Get App

Bata India Shares: बाटा इंडिया के शेयर 8% उछले, तिमाही नतीजे शानदार, प्रीमियम ब्रांड्स ने बढ़ाई कंपनी की रफ्तार

Bata India Shares: बाटा इंडिया के शेयरों में मंगलवार 10 फरवरी को तेज उछाल देखने को मिला। कारोबार के दौरान कंपनी के शेयर 8 प्रतिशत तक उछलकर 958.55 रुपये के स्तर तक पहुंच गए। यह तेजी कंपनी के दिसंबर तिमाही के नतीजों के ऐलान के बाद आया। कंपनी के मुनाफे में सुधार, मार्जिन विस्तार और प्रमुख ब्रांड्स में मजबूत मांग से निवेशकों के सेंटीमेंट को मजबूती मिली

Edited By: Vikrant singhअपडेटेड Feb 10, 2026 पर 12:17 PM
Bata India Shares: बाटा इंडिया के शेयर 8% उछले, तिमाही नतीजे शानदार, प्रीमियम ब्रांड्स ने बढ़ाई कंपनी की रफ्तार
Bata India Shares: बाटा इंडिया का शुद्ध मुनाफा (PAT) सालाना आधार पर 12.8 प्रतिशत बढ़कर 66.1 करोड़ रुपये रहा

Bata India Shares: बाटा इंडिया के शेयरों में मंगलवार 10 फरवरी को तेज उछाल देखने को मिला। कारोबार के दौरान कंपनी के शेयर 8 प्रतिशत तक उछलकर 958.55 रुपये के स्तर तक पहुंच गए। यह तेजी कंपनी के दिसंबर तिमाही के नतीजों के ऐलान के बाद आया। कंपनी के मुनाफे में सुधार, मार्जिन विस्तार और प्रमुख ब्रांड्स में मजबूत मांग से निवेशकों के सेंटीमेंट को मजबूती मिली। हालांकि कंपनी की कुल इनकम में सीमित बढ़ोतरी देखने को मिली।

दिसंबर तिमाही के दौरान कंपनी का रेवेन्यू सालाना आधार पर 2.8 प्रतिशत बढ़कर 944.6 करोड़ रुपये पर पहुंच गया। पिछले साल इसी अवधि में यह 918.7 करोड़ रुपये रहा था। इसके बावजूद, लागत नियंत्रण और बेहतर प्रोडक्ट मिक्स के चलते मुनाफे और ऑपरेटिंग परफॉर्मेंस में सुधार दर्ज किया गया।

मुनाफा और मार्जिन में सुधार

बाटा इंडिया का शुद्ध मुनाफा (PAT) सालाना आधार पर 12.8 प्रतिशत बढ़कर 66.1 करोड़ रुपये पहुंच गया, जो पिछले साल की इसी तिमाही में 58.6 करोड़ रुपये था। वहीं ऑपरेटिंग प्रॉफिट (EBITDA) 6.5 प्रतिशत की बढ़त के साथ 211.9 करोड़ रुपये रहा। ऑपरेटिंग मार्जिन भी सुधरकर 22.4 प्रतिशत पर पहुंच गया, जो एक साल पहले 21.7 प्रतिशत था। यह संकेत देता है कि कंपनी ने बढ़ती लागतों के बावजूद अपने ऑपरेशंस को प्रभावी ढंग से संभाला है।

सब समाचार

+ और भी पढ़ें