Market View : बाजार में आज हायर लेवल से टर्बुलेंस देखने को मिल रहा है। ऐसे में मार्केट टेक्निकल पर चर्चा करते हुए कोटक सिक्योरिटीज ( Kotak Securities) के इक्विटी रिसर्च हेड श्रीकांत चौहान ने कहा कि ऐसा लग रहा है कि बाजार एक रेंज में ट्रेड कर रहा है। निफ्टी के लिए 24,200 का लेवल एक बड़ा रेजिस्टेंस बन गया है। लेकिन मार्केट का ओवरऑल फॉर्मेशन देखें तो ऐसा लग रहा है कि यह रेंज अतत: हायर साइड पर डिसमिस होते हुए दिखेगा, यानी निफ्टी में ब्रेकआउट होते हुए दिखेगा। जैसे ही हम 24200 के ऊपर क्लोज करने की शुरुआत करेंगे हमें लगता है हम 24600 तक तो जा सकते हैं। इसकी वजह यह कि जो ब्रेकआउट बना है वह 23800-24200 के रेंज से हुआ। अब अगर निफ्टी इस रेंज को क्रॉस करेगा तो मार्केट में कम से कम 400 अंक की तेजी और देखने को मिल सकता है।
अभी की स्थिति को देख कर लगता है कि हम रेजिस्टेंस लेवल के आसपास ही हैं। अभी हमें स्टॉक स्पेसिफिक रहना है। लेकिन जैसे ही मार्केट 24,200 के ऊपर क्लोज करेगा हमें मोमेंटम स्टॉक्स पर एग्रेसिव रुख के साथ कुछ ट्रेडिंग कॉल्स बनाने चाहिए, वहां पर अच्छी तेजी बन सकती है।
बैंक निफ्टी भी ऐसा लगता है कि 58,700 58,750 के करीब एक रेजिस्टेंस है। जैसे ही यह बाधा क्रॉस होगी उसके बाद का नेक्स्ट टारगेट 60000 का होगा। ओवरऑल ऐसा लग रहा है कि मार्केट हायर लेवल्स पर और चलने की कोशिश कर सकता है।
अपने पसंदीदा शेयरों पर बात करते हुए श्रीकांत चौहान ने कहा कि आज बाजार में स्टॉक स्पेसिफिक मूव देखने को मिल रहे हैं। जिन स्टॉक्स में अच्छी वैल्यू है वे चल रहे हैं। इस नजरिए से बजाज फिनसर्व का शेयर काफी अच्छा लग रहा है। यह शेयर 1830-1840 के रेंज में ट्रेड कर रहा है। यहां से इसमें एक अच्छा टेक्निकल ब्रेकआउट हुआ है। इसके नेक्स्ट टारगेट्स 1900 से लेकर 1920 रुपए के नजर आते हैं। करंट लेवल से खरीदने के लिए स्टॉप लॉस रखना पड़ेगा ₹1810 के आसपास।
इसके साथ ही साथ आज हाउसिंग फाइनेंस कंपनियों में भी हमें एक कंसिस्टेंट अपवर्ड एक्टिविटी और मोमेंटम देखने मिल रहा है। ऐसे में आधार हाउसिंग फाइनेंस का शेयर अच्छा लग रहा है। हालांकि, इसमें 3-4 फीसदी की तेजी पहले ही आ चुकी है। लेकिन अभी भी इसमें खरीदारी की जा सकती है। अभी इस शेयर में और तेजी की गुंजाइश बाकी है। यह स्टॉक 560 रुपए तक भी जा सकता है। करंट लेवल से इसे भी लॉन्ग करना चाहिए। 527 रुपए का स्टॉप लॉस लगाएं।
डिस्क्लेमर: मनीकंट्रोल.कॉम पर दिए गए विचार एक्सपर्ट के अपने निजी विचार होते हैं। वेबसाइट या मैनेजमेंट इसके लिए उत्तरदाई नहीं है। यूजर्स को मनी कंट्रोल की सलाह है कि कोई भी निवेश निर्णय लेने से पहले सर्टिफाइड एक्सपर्ट की सलाह लें।