Get App

Battery stocks : 7% उछाल के साथ वायदा का टॉप गेनर बना एक्साइड, अमारा राजा में भी तेजी, जानिए वजह

Battery stocks: एक्साइड शेयरों में 1 हफ्ते में इसमें 7.02 फीसदी की और 1 महीने में 2.70 फीसदी की तेजी आई है। 3 महीने में यह 39.47 फीसदी भागा है। अमारा राजा के शेयरों में 1 हफ्ते में 3.56 फीसदी की तेजी आई है। वहीं, 1 महीने में इसमें 0.14 फीसदी की कमजोरी देखने को मिली है

Edited By: Sudhanshu Dubeyअपडेटेड Jul 02, 2026 पर 2:07 PM
Battery stocks : 7% उछाल के साथ वायदा का टॉप गेनर बना एक्साइड, अमारा राजा में भी तेजी, जानिए वजह
Battery stocks:एक्साइड की मटीरियल कॉस्ट में लेड की हिस्सेदारी 70 फीसदी है। वहीं,प्रोडक्शन कॉस्ट में लेड की हिस्सेदारी 50-55 फीसदी है

Battery stocks : बैटरी शेयरों में आज जोरदार तेजी दिख रही है। एक्साइड (Exide Industries) सात फीसदी से ज्यादा के उछाल के साथ वायदा का टॉप गेनर में शामिल है। फिलहाल 1.20 बजे के आसपास यह शेयर 26.80 रुपए 6.87 फीसदी की बढ़त के साथ 418 रुपए के आसपास कारोबार कर रहा थे। आज का इसका दिन का हाई 422.70 रुपए और दिन का लो 391.30 रुपए है। इसी तरह अमारा राजा (Amara Raja Energy & Mobility) में भी आज अच्छी खरीदारी देखने को मिली है। फिलहाल यह शेयर 24.10 रुपए यानी 2.87 फीसदी की तेजी लेकर 865 रुपए के आसपास कारोबार कर रहा है। आज का इसका इंट्राडे हाई 874.60 रुपए है। इन शेयरों में तेजी की क्या है वजह है? आइए जानते हैं।

क्यों दौड़े एक्साइड और अमारा राजा?

लेड की कीमतों में लगातार गिरावट हो रही है। मार्केट एक्सपर्ट्स का कहना है कि इससे इन कंपनियों को फयदा हो सकता है। लेड की कीमतें 2026 की शुरुआत के बाद के निचले स्तर पर दिख रही हैं। लेड की कीमतों में आई गिरावट पर नजर डालें तो इसमें जनवरी 2026 से 11% की गिरावट हुई है। वहीं, 1 महीने में इसके भाव 9 फीसदी तक टूटे हैं।

एक्साइड और अमारा राजा को कितना फायदा?

सब समाचार

+ और भी पढ़ें