₹290 के पार

ITC Share Price: गोल्ड फ्लेक (Gold Flake) का कश और महंगा हुआ तो शेयरों ने जश्न मनाया और उछल पड़ा। इस साल दूसरी बार आईटीसी ने इसके भाव बढ़ाने का फैसला किया और 7 जुलाई के बाद पहली बार ₹290 के पार पहुंचा। जानिए गोल्ड फ्लेक का कश इस साल कितना महंगा हुआ और यह आईटीसी के लिए इतना अहम क्यों है

अपडेटेड Nov 12, 2026 पर 11:18 AM
  • Follow Us On Google
  • Add as a Preferred Source on Google
आईटीसी (ITC) ने गोल्ड फ्लेक (Gold Flake) की कीमतों में बढ़ोतरी सितंबर 2026 तिमाही के नतीजों पर दबाव के बीच किया है।

ITC Share Price: गोल्ड फ्लेक का कश अब और महंगा हो गया लेकिन इसने निवेशकों की चांदी करा दी। इस साल आईटीसी ने दूसरी बार इसके भाव बढ़ाए हैं, जिसका शेयरों ने जश्न मनाया है। आईटीसी ने सबसे मशहूर ब्रांड गोल्ड फ्लेक रेगुलर साइज फिल्टर टिप्स (Gold Flake RSFT) सिगरेट का रिटेल प्राइस ₹10 बढ़ाया है। ₹10 की इस तेजी के बाद शेयर बीएसई पर ₹5.80 यानी 2.04% उछलकर ₹290.30 तक पहुंच गए। हालांकि ऊपरी स्तर पर हल्की मुनाफावसूली के साथ फिलहाल यह 1.00% की बढ़त के साथ ₹287.35 पर है।

ITC ने इस साल दूसरी बढ़ाया Gold Flake का दाम

आईटीसी ने फरवरी 2026 में गोल्ड फ्लेक का दाम ₹30 बढ़ाते हुए ₹95 से ₹125 किया था और अब नवंबर 2026 में इसे ₹10 बढ़ा दिया है। इसके साथ ही 69 मिमी वाले एक पैक की कीमत ₹135 हो चुकी है। मार्केट एनालिस्ट्स के मुताबिक आईटीसी के सिगरेट बिजनेस में गोल्ड फ्लेक RSFT की बड़ी हिस्सेदारी है और इसकी कुल सिगरेट वॉल्यूम में लगभग 30-35% हिस्सेदारी है। मुनाफे के लिहाज से कंपनी की कमाई में इसकी हिस्सेदारी और भी अधिक मानी जाती है।


आईटीसी के लिए दाम बढ़ाना दोधारी तलवार पर चलने जैसा है क्योंकि दाम बढ़ाने से कंपनी को टैक्स का बोझ कम करने और मार्जिन बचाने में मदद मिलती है, तो दूसरी तरफ ग्राहक दूसरे सस्ते विकल्पों की तरफ जा सकते हैं।

आईटीसी ने कीमतों में यह बढ़ोतरी सितंबर 2026 तिमाही के नतीजों पर दबाव के बीच किया है। सितंबर तिमाही में आईटीसी का कंसोलिडेटेड नेट प्रॉफिट सालाना आधार पर 20.1% घटकर ₹4,137.12 करोड़ रह गया। इसे सिगरेट कारोबार पर भारी टैक्स से झटका लगा। हालांकि इस दौरान कंपनी का रेवेन्यू 1.8% बढ़कर ₹18,401 करोड़ हो गया, जिसे एफएमसीजी सेगमेंट में पिछली 14 तिमाही में सबसे तेज ग्रोथ से सपोर्ट मिला।

एक साल में कैसी रही शेयरों की चाल?

आईटीसी के शेयरों ने निवेशकों को तगड़ा शॉक दिया है। पिछले साल 17 नवंबर 2025 को बीएसई पर यह ₹411.00 के भाव पर था, जोकि इसके शेयरों के लिए एक साल का रिकॉर्ड हाई लेवल है। इस हाई लेवल से 11 महीने में यह 38.49% टूटकर पिछले महीने 28 अक्टूबर 2026 को ₹252.80 के भाव पर आ गया था, जोकि इसके शेयरों के लिए एक साल का रिकॉर्ड निचला स्तर है।

Bajaj Finance Share Price: QIP में डिस्काउंट पर मिल रहा शेयर, ₹11700 करोड़ जुटा रही NBFC

ITC Q2 Results: ₹4137 करोड़ का मुनाफा, सिगरेट कारोबार पर टैक्स की मार

डिस्क्लेमर: यहां मुहैया जानकारी सिर्फ सूचना के लिए दी जा रही है। यहां बताना जरूरी है कि मार्केट में निवेश बाजार जोखिमों के अधीन है। निवेशक के तौर पर पैसा लगाने से पहले हमेशा एक्सपर्ट से सलाह लें। मनीकंट्रोल की तरफ से किसी को भी पैसा लगाने की यहां कभी भी सलाह नहीं दी जाती है।

हिंदी में शेयर बाजार,  स्टॉक मार्केट न्यूज़,  बिजनेस न्यूज़,  पर्सनल फाइनेंस और अन्य देश से जुड़ी खबरें सबसे पहले मनीकंट्रोल हिंदी पर पढ़ें. डेली मार्केट अपडेट के लिए Moneycontrol App  डाउनलोड करें।