BCCL Q1 Update: कोल इंडिया की सहायक कंपनी Bharat Coking Coal Ltd (BCCL) का कोकिंग कोल प्रोडक्शन जून 2026 में सालाना आधार पर 12.5% घटकर 21.7 लाख टन रह गया। इस सरकारी कंपनी ने प्रोविजनल मंथली प्रोडक्शन रिपोर्ट में यह जानकारी दी गई है। हालांकि, इस दौरान रॉ कोल ऑफटेक (बिक्री/डिस्पैच) लगभग स्थिर रहा और 26.9 लाख टन दर्ज किया गया।
कुल कोयला प्रोडक्शन में भी गिरावट
जून में BCCL का कुल रॉ कोल प्रोडक्शन 11.8% घटकर 22.9 लाख टन रहा, जबकि एक साल पहले इसी महीने यह 26 लाख टन था। वहीं, नॉन-कोकिंग कोयले का प्रोडक्शन 2.6% बढ़कर 1.2 लाख टन रहा। जून के दौरान ओपनकास्ट खदानों से कोयला प्रोडक्शन 12.3% घटकर 22.4 लाख टन रह गया।
दूसरी ओर, अंडरग्राउंड खदानों से प्रोडक्शन 24.3% बढ़कर 50 हजार टन पहुंच गया। वॉश्ड कोकिंग कोयले का प्रोडक्शन लगभग स्थिर रहा। इसमें 0.8% की मामूली गिरावट के साथ प्रोडक्शन 1.4 लाख टन दर्ज किया गया।
ओवरबर्डन हटाने का काम भी धीमा पड़ा
जून में ओवरबर्डन रिमूवल यानी खनन से पहले मिट्टी और चट्टान हटाने की प्रक्रिया 16.1% घटकर 1.084 करोड़ क्यूबिक मीटर रह गया।
हालांकि, रॉ कोल ऑफटेक लगभग स्थिर रहा और 26.9 लाख टन दर्ज किया गया, जो पिछले साल के लगभग बराबर है।
अप्रैल-जून तिमाही में भी कमजोर प्रदर्शन
वित्त वर्ष 2026-27 की पहली तिमाही (अप्रैल-जून) में BCCL का प्रदर्शन कमजोर रहा।
चौथी तिमाही में भी मुनाफे पर दबाव
मार्च तिमाही (Q4FY26) में BCCL का रेवेन्यू सालाना आधार पर 15.1% घटकर 3,282.95 करोड़ रुपये रहा। यह एक साल पहले की समान तिमाही में 3,865.79 करोड़ रुपये था। कंपनी का EBITDA 62 करोड़ रुपये के मुनाफे से फिसलकर 335 करोड़ रुपये के घाटे में पहुंच गया। इससे कमजोर ऑपरेशनल प्रदर्शन का संकेत मिलता है।
वहीं, शुद्ध मुनाफा करीब 59% गिरकर 27.2 करोड़ रुपये रह गया। पिछले साल इसी तिमाही में यह 66.5 करोड़ रुपये था। हालांकि, इस दौरान कंपनी की अदर इनकम 95% बढ़कर 556.5 करोड़ रुपये हो गई।
BCCL का शेयर बुधवार को 0.36% गिरकर 39.19 रुपये पर बंद हुआ। पिछले 1 महीने में इसने 2.78% का मामूली रिटर्न दिया है। वहीं, 6 में इसका रिटर्न तकरीबन फ्लैट रहा है। कंपनी का मार्केट कैप 18.30 हजार करोड़ रुपये है।
Disclaimer: यहां मुहैया जानकारी सिर्फ सूचना के लिए दी जा रही है। यहां बताना जरूरी है कि मार्केट में निवेश बाजार जोखिमों के अधीन है। निवेशक के तौर पर पैसा लगाने से पहले हमेशा एक्सपर्ट से सलाह लें। मनीकंट्रोल की तरफ से किसी को भी पैसा लगाने की यहां कभी भी सलाह नहीं दी जाती है।