इंट्राडे में दोनों तरफ के ट्रेड के लिए रहें तैयार, मेटल और केमिकल शेयरों पर करें फोकस- अनुज सिंघल

अनुज सिंघल ने कहा कि सितंबर तेज उतार-चढ़ाव के लिए जाना जाता है। सतर्क रहते हुए इंट्राडे में दोनों तरफ के ट्रेड के लिए तैयार रहें। अगर स्टॉपलॉस ट्रिगर भी हो जाए तो पोजिशनली लॉन्ग लेने की कोशिश करें। कल की खासियत बैंक निफ्टी में शॉर्ट कवरिंग रही

अपडेटेड Sep 10, 2024 पर 8:43 AM
  • Follow Us On Google
  • Add as a Preferred Source on Google
निफ्टी के लिए पहला सपोर्ट 24,750-24,800 (ऑप्शन आंकड़े, कल का निचला स्तर) पर है जबकि बड़ा सपोर्ट 24,500-24,600 (50 DEMA) पर है।

आज के लिए बाजार की संभावनाओं पर बात करते हुए सीएनबीसी-आवाज़ के अनुज सिंघल ने कहा लॉन्ग टर्म ट्रेंड के फॉलोवर्स के लिए बेहतरीन बाजार नजर आ रहा है। निफ्टी ने अगस्त में 23,900 से 25,300 तक की तेजी दिखाई। निफ्टी ने पूरी तेजी का करीब 35% रीट्रेसमेंट दिखाया। निफ्टी ने 24,800-24,850 पर एंट्री का मौका दिया। 24,750 के स्टॉपलॉस के साथ सितंबर में फिर नए शिखर के लिए बने रहें। अगर 24,750 टूटा तो लॉन्ग पोजिशन के से निकल जाएं। कल की सबसे खास बात बैंक निफ्टी की चाल रही। अनुज सिंघल ने आगे कहा कि बैंक निफ्टी ने एक बार फिर 100 DEMA का बचाया और वहीं से तेज उछाल दिखाई। बैंक निफ्टी और निफ्टी दोनों 20 DEMA पर बंद हुए। आज का दिन बेहद अहम, अगर दिन के शिखर पर बंद हुए तो बड़ा पॉजिटिव है। पहले घंटे में कल मार्केट ब्रेथ बेहद खराब थी, लेकिन बाद में रिकवरी हुई। कल IT सेक्टर निफ्टी के लिए परेशानी बना, दिन के निचले स्तर पर बंद हुआ।

बाजार: क्या हो आज की रणनीति?

बाजार पर आज की रणनीति पर बात करते हुए अनुज सिंघल ने कहा कि सितंबर तेज उतार-चढ़ाव के लिए जाना जाता है। सतर्क रहते हुए इंट्राडे में दोनों तरफ के ट्रेड के लिए तैयार रहें। अगर स्टॉपलॉस ट्रिगर भी हो जाए तो पोजिशनली लॉन्ग लेने की कोशिश करें। कल की खासियत बैंक निफ्टी में शॉर्ट कवरिंग रही। कल बैंक निफ्टी में फ्यूचर्स का ओपन इंटरेस्ट 10% घटा है। SBI का ओपन इंटरेस्ट कल 12% घटा। अगर बैंक निफ्टी में तेजी आनी शुरू हो तो ये बाजार के लिए बड़ा पॉजिटिव होगा। इस महीने बैंक निफ्टी 0.5% और IT 2% नीचे है।


अनुज के मुताबिक आज के लिए मेटल और केमिकल शेयरों पर फोकस करें। अगले हफ्ते दरों में कटौती पर फेड का फैसला करेगा। बाजार फेडरल रिजर्व की ओर से 50 bps कटौती की उम्मीद कर रहा है। निफ्टी IT 20 DEMA के बेहद करीब, तेज उछाल संभव है।

निफ्टी पर रणनीति

अनुज सिंघल ने निफ्टी पर आज की रणनीति पर बात करते हुए कहा कि निफ्टी के लिए पहला सपोर्ट 24,750-24,800 (ऑप्शन आंकड़े, कल का निचला स्तर) पर है जबकि बड़ा सपोर्ट 24,500-24,600 (50 DEMA) पर है। पहला रजिस्टेंस 24,930-25,025 (20 और 10 DEMA) पर है। वहीं बड़ा रजिस्टेंस 25,083-25,150 (ऑप्शंस जोन) पर है। कल की तरह पहले 45-60 मिनट ट्रेंड देंखें। 9.45-10 बजे के दौरान अगर निफ्टी 24,950 के ऊपर ट्रेड करने लगे तो खरीदारी करें। 9.45-10 बजे के दौरान अगर निफ्टी 24,900 के नीचे आना शुरू करे तो शॉर्ट करें। अगर खरीदारी करें तो दिन के निचले स्तर का स्टॉपलॉस लगाएं। अगर बिकवाली करें तो दिन के ऊपरी स्तर का स्टॉपलॉस लगाएं। पोजिशनली क्लोजिंग बेसिस पर 24,750 के स्टॉपलॉस के साथ लॉन्ग बने रहें।

बैंक निफ्टी पर रणनीति

बैंक निफ्टी पर बात करते हुए उन्होंने कहा कि आज फिन निफ्टी की वीकली एक्सपायरी है। बैंक निफ्टी ठीक 10 और 20 DEMA पर बंद हुआ। 10 DEMA 51,111 और 20 DEMA 51,122 पर है। बैंक निफ्टी make or break जोन में ट्रेड कर रहा है। दो दिनों में बैंक निफ्टी ने 500-800 प्वाइंट की चाल दिखाई। पहला रजिस्टेंस 51,380 (शुक्रवार का शिखर) पर है जबकि बड़ा रजिस्टेंस 51,591 (ऑप्शंस आधारित) पर है। जबकि पहला सपोर्ट 50,750-50,850 (ऑप्शंस जोन) पर है। वहीं बड़ा सपोर्ट 50,350-50,450 (पिछले दो दिनों का निचला स्तर) पर है। खरीदारी जोन 50,800-51,000, सख्त स्टॉप लॉस 50,700 पर है। अगर बैंक निफ्टी 50,750 के नीचे फिसले तो 50,900 के स्टॉप लॉस के साथ बिकवाली करें।

Stock Market Live Updates: गिफ्ट निफ्टी दे रहा संकेत, मजबूत हो सकती है भारतीय बाजार की शुरुआत

डिस्क्लेमर: मनीकंट्रोल.कॉम पर दिए गए विचार एक्सपर्ट के अपने निजी विचार होते हैं। वेबसाइट या मैनेजमेंट इसके लिए उत्तरदाई नहीं है। यूजर्स को मनी कंट्रोल की सलाह है कि कोई भी निवेश निर्णय लेने से पहले सर्टिफाइड एक्सपर्ट की सलाह लें।

हिंदी में शेयर बाजार स्टॉक मार्केट न्यूज़,  बिजनेस न्यूज़,  पर्सनल फाइनेंस और अन्य देश से जुड़ी खबरें सबसे पहले मनीकंट्रोल हिंदी पर पढ़ें. डेली मार्केट अपडेट के लिए Moneycontrol App  डाउनलोड करें।