Bata India Share Price: सिर्फ एक ऐलान और 17% उछल गया बाटा का शेयर

Bata India Share Price: बाटा इंडिया ने संजय राव को नया मैनेजिंग डायरेक्टर और सीईओ नियुक्त करने का ऐलान किया है। इसका असर शेयरों पर दिखा। बाटा का शेयर एनएसई का टॉप गेनर बन गया। राव इससे पहले Nike में थे। वह Nike Retail में सीनियर डायरेक्टर थे

अपडेटेड Jun 18, 2026 पर 5:32 PM
बाटा इंडिया का शेयर कारोबार खत्म होने पर 16.57 फीसदी चढ़कर 790.95 रुपये पर बंद हुआ।

Bata India Share Price: बाटा इंडिया के शेयरों में 18 जून को दोपहर बाद पंख लग गए। शेयर करीब 17 फीसदी उछल गए। इसकी वजह एक ऐलान है। कंपनी ने संजय राव को नया मैनेजिंग डायरेक्टर और सीईओ नियुक्त करने का ऐलान किया है। इसका असर शेयरों पर दिखा। बाटा का शेयर एनएसई का टॉप गेनर बन गया। कारोबार खत्म होने पर शेयर 16.57 फीसदी चढ़कर 790.95 रुपये पर बंद हुआ।

राव बाटा में गुंजन शाह की जगह लेंगे

Bata India ने एक्सचेंजों को बताया है कि राव गुंजन शाह की जगह लेंगे। कंपनी के बॉस के रूप में उनका पांच साल का कार्यकाल पूरा हो रहा है। राव इससे पहले Nike में थे। वह Nike Retail में सीनियर डायरेक्टर थे। उन पर कंपनी के फ्रांस और Benulex मार्केट्स की जिम्मेदारी थी। उन्हें रिटेल और कंज्यूमर लीडरशिप का दो दशकों से ज्यादा का अनुभव है। वह इंडिया, दक्षिण एशिया, चीन और यूरोप में काम कर चुके हैं।


राव को रिटेल बिजनेस का व्यापक अनुभव

Nike से पहले राव Inditex में काम कर चुके हैं। उन्होंने इंडिया में Zara के बिजनेस को स्थापित करने में बड़ी भूमिका निभाई थी। जारा का टाटा ग्रुप के साथ ज्वाइंट वेंचर है। राव की नियुक्ति पर बाटा ग्रुप के सीईओ पानोस मायटारोस ने कहा, "इंडिया बाटा ग्रुप के लिए सबसे अहम बाजार है। यह हमारे लॉन्ग टर्म ग्रोथ अपॉर्चुनिटीज में सबसे बड़ा है।"

इंडिया में बाटा की ग्रोथ के लिए काफी संभावनाएं

उन्होंने कहा कि बाटा इंडिया का ब्रांड काफी पावरफुल है। ग्राहकों का इस ब्रांड पर भरोसा है। स्ट्रॉन्ग फाउंडेशन के साथ बाटा की ग्रोथ के लिए काफी गुंजाइश है। उन्होने कहा, "अगला कदम ग्राहकों के करीब पहुंचना, ट्रेंड के हिसाब से तेजी से बदलना और ग्राहकों को ऐसे शूज ऑफर करना है, जिसे वह अपनी जिंदगी के हर हिस्से के लिए चाहते हैं।"

यह भी पढ़ें: लगातार पांचवे दिन Sensex मजबूत, ₹3 लाख करोड़ बढ़ी दौलत, Indigo-Trent रहे टॉप गेनर

शाह का बतौर बॉस पांच साल का कार्यकाल पूरा हो गया

उन्होंने कहा कि राव के पास गहरा रिटेल और कंज्यूमर एक्सपीरियंस है। उन्हें इंडियन मार्केट्स के साथ अंतरराष्ट्रीय मार्केट्स की भी समझ है। उन्होंने कहा कि राव बाटा इंडिा को अगले चरण में ले जाने वाले सही व्यक्ति हैं। कंपनी और उसके बोर्ड ने निवर्तमान सीईओ गुजंन शाह का आभार जताया। उन्होंने बीते पांच साल में कंपनी को लीडरशिप दी।

हिंदी में शेयर बाजार स्टॉक मार्केट न्यूज़,  बिजनेस न्यूज़,  पर्सनल फाइनेंस और अन्य देश से जुड़ी खबरें सबसे पहले मनीकंट्रोल हिंदी पर पढ़ें. डेली मार्केट अपडेट के लिए Moneycontrol App  डाउनलोड करें।